Home / Weight Loss Tips in Hindi / Kareena Kapoor Diet Chart: करीना कपूर के डाइट प्लान और आसानी से वजन घटाने का तरीका
करीना कपूर खान आज भारत की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपनी ऐक्टिंग और सुंदरता के अलावा करीना कपूर को जो चीज़ ख़ास बनाती है, वो है उनका हमेशा फिट बने रहने का जुनून जिसके लिए करीना कपूर खान फ़ॉलो करती हैं एक ख़ास डाइट प्लान (Kareena Kapoor diet plan in Hindi)।
एक प्रेगनेंसी के बाद करीना कपूर ने जिस तरह फिर से अपनी स्लिम शेप को हासिल किया, उससे वो काफ़ी महिलाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई। करीना की डाइट एक्सपर्ट रुजुता दिवेकर (Rujuta Diwekar) बताती हैं कि करीना कपूर अपनी फिटनेस को लेकर काफ़ी सक्रिय हैं और नियमित रूप से व्यायाम करने के अलावा एक बहुत ही सिम्पल वेट लॉस डाइट प्लान (weight loss diet plan) भी फ़ॉलो करती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे कौन-कौन से खाद्य पदार्थ हैं करीना कपूर के दैनिक आहार का हिस्सा और साथ ही आपसे साझा करेंगे करीना कपूर के डाइट प्लान। आइए जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
करीना कपूर खान की फ़िटनेस को देखकर कोई भी कह सकता है कि वो शायद एक बहुत ही मुश्किल डाइट प्लान और फ़िटनेस रूटीन फ़ॉलो करती होंगी पर करीना कपूर खान के डाइट प्लान की ख़ास बात यह है कि न तो वे अपने आपको लंबे समय तक भूखा रखती हैं और न ही मुश्किल से किए जाने वाले व्यायाम करती हैं। रुजुता दिवेकर के अनुसार करीना कपूर एक तय समय पर अपना रोज़ का सुबह का नाश्ता (morning breakfast), दोपहर का भोजन, और रात का खाना (dinner) खाती हैं व नियमित रूप से कसरत करती हैं।

ये बात ध्यान देने योग्य है कि करीना पूर्णतः शाकाहारी हैं और शरीर में ऊर्जा का स्तर बनाए रखने के लिए थोड़े-थोड़े समय पर पौष्टिक खाद्य पदार्थों (healthy food) का सेवन करती रहती हैं। करीना एक दिन में लगभग 5 बार तय मात्रा में भोजन करती हैं। अभिनेत्री करीना कपूर द्वारा फ़ॉलो किया जाने वाला डाइट चार्ट बाक़ी महिलाओं के लिए डाइट चार्ट का भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। तो आइए जानते हैं कैसा है करीना कपूर का दिनभर का डाइट प्लान (Kareena Kapoor diet plan)।
डाइटिशीयन रुजुता दिवेकर के अनुसार करीना कपूर अपने दिन की शुरुआत विटामिन और खनिजों के पोषण से भरपूर भीगे हुए बादाम और केलों के साथ करती हैं। करीना रोज़ सुबह व्यायाम करने से पहले क़रीब 9 से 10 बजे के बीच या तो मुठ्ठी भर भीगे हुए बादाम खाती हैं या फिर एक-दो केले। इससे बिना कुछ भारी खाना खाए उनके शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति हो जाती है।
करीना कपूर द्वारा किया जाने वाला दोपहर का भोजन इस बात का अच्छा उदाहरण कि कैसे हम हमारे भोजन में पोषक तत्व और एंटी-ओक्सिडेंट्स एक साथ शामिल कर सकते हैं। करीना कपूर अपने लंच में पापड़ या अचार के साथ दही-चावल खाना पसंद करती हैं। अन्य दिनों में वे रोटी के साथ पनीर की सब्ज़ी या दाल का सेवन करती हैं जो कि प्रोटीन से भरपूर होते हैं। करीना अपना लंच दोपहर को लगभग 12 बजे करती हैं जो कि पाचन क्रिया की दृष्टि से भी लंच के लिए सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है।
ये करीना कपूर के दिन का तीसरा मील होता है जिसे वो दोपहर को 2 से 3 बजे के बीच में लेना पसंद करती हैं। अपने मिड-मील स्नैक में करीना या तो कटे हुए पपीते, या फिर मूँगफली और भुने हुए मखानों को शामिल करती है। ये सभी खाद्य पदार्थ शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति करने के साथ-साथ फ़ाइबर के भी अच्छे स्रोत होते हैं और आपकी वेट लॉस जर्नी में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
दिन भर काम करने के बाद करीना शाम के समय 5-6 बजे के बीच ताज़े मौसमी फलों जैसे मौसमी या लीची का सेवन करना पसंद करती हैं। रुजुता के अनुसार करीना अन्य लोगों की तरह कैफ़ीन युक्त चाय-कॉफ़ी का सेवन बिल्कुल नही करती और शाम के समय भी फलों का शेक पीना ही पसंद करती हैं। फलों के शेक के साथ करीना घर पर ही भुने हुए चिवड़े खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा करीना समय-समय पर अपने ईवनिंग स्नैकस में नींबू पानी, छाछ, दही के साथ सूखे मेवे और नारियल पानी को भी शामिल करती हैं जो उन्हें हाईड्रेटेड रखने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़े: कैसा हो दिनचर्या के हिसाब से आपका शाम का नाश्ता?- रुजुता दिवेकर
करीना अपने डाइट प्लान को लेकर डिनर में भी सजग रहती हैं। करीना रात का खाना लगभग आठ बजे खाती हैं जिसमें वे अक्सर रायते के साथ वेज़िटेबल पुलाव लेती हैं। इस तरह का भोजन उन्हें विभिन्न खनिज पदार्थों के साथ-साथ कैल्शियम और विटामिन भी प्रदान करता है। करीना अपने भोजन में ऐसे खाद्य पदार्थों को भी शामिल करती हैं जिससे उनकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बनी रहे। रुजुता के अनुसार करीना अपने रात के खाने में अलग-अलग दिनों में दही और पालक की रोटी व दाल-चावल को भी शामिल करती हैं। ये बात भी ध्यान देने योग्य है कि करीना अपने आहार में किसी भी रूप में घी लेने से बचती हैं और शायद यही उनके फ़िट रहने का सबसे बड़ा राज भी है।
ये भी पढ़े: 15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं
करीना अपने दिन का अंत भी पौष्टिक पेय पदार्थ के साथ ही करती हैं। रात के समय सोने से पहले करीना नियमित रूप से हल्दी वाले दूध का सेवन जायफल के साथ करती हैं जो कि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, संक्रमण से बचाने और बेहतर नींद लेने में मदद करता है।
बहुत से हेल्दी खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करने के अलावा करीना नियमित रूप से कसरत भी करती हैं। अपनी पहली प्रेगनेंसी के बाद जिस तरह से करीना ने वापस से अपनी फ़िटनेस को हासिल किया उसकी हेल्थ एक्स्पर्ट्स ने काफ़ी सराहना की थी।
अभी हाल ही में रुजुता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर करीना के डाइट प्लान के अलावा उनका वर्क आउट रूटीन भी साझा किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि करीना हफ़्ते में 5 दिन व्यायाम करती हैं और दो दिन आराम के लिए रखती हैं। रुजुता के अनुसार अपने वीकली वर्कआउट में करीना पहले दिन लगभग 30 मिनट तक ट्रेडमिल एक्सरसाइज़, दूसरे दिन योग, तीसरे दिन आराम, चौथे दिन घर पर ही स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वर्कआउट, पाँचवे दिन ट्रेडमिल पर 40 मिनट तक एक्सरसाइज़, छठे दिन कोर वर्कआउट और सातवें दिन फिर से आराम करती हैं।
करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे फ़िट अभिनेत्रियों में से एक हैं और कईयों के लिए प्रेरणा है। उनके डाइट चार्ट और फ़िटनेस रूटीन को देखकर कहा जा सकता है कि फ़िट रहने के लिए हमें कोई बहुत सख़्त डाइट प्लान और फ़िटनेस रूटीन फ़ॉलो करने की आवश्यकता नहीं है बल्कि समय पर साधारण शाकाहारी भोजन करके और नियमित रूप से थोड़ी देर कसरत करके भी फ़िट रहा जा सकता है।
ये भी पढ़े: Heart Patient Diet in Hindi: क्या खाने से स्वस्थ बना रहेगा आपका हृदय स्वस्थ?
इस आर्टिकल में हमने आपसे करीना कपूर के डाइट प्लान (Kareena Kapoor Diet plan) साझा किया। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने परिवार जनों और दोस्तों के साथ। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी और नई-नई रेसीपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित की गयी किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (2)