Home / Nutrition in Hindi (पोषण) / 10 Reasons Why You Should Eat Eggs Daily: 10 प्रभावी कारण जिनकी वजह से आपको रोज़ाना अंडे खाने चाहिए
आधुनिक समय में, लोग अंडे खाने के विशेष लाभों के बारे में अपरिचित हैं। आम तौर पर लोग अंडे खाने से कतराते हैं, क्योंकि उन्हें लगता हैं कि इन्हें खाने से वज़न बढ़ सकता है और शरीर में फैट जमा हो सकता है। वास्तव में, अंडे कई मायनों में आपके पूरे शारीरिक तंत्र को विकसित करने में एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
Table of Contents
अंडे में बहुत सारा विटामिन A होता है, जो बेहतर दृष्टि के लिए बहुत आवश्यक है। हालांकि हम में से कई लोग ऐसे हैं जो स्वस्थ आंखों के लिए पोषक तत्वों के मुख्य स्रोत के रूप में गाजर खाना पसंद करते हैं, लेकिन अंडों में विटामिन-A और ल्यूटिन होते हैं जो आंखों से संबंधित समस्याएं जैसे मोतियाबिंद (कैटेरेक्ट) और ग्लूकोमा जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ पैदा होती हैं, इनसे बचाव में मदद करते हैं।
अंडे में उपलब्ध विटामिन-D आपकी मांसपेशियों की ताकत में सुधार करता है, जोड़ों के दर्द को ठीक करता है और हड्डियों को और अधिक मज़बूत करता है।
अंडे विटामिन E से भरपूर होते हैं जो अवांछित त्वचा के कणों को मारता है और स्किन कैंसर को रोकता है।
जी हां, अंडों के इस प्रभाव पर ज़रूर गौर फरमाएं! हाँ! सुबह अंडे खाने से आपकी दिन भर की भूख नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है, जिससे आप तरोताज़ा महसूस करते हैं। इस प्रकार अंडे अवांछित और अतिरिक्त कैलोरीज़ को कम करने में बहुत मदद करते हैं।
दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने के लिए रोज़ एक अंडा खाना, एक बेहतरीन उपाय है। यह रक्त के थक्कों (ब्लड क्लॉट्स) को रोकने में बहुत मदद करता है और दिल के दौरे पड़ने की सम्भावना को भी काफी कम करता है।
अंडे बहुत ही तेज़ी से आपके बालों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं! अंडे विटामिन-B से भरपूर होते हैं, जो खोपड़ी को पर्याप्त पोषक तत्व देकर आपके खोपड़ी के स्वास्थ्य को बड़ी आसानी से बढ़ाने में मदद करता है।
अंडे की जर्दी मस्तिष्क के कार्यों को बढ़ावा देने में मदद करती है। बच्चों और बड़ों, दोनों को ही, रोज़ाना ही अंडे अवश्य खाने चाहिए, यह मस्तिष्क को स्वस्थ रखते हैं! तो अपने बच्चे को शरुआत से ही अंडे खिलाएं, इससे उनके मस्तिष्क के विकास में मदद मिलेगी।
यह सुनकर आपको आश्चर्य हो सकता है कि यदि अंडे कोलेस्ट्रॉल से समृद्ध होते हैं तो इनका सेवन क्यों किया जाना चाहिए! अंडे HDL से समृद्ध होते हैं, जो आपके शरीर के लिए आवश्यक अच्छे कोलेस्ट्रॉल होते हैं न कि LDL प्रकार के कोलेस्ट्रॉल जो सेहत के लिए खराब होता है। हर दिन अंडे खाने से आपके सिस्टम में आवश्यक स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल का निर्माण होगा और बुरे कोलेस्ट्रॉल को स्वस्थ हृदय क्रिया के लिए परिवर्तित किया जाएगा।
अंडे में विटामिन B-12 की मौजूदगी आपके द्वारा खाए जाने वाले भोजन को ऊर्जा में परिवर्तित करने में मदद करती है। साथ ही, यह 6.5 मिलीग्राम प्रोटीन प्रदान करता है, जो महिलाओं के लिए बहुत आवश्यक है। इससे आप पूरा दिन फ्रेश रहेंगी! इसलिए हर दिन अपने नाश्ते में रोज़ का एक अंडा ज़रूर शामिल करें।
एक छोटा अंडा 300 मिलीग्राम कॉलिन से भरा होता है, जोकि आपके जिगर और हृदय प्रणाली की रक्षा करने में मदद करता है। इसके अलावा, एल्ब्यूमिन की प्रचुर मौजूदगी आपके शरीर को गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है!
प्रिय पाठकों तो आपने जान ही लिया होगा, कि कैसे एक अंडा खाने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है, एक अंडा न सिर्फ आपकी एनर्जी बढ़ाता है बल्कि, कई सारे रोगों से लड़ने के लिए शक्ति भी प्रदान करता है। इसलिए आज से ही अपने आहार में एक एक अंडा को लेना जरूर शुरू कर दें। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Egg Chapati Recipe: ब्रेड अंडा खाकर हो गए है बोर तो ऐसे बनाएं एग चपाती की रेसिपी, जानें कैसे?
वायरल पोस्ट से जानिए ज़रूरत के अनुसार अंडा उबालने का तरीक़ा
Egg Paper Fry Recipe: अंडे खाने के शौक़ीन आज जरूर ट्राई करें एग पेपर फ्राई की ये रेसिपी
Palak Omelette Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं पालक ऑमलेट की रेसिपी, जानें बनाने की विधि
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
Such a Fantastic Info in THis Blog Thanks For Sharing THis
good information for all people.
Great post thanks for sharing this
this information is very helpful for us.
Awesome post thanks for sharing this
this information is very helpful for us.