Search

Home / ट्रेंडिंग / Green Egg Kerala: हरे अंडे! जी हाँ, केरल के मल्लपुरम गांव में कुछ मुर्गियों ने दिए ऐसे अंडे

Green Egg- हरे अंडे

Green Egg Kerala: हरे अंडे! जी हाँ, केरल के मल्लपुरम गांव में कुछ मुर्गियों ने दिए ऐसे अंडे

Himanshu Pareek | अप्रैल 13, 2023

सोने के अंडे देने वाली मुर्गी की कहानी तो आप सभी ने सुनी होगी, पर क्या होगा अगर कोई मुर्गी हरे रंग का अंडा देने लग जाए? सुनने में अजीब लगा? पर ये सच है। आमतौर पर हम जानते हैं कि मुर्गी का अंडा सफेद रंग का होता है, जिसकी जर्दी अंदर से पीले रंग की होती है, पर केरल के मल्लापुरम जिले के एक गाँव में अनोखा मामला सामने आया है।

यहाँ मुर्गीपालक शिहाबुद्दीन की मुर्गियाँ हरे रंग की जर्दी वाले अंडे दे रही हैं। आमतौर पर अंडे की जर्दी का रंग पीला होता है पर विशेषज्ञों के अनुसार कभी-कभी खानपान की वजह से जर्दी का रंग ऑरेंज या लाल भी हो सकता है। हालांकि हरे रंग की जर्दी वाले अंडे मिलने का यह क्षेत्र में संभवतः पहला मामला है। 

हरे रंग का अंडा क्यों देती है ये मुर्गियां? 

शहाबुद्दीन के फार्म में हरे रंग की जर्दी वाला अंडा देने वाली सात मुर्गियां पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बनी हुई हैं। जिस किसी को भी इस ख़बर के बारे में पता लगा, वह सुनकर चौंक गया और देखते ही देखते ये ख़बर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई।

हरे अंडे देने वाली मुर्गी की खबर सुनकर कई शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों ने भी शहाबुद्दीन के पॉल्‍ट्री फार्म का रुख किया। वैज्ञानिकों का अनुमान है कि हरे रंग की इस जर्दी का संबंध मुर्गियों के खान पान से है। विशेषज्ञों की मानें तो अंडे की जर्दी का रंग मुर्गियों को दिए जाने वाले दाने में कैरोटीनोइड पर निर्भर करता है, जिसके अनुसार जर्दी का रंग पीले से लेकर ऑरेंज या लाल भी हो सकता है।

केरल वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ वैज्ञानिकों का मत है कि इस हरे रंग की जर्दी का कारण मुर्गियों को दाने के साथ दिए जाने वाले केले के पत्ते व अन्य हरे पौधे हैं। जब वैज्ञानिकों ने प्रयोग के रूप में शहाबुद्दीन की मुर्गियों के खानपान में बदलाव किया, तो मुर्गियां फिर से पीली जर्दी वाले सामान्य अंडे देने लगीं। तो मुर्गियों की खुराक है इस हरे अंडे का फंडा।

शहाबुद्दीन बताते हैं कि उनके फार्म पर मुर्गियों द्वारा हरे रंग का अंडा दिया जाने से वे भी अचंभित थे। पहले तो उन्होंने हरी जर्दी वाले अंडों को ख़राब समझ कर छोड़ दिया पर जब उनमें से कुछ समय बाद सामान्य और स्वस्थ चूजे निकलने लगे, तो उन्होंने इन हरी जर्दी वाले अंडों को खाना शुरू कर दिया।

शहाबुद्दीन का कहना है कि हरी जर्दी वाले अंडों का स्वाद भी सामान्य अंडों जैसा ही है और वे इन्हें बेचने की योजना बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस ख़बर के वायरल होने के बाद से हरे रंग की जर्दी वाले अंडों की खासी डिमांड है। कई लोग तो इन मुर्गियों के एक जोड़े के लिए एक लाख रुपये तक देने को तैयार हैं, पर शहाबुद्दीन इन मुर्गियों को बेचना नहीं चाहते। 

यहां वीडियो देखें:

 

इस हरे अंडे के फंडे को समझने के बाद आप हमारी इन बेहतरीन अंडा रेसिपीज को ट्राई कर सकते हैं। 

कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसी ही रोचक जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

Egg Chapati Recipe: ब्रेड अंडा खाकर हो गए है बोर तो ऐसे बनाएं एग चपाती की रेसिपी, जानें कैसे?

वायरल पोस्ट से जानिए ज़रूरत के अनुसार अंडा उबालने का तरीक़ा

10 Reasons Why You Should Eat Eggs Daily: 10 प्रभावी कारण जिनकी वजह से आपको रोज़ाना अंडे खाने चाहिए

Vitamin B12 Foods: विटामिन बी12 फ़ूड लिस्ट जो आपको बचाए कई खतरनाक रोगों से

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *