Search

Home / hindi recipe / Fried Masala Potato Recipe: घर में पार्टी के लिए बनाएं फ्राइड मसाला पोटैटो, जानें रेसिपी

कैसे बनाएं फ्राइड मसाला पोटैटो

Fried Masala Potato Recipe: घर में पार्टी के लिए बनाएं फ्राइड मसाला पोटैटो, जानें रेसिपी

Marketing Team | सितम्बर 7, 2022

मानसून की शाम को और खुशनुमा बनाने के लिए आप क्रिस्पी ब्रेकफास्ट की तलाश में हैं? तो फिर आलू, देसी मसाले और ताजे धनिए से बने इस स्वादिष्ट और झटपट 5 मिनट के नाश्ते को ट्राई करें। यह साधारण नाश्ता कुछ ही मिनटों में रसोई के कुछ मसालों के साथ बनाया जा सकता है।

 

Fried Masala Potato Recipe

 

साथ ही इस रेसिपी को चाय या कॉफी के साथ एन्जॉय किया जा सकता है। आप अगर अचानक पार्टी की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह ब्रेकफास्ट सबसे अच्छा ऑप्शन है। साथ ही आलू की रेसिपीज ज्यादातर लोगों को पसंद भी होती है। तो आइए, बिना देर किए जानते हैं कैसे बनाएं फ्राइड मसाला पोटैटो की रेसिपी

 

कैसे बनाएं फ्राइड मसाला पोटैटो की रेसिपी (How to make Fried Masala Potato Recipe)

 

सामग्री:

 

  • छोटे आलू के छिलके सहित- 200 ग्राम
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- 2 मुट्ठी
  • काली मिर्च- 1 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस- 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च- 4
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- आवश्यकता अनुसार
  • चाट मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • सूखे आम का पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • रिफाइंड तेल- आवश्यकता अनुसार

 

 

फ्राइड मसाला पोटैटो बनाने की आसान विधि:

 

  • इस आसान रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर एक तरफ रख दें।
  • एक पैन लें और पैन में तेल डालें, जब तेल पर्याप्त गर्म हो जाए तो इसमें लहसुन की कलियां और आलू डालें, आलू को टॉस करें।
  • जब आलू ब्राउन हो जाए तो इसमें मसाले, धनिया, नींबू का रस और हरी मिर्च डालें।
  • आलू को फ्राई करें और डिप के साथ सर्व करें।
  • आप चाहें, तो इस पर चीज डालकर भी इसे सर्व कर सकते हैं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप इस मानसून में घर में पार्टी के लिए कुछ अलग खाना चाहते है, तो अपने किचन में फ्राइड मसाला पोटैटो की रेसिपी को जरूर बनाएं। साथ ही इस रेसिपी को आप आसानी से बना सकते है। साथ ही ये खाने में बेहद ही स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस रेसिपी का आनंद उठा सके। इसके अलावा आप अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Potato Pickle Recipe: घर में झटपट बनाएं आलू का अचार, जानें पूरी रेसिपी

Potato Roll Recipe: आलू खाने वाले आज ही अपने घर पर बनाएं पोटैटो रोल, टेस्ट है लाजवाब

Aloo Ke Kabab Recipe: इस बरसात में गरमा-गरम बनाकर खाएं आलू के कबाब, जानें पूरी विधि

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *