Search

Home / hindi recipe / Moong Dal Kheer Recipe: घर में ऐसे बनाएं मूंग दाल की खीर, जानें बनाने का तरीका

कैसे बनाएं मूंग दाल की खीर

Moong Dal Kheer Recipe: घर में ऐसे बनाएं मूंग दाल की खीर, जानें बनाने का तरीका

Marketing Team | अक्टूबर 6, 2022

आपने आज तक मूंग की दाल का हलवा तो कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं मूंग दाल की खीर भी बेहद टेस्टी होती है। जी हां, ये साउथ इंडियन रेसिपी न सिर्फ खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। साथ ही मूंग दाल प्रोटीन और मिनरल से पहले ही भरपूर होती है और जब आप इसे दूध के साथ मिलाकर खीर बनाते हैं तो इसकी पौष्टिकता दोगुनी हो जाती है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है मूंग दाल की खीर

 

Moong Dal Kheer Recipe

 

कैसे बनाएं मूंग दाल की खीर की रेसिपी (How to Make Moong Dal Kheer Recipe)

 

सामग्री:

 

  • चावल- ½ कप
  • इलायची पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  • घी- 2 चम्मच
  • पानी- 3 कप
  • बादाम- 1 चम्मच
  • किशमिश- 1 चम्मच
  • मूंग दाल- ¼ कप
  • दूध- 2 कप
  • गुड़- ½ कप
  • गर्म दूध में भिगोया हुआ- केसर
  • काजू- 1 चम्मच

 

मूंग दाल की खीर बनाने की आसान विधि:

 

  • मूंग दाल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गर्म करें।
  • अब इसमें काजू और बादाम डालकर हल्का भूनकर आंच बंद करके इसमें किशमिश डालकर अच्छे से मिला दें।
  • अब इसी पैन में मूंग दाल और चावल डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
  • अगर आप चावल और दाल को भूनना नहीं चाहते हैं तो इसकी जगह आप दाल और चावल को पानी के साथ मिलाकर कुकर में डालकर धीमी आंच पर 2 से 3 सीटी लगा लें।
  • जब यह पक जाए तो इसे निकालकर अलग रख दें।
  • अब एक दूसरे पैन में घी डालकर उसमें पके हुए चावल और मूंग दाल डालें।
  • इसमें गुड़ डालकर धीमी आंच पर उसे घुलने दें।
  • जब गुड़ अच्छे से घुल जाए और मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसमें इलायची पाउडर और केसर डालें।
  • इसे 2 से 3 मिनट तक और पकाएं फिर आंच बंद कर दें।
  • अब इस मिश्रण में भुने हुए काजू, किशमिश और बादाम मिलाएं।
  • अब इसमें उबला हुआ ठंडा किया हुआ दूध मिलाएं।
  • आपकी टेस्टी हेल्दी खीर बनकर बिल्कुल तैयार है।
  • आप इसे फ्रीज में ठंडा करके सर्व करें।

 

 

 

प्रिय पाठकों आपने तो मूंग दाल का हलवा तो कई बार खाया होगा। लेकिन आज आप मूंग दाल की खीर को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इस रेसिपी को बनाना काफी आसान है और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस मूंग दाल की खीर का लुफ्त उठा सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Moong Dal Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा मूंग की दाल खाने के 5 फायदे, जानिए क्यों?

Moong Dal Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश में अपनी रसोई में बनाएं मूंग दाल का पकोड़ा

Keto Upma Recipe: रात में कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते है तो बनाएं कीटो उपमा, जानें

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *