दालें हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद मानी जाती है। साथ ही दालों को प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। और अगर आप वेजिटेरियन हैं तो आपको प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए अपनी डाइट में एक कटोरी दाल को जरूर शामिल करना चाहिए। इसलिए आज हम बात कर रहे हैं मूंग दाल की।
साथ ही मूंग दाल की तासीर बहुत ही ठंडी होती है। साथ ही मूंग दाल को खिचड़ी, दलिया और पकौड़े बनाने के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही अगर आप कुछ हेल्दी बना कर खाना चाहते है, तो आप ब्रेकफास्ट में मूंग की दाल का चीला बना कर खा सकते है। तो चलिए जल्दी से जानते है, स्वास्थ्य के लिए मूंग की दाल के 5 फायदे के बारे में।
Table of Contents
इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए आप मूंग की दाल का सेवन कर सकते हैं। मूंग की दाल में पाए जाने वाले गुण कमजोर इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी औषधी से कम नहीं है मूंग की दाल। साथ ही डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है मूंग की दाल। इसलिए रोजाना मूंग की दाल जरूर खाएं।
मूंग की दाल में फोलेट होता है, जो भ्रूण के विकास के लिए बहुत जरूरी है। गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में रोजाना एक कटोरी मूंग की दाल को शामिल करना चाहिए। इससे बच्चे और मां दोनों को फायदा मिल सकता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होने से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मूंग की दाल का रोजाना सेवन कर आप कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।
पाचन को बेहतर रखने के लिए मूंग की दाल का सेवन बेहतर माना जाता है। असल में मूंग की दाल बहुत ही लाइट होती है, जो पचाने में आसान होती है। इससे पेट गैस की समस्या से भी बचा जा सकता है।
प्रिय पाठकों आज हमने इस लेख में मूंग की दाल खाने के 5 फायदे के बारे में जानकारी दी है। जिसे आप यहां पढ़कर अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। साथ ही ये दाल खाने में स्वादिष्ट भी लगता है और सेहत के लिए फायदेमंद भी है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी मूंग की दाल के फायदे के बारे में जानकारी हासिल कर सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Kulthi Dal Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये कुलथी दाल के फायदे और नुकसान
Moong Dal Pakoda Recipe: रिमझिम बारिश में अपनी रसोई में बनाएं मूंग दाल का पकोड़ा
Pulses Benefits in Summer: इस गर्मी में खाएं ये ठंडी दालें, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त
संजीव कपूर से सीखिए राजस्थान की मशहूर पंचमेल दाल की रेसिपी
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)