अभी के समय में बाजार में आम सब्जियों के साथ कुछ ऐसी भी सब्जियां मौजूद होती हैं, जिनके विषय में ज्यादा लोगों को पता नहीं होता। जिमीकंद भी ऐसी ही एक सब्जी है, जिसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। जिमीकंद या ओल एक प्रकार का कंद-मूल है, जिसमें कई खास पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसपर हुए अध्ययनों से पता चलता है कि यह खाद्य पदार्थ शरीर को स्वस्थ बनाए रखने और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है।
यही वजह है कि आज हम बेटर बटर के इस लेख में जिमीकंद के फायदे और स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताने वाले है। साथ ही कई पाठकों का सवाल रहता है कि ओल में क्या पाया जाता है? जिमीकंद की तासीर क्या है? क्या सुरन बवासीर के लिए अच्छा है? जैसे कई सवालों के जबाव इस ब्लॉग में देने वाले है। तो चलिए जल्दी से जान लेते है जिमीकंद के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में।
Table of Contents
जिमीकंद खाने के फायदे कई हो सकते हैं, जिनके बारे में नीचे पूरी जानकारी दी जा रही है। बस ध्यान दें कि जिमीकंद किसी भी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं है, बल्कि स्वस्थ जीवन जीने और शारीरिक समस्याओं से बचाव करने में सिर्फ ये मदद कर सकता है।
जिमीकंद के फायदे कैंसर में भी काम आ सकते हैं और ऐसा उसके औषधीय गुणों के कारण संभव हो सकता है। इसमें एलेन्टॉइन यौगिक का जिक्र होता है। एक वैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार यह देखा गया है कि जिमीकंद में मौजूद एलेन्टॉइन कैंसर के इलाज में लाभदायक हो सकता है। इसके अलावा, जिमीकंद (ओल) में एल-आर्जिनिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर कैंसर की रोकथाम में अहम योगदान निभा सकता है।
ओल में एलेन्टॉइन नामक प्राकृतिक तत्व पाया जाता है जो एंटी-डायबिटीज गुण रखता है। जो मधुमेह के रोगी के लिए फायदेमंद साबित होता है।
जिमीकंद में विटामिन -C भरपूर मात्रा में पाया जाता है और आपको पता होगा विटामिन- C त्वचा के लिए बहुत ही लाभदायक होता है, इस तरह जिमीकंद खाने से त्वचा सुन्दर और स्वस्थ होता है।
ओल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण भी पाया जाता है, जिमीकंद में विटामिन B, विटामिन C होते हैं इसलिए यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत होता है। संक्रमण से रक्षा करने के लिए जिमीकंद का सेवन फायदेमंद होता है।
ओल में एंटी-एजिंग गुण पाया जाता है। यह त्वचा के लिए लाभकारी होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन-C , विटामिन-B6 आदि एंटी-ऑक्सीडेंट्स पर्याप्त मात्रा में होते है जो कि त्वचा को झुर्रियों से बचाने में मदद करता है। इसलिए जिमीकंद खाना झुर्रियों के लिए फायदेमंद होता है।
जिमीकंद के फायदे याददाश्त बढ़ाने के लिए उपयोगी हो सकते हैं। इसमें डाइओसजेनिन नामक यौगिक पाया जाता है। एक वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक, अल्जाइमर (याददाश्त कमजोर होने की एक स्थिति) रोग में डाइओसजेनिन सुधार कर सकता है। अध्ययन में यह भी देखा गया कि सामान्य अवस्था में भी यह न्यूरोनल उत्तेजना और याददाश्त क्रिया को बढ़ाता है।
ओल में पर्याप्त मात्रा में कॉपर होता है जो कि स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। यह खून में लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) के उत्पादन के लिए उपयोगी होता है और शरीर में खून की कमी नहीं होने देता। खून की कमी से बचने के लिए जिमीकंद का सेवन फायदेमंद होता है।
जिमीकंद या ओल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करता है और मल को सुगमता से बहार निकलने में मदद करता है। साथ ही कब्ज और मोटापा जैसी समस्या से भी राहत देता है।
जिमीकंद पुरुष के बुरे कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है साथ ही इसमें पोटेशियम भी पर्याप्त मात्रा में होता है। जिससे दिल तक रक्त आसानी से पहुंच जाता है और दिल स्वस्थ रहता है। इसलिए दिल को स्वस्थ्य रखने के लिए जिमीकंद खाना उपयोगी माना जाता है।
जिमीकंद के फायदे जानने के बाद अब जानिए जिमीकंद के पौष्टिक तत्वों के बारे में बता रहे हैं।
पोषक तत्व मात्रा प्रति 100 ग्राम में।
जिमीकंद का उपयोग कई तरीकों से हो सकता है। चलिए, अब कुछ आसान और स्वादिष्ट जिमीकंद बनाने के तरीके के बारे में नीचे पढ़ते हैं।
जिमीकंद के फायदे और नुकसान दोनों ही हो सकते हैं। एक ओर संयमित मात्रा में जिमीकंद खाने के फायदे होते हैं, तो दूसरी ओर अधिक मात्रा में खाने से जिमीकंद के नुकसान भी हो सकते हैं।
प्रिय पाठकों इस लेख को पढ़ने के बाद आप तो समझ ही गए होंगे कि जिमीकंद जिसे आप सामान्य खाद्य पदार्थ समझ रहे थे वो सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। साथ ही इसे स्वस्थ समझकर इसका अधिक सेवन न करें। क्योंकि जिमीकंद के नुकसान भी कई सारे है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी जिमीकंद के फायदे, उपयोग और नुकसान के बारे में जान सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Spine Gourd Benefits: यहां जानिए कंटोला के फायदे, उपयोग और नुकसान!
Bitter Gourd Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये करेले के फायदे, उपयोग और नुकसान, जानें?
Sweet Potato Benefits: जानिए शकरकंद खाने के 8 गज़ब के फायदे और उपयोग!
Arbi Leaves Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये अरबी पत्ते के फायदे, उपयोग और नुकसान!
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)