Search

Home / hindi recipe / Gajar ki Kheer Recipe: सर्दी में मीठा खाने का मन करे तो ऐसे बनाएं गाजर की खीर, जानें कैसे?

घर में कैसे बनाएं गाजर की खीर

Gajar ki Kheer Recipe: सर्दी में मीठा खाने का मन करे तो ऐसे बनाएं गाजर की खीर, जानें कैसे?

Marketing Team | नवम्बर 22, 2022

सर्दियों में गाजर की खीर बेहतरीन स्वाद के साथ ही भरपूर पोषण भी देती है। साथ ही सर्दी की शुरुआत के साथ ही गाजर से बनी स्वीट डिशेस भी घरों में बनना शुरू हो जाती है। आमतौर पर गाजर का हलवा घरों में बनाया जाता है, लेकिन गाजर की खीर भी काफी स्वादिष्ट होती है।

 

Gajar ki Kheer Recipe

 

इसलिए मीठा खाने के शौकीन भी गाजर की खीर को बड़े चाव से खाते हैं। अगर आप भी गाजर की खीर खाना पसंद करते है, तो इस रेसिपी को अपने घर में जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है, तो आइये जल्दी से जान लेते है कि कैसे बनाई जाती है गाजर की खीर

 

कैसे बनाएं गाजर की खीर (How to Make Gajar ki Kheer Recipe)

 

सामग्री:

 

  • गाजर- 250 ग्राम
  • दूध- 1 लीटर
  • बादाम- 8 से 10
  • इलायची- 2 पिंच
  • चीनी- 1 कप

 

गाजर की खीर बनाने की आसान विधि:

 

  • गाजर की खीर बनाने के लिए सबसे पहले गाजर को धोकर साफ कर लें।
  • इसके बाद उन्हें सूखे सूती कपड़े से पोछ लें।
  • अब गाजर को कद्दूकस कर एक बर्तन में अलग रख दें।
  • इसके बाद बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब एक गहरे तले वाले बर्तन में दूध डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें।
  • अब दूध को 2 से 3 मिनट तक पकाने के बाद उसमें उबाल आना शुरू हो जाएगा।
  • इसके बाद दूध में कद्दूकस गाजर डालकर मिक्स कर दें।
  • अब खीर को 4 से 5 मिनट तक पकने दें।
  • जब खीर गाढ़ी होने लग जाए तो इसमें दो चुटकी इलायची पाउडर और स्वादानुसार चीनी डालकर मिक्स करें।
  • अब खीर को ढककर लगभग 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • खीर तब तक पकाना है जब तक कि गाजर अच्छी तरह से नरम होकर पूरी पक न जाए।
  • गाजर की खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
  • आप अगर ठंडी खीर खाना पसंद करते हैं तो गाजर की खीर को कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
  • इसके बाद खीर को सर्विग बाउल में डालें और ऊपर से बादाम के टुकड़ों से गार्निश कर परोसें।

 

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप सर्दी में कुछ मीठा खाना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में गाजर की खीर बनाने की जरूर कोशिश करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस सर्दी में गाजर की खीर बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Guava Kheer Recipe: सर्दियों में लीजिए अमरूद की खीर का मज़ा, ये है बनाने की आसान विधि

Apple Kheer Recipe: अपने घर में ऐसे बनाएं सेब की खीर, जानें बनाने का आसान तरीका

Moong Dal Kheer Recipe: घर में ऐसे बनाएं मूंग दाल की खीर, जानें बनाने का तरीका

Makhana kheer Recipe: घर में ऐसे बनाएं मखाने की खीर, जानें कैसे?

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *