Search

Home / hindi recipe / Egg Paper Fry Recipe: अंडे खाने के शौक़ीन आज जरूर ट्राई करें एग पेपर फ्राई की ये रेसिपी

How to Make Egg Paper Fry Recipe

Egg Paper Fry Recipe: अंडे खाने के शौक़ीन आज जरूर ट्राई करें एग पेपर फ्राई की ये रेसिपी

Marketing Team | फ़रवरी 13, 2023

अगर आप अंडा खाना पसंद करते है, तो एग पेपर फ्राई की रेसिपी आपके मुंह का जायका बढ़ा देगी। एग पेपर फ्राई एक आसान और हेल्दी रेसिपी है, जिसे बड़ों से लेकर हर बच्चों तक हर कोई इसे खाना पसंद करेगा।

 

Egg Paper Fry Recipe

 

साथ ही इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसे मेहमानों के सामने स्नैक्स के रूप में परोस सकते है। साथ ही इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाएं एग पेपर फ्राई की रेसिपी

 

कैसे बनाएं एग पेपर फ्राई की रेसिपी (How to Make Egg Paper Fry Recipe)

 

सामग्री:

  • उबले अंडे- 4
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • चाट मसाला- 1/2 टी स्पून
  • हरी मिर्च- 2
  • कढ़ी पत्ते- 4 से 5
  • काली मिर्च- 1/2 टी स्पून
  • हल्दी पाउडर- 1/2 टी स्पून
  • प्याज- 1, टुकड़ों में कटा हुआ
  • अदरक- लहसुन का पेस्ट- 1 टेबल स्पून

एग पेपर फ्राई बनाने की आसान विधि:

 

  • सबसे पहले एग पेपर फ्राई बनाने के लिए 4 अंडे उबाल लें।
  • उसके बाद एक पैन में थोड़ा सा तेल, हल्दी, नमक, काली मिर्च पाउडर, उबले हुए अंडे को बीच में से काटकर मसाला तेल में तल लें।
  • अब जब अंडे सुनहरे हो जाए तो इन्हें बाहर निकाल लें।
  • अब इसी तेल में कटा हुआ प्याज, कढ़ी पत्ता, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज को नरम होने तक पकाएं।
  • इसके बाद इसमें लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च, चाट मसाला, धनिया पाउडर और स्वाद अनुसार नमक मिलाकर तले हुए अंडे डालें।
  • अब सभी चीजों को एक साथ मिला दें।
  • अब आपका तैयार हो गया एग पेपर मसाला की ये स्वादिष्ट रेसिपी।
  • इसे अब गरमा-गरम खाना शुरू कर सकते है।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप अंडे खाने के शौक़ीन है, तो आज ही अपने किचन में एग पेपर फ्राई की रेसिपी को जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में  भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी अपने घर में एग पेपर फ्राई की रेसिपी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Egg Chapati Recipe: ब्रेड अंडा खाकर हो गए है बोर तो ऐसे बनाएं एग चपाती की रेसिपी, जानें कैसे?

वायरल पोस्ट से जानिए ज़रूरत के अनुसार अंडा उबालने का तरीक़ा

Eggless Omelette Recipe: 5 मिनट में बनाएं बिना अंडे का ऑमलेट, जानें बनाने की पूरी विधि

Palak Omelette Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं पालक ऑमलेट की रेसिपी, जानें बनाने की विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *