Home / Hair care products / Sweet Potato Benefits: जानिए शकरकंद खाने के 8 गज़ब के फायदे और उपयोग!
मीठा आलू या शकरकंद खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। अंग्रेजी में इसे स्वीट पोटैटो भी कहते हैं। शायद यही वजह है कि कुछ लोग इसे आलू से जोड़कर भी देखते हैं, यही कारण है कि इसे मीठा आलू कहते है। साथ ही मीठा आलू खाने के फायदे ढेरों हैं। आमतौर पर यह सर्दियों में अधिक बिकता है, क्योंकि तब इसके फायदे भी अधिक होते हैं। देश के लगभग सभी हिस्सोंं में पाए जाने वाले शकरकंद को कुछ क्षेत्रों में लोग शकरकंदी के नाम से भी जानते हैं और इसे खाने का तरीका भी अलग-अलग है।
इसलिए आज हम बेटर बटर के इस लेख में आपको शकरकंद खाने के फायदे बताएंगे और साथ ही इस बारे में भी बात करेंगे कि अच्छी सेहत बनाने के लिए शकरकंद कैसे खाएं? यह सेहतमंद बनाए रखने में कैसे सहायता करता है। साथ ही हमारे कई पाठकों का सवाल रहता है कि क्या रोज शकरकंद खाना ठीक है? शकरकंद कब खाना चाहिए? शकरकंदी खाने से क्या लाभ होता है? क्या शकरकंद खाने से शुगर बढ़ता है? जैसे कई सवालों के जबाव इस ब्लॉग में देने वाले है। तो चलिए बिना देर किए जल्दी से जान लेते है शकरकंद के फायदे और उपयोग कैसे कर सकते है।
Table of Contents
शकरकंद (Sweet Potato in Hindi) विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, फॉस्फोरस और बीटा कैरोटीन का स्रोत है। जिसके कारण ये पौष्टिकता से भरपूर होता है। शकरकंद मीठा, थोड़ा ठंडा और गरम, वात और पित्त को कम करने वाला, कफ को बढ़ाने वाला, शक्ति को बढ़ाने वाला और कब्ज से राहत दिलाने वाला होता है।
शकरकंद फाइबर से भरपूर होता है और ये फाइबर मेटाबोलिज्म को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही वजन घटाने में मेटाबोलिज्म का सही होना बेहद जरूरी होता है और नाश्ते में शकरकंद खाने से ये सुबह से ही मेटाबॉलिज्म को एक किक स्टार्ट देता है इस तरह ये मेटाबोलिज्म तेज करता है। दरअसल, स्लो मेटाबोलिज्म वजन बढ़ाता है तो फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है। ये खाना पचाने में तेजी लाता है और शरीर में फैट और कार्ब्स के मेटाबोलिज्म को ठीक करता है। इस तरह ये वेट लॉस के प्रोसस को सही करता है।
शकरकंद उच्च फाइबर सामग्री के कारण पाचन में सुधार करता है। मैग्नीशियम के साथ सहक्रियाशील रूप से कार्य करते हुए, वे स्वाभाविक रूप से हमारी पाचन प्रक्रिया को बढ़ाते हैं। साथ ही शकरकंद की सभी सामग्री पेट और आंतों के लिए बहुत सुखदायक है। इसमें स्टार्च होता है जिसे व्यक्ति आसानी से पचा सकते हैं। यह कब्ज के जोखिम को दूर करता है जो हृदय रोगों के साथ एक जरायुज व्यक्ति के लिए फायदेमंद है।
सेहत के साथ ही शकरकंद त्वचा के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि शकरकंद में जेंथोफाइल्स नामक घटक पाया जाता है, जो सूरज की रोशनी के कारण होने वाली स्किन डैमेज से सुरक्षा प्रदान कर सकता है। साथ ही एक शोध में जिक्र किया गया है कि शकरकंद में विटामिन-सी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो झुर्रियों की समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है।
त्वचा और सेहत के अलावा बालों के लिए भी शकरकंद खाने के लाभ हो सकते हैं। बालों के विकास के लिए और उन्हें टूटने से बचाने के लिए कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जैसे विटामिन-ए, विटामिन-सी, कैल्शियम, आयरन, जिंक और बीटा-कैरोटिन। शकरकंद में इन सभी पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो बालों की कई समस्याओं को दूर करने के साथ ही उनकी ग्रोथ में मददगार हो सकते है।
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए शकरकंद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही शकरकंद में बड़ी मात्रा में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए पाया जाता है। ये पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ रखते हैं और नेत्र रोग के जोखिम को कम करते हैं।
अगर आपका ब्लड शुगर लेवल कुछ भी खाने से तुरंत बढ़ जाता है तो, शकरकंद खाना आपके लिए अच्छा रहेगा। क्योंकि इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। साथ ही ये इंसुलिन भी बढ़ने नहीं देता है।
कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो सकती है। इसलिए हड्डियों की मजबूती के लिए शकरकंद का उपयोग किया जा सकता है। क्योंकि शकरकंद में कैल्शियम व मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिस कारण यह हड्डियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही कैल्शियम व मैग्नीशियम हड्डियों को मजबूती देने के साथ ही उनके विकास में भी मददगार होता है।
शकरकंद कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम करता है। शकरकंद में मौजूद कैरोटीनॉयड कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। इसके अलावा शकरकंद एंथोसायनिन नामक एक अन्य प्राकृतिक यौगिक में उच्च होता है, जो कोलोरेक्टल कैंसर होने की संभावना को कम कर सकता है। लेकिन अगर आप कैंसर रोगी हैं, तो चिकित्सक की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
शकरकंद में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों के कारण ही यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए यहां हम इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों के बारे में बता रहे है।
पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में।
शकरकंद खाना सेहत के लिए क्यों अच्छा है, यह तो आप जान ही गए है। अब जानिए शकरकंद कैसे खाएं और कितना खाएं, ताकि इसका अधिक लाभ मिल सके।
आप इसे उबालकर या आग में भूनकर खा सकते हैं। देशभर में इसे अलग-अलग प्रकार से खाया जाता है। साथ ही आप किसी भी प्रकार से शकरकंद खाएं, इसका लाभ आपको भरपूर मिलेगा।
इसे लेकर कोई मानक तो तय नहीं है, लेकिन आप कच्चा शकरकंद भी खा सकते है। क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पचने में समय लगता है। ऐसे में अगर आप अधिक मात्रा में शकरकंद का सेवन करेंगे, तो आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।
स्वीट पोटैटो खाने के फायदे तो है, लेकिन इसे खाने को लेकर लोग असमंजस में रहते हैं। साथ ही शकरकंद खाने की कोई समय सीमा तय नहीं है। इसलिए आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी इसका सेवन कर सकते हैं। फिर चाहे आप इसे भोजन के बाद मीठे के तौर पर खाएं या फिर सुबह नाश्ते के रूप में लें। किसी भी समय इसका सेवन किया जा सकता है।
प्रिय पाठकों शकरकंद खाना सेहत के लिए क्यों अच्छा है यह तो आपने ऊपर जान ही लिया है। स्वाद और सेहत से भरपूर शकरकंद न सिर्फ बीमारियों को दूर करने में मददगार होता है, बल्कि कई रोगों को हमसे दूर रखता है। इस लेख के माध्यम से हमने आपको सेहत के लिए स्वीट पोटैटो के बेनिफिट के बारे में विस्तार से जानकारी देने का प्रयास किया है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी शकरकंद खाने के फायदे के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
सीताफल के 8 फायदे और उपयोग- Custard Apple (Sitafal) Benefits and Uses in Hindi
Omega 3 Benefits: रोजाना ओमेगा-3 के सेवन से होंगे ये 12 गज़ब के फायदे, जानिए कैसे?
Kaju Khane Ka Sahi Tarika, Samay Aur Fayde: काजू खाने का सही तरीका, समय और फायदे
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)