Search

Home / hindi recipe / Potato Pickle Recipe: घर में झटपट बनाएं आलू का अचार, जानें पूरी रेसिपी

Potato Pickle Recipe in Hindi

Potato Pickle Recipe: घर में झटपट बनाएं आलू का अचार, जानें पूरी रेसिपी

Marketing Team | जून 6, 2023

गर्मियों में अक्सर पानी ज्यादा पीने की वजह से खाना खाने की इच्छा कम हो जाती है। ऐसे में भोजन के साथ परोसा गया चटपटा आलू का आचार न सिर्फ आपके मुंह का जायका अच्छा करता है बल्कि आपकी भूख भी बढ़ा देता है। इसके अलावा आलू के अचार को तैयार होने में लंबा समय भी नहीं लगता ये तुरंत बनकर तैयार हो जाता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनता है यह टेस्टी आलू का अचार

 

Potato Pickle Recipe

 

ऐसे बनाएं आलू का अचार:

सामग्री:

  • मीडियम आलू उबले हुए- 4
  • प्याज टुकड़ों में कटी हुई- 1
  • हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 2 से 3
  • टेबल स्पून नींबू का रस- 2
  • धनिया पत्ती- 1 चम्मच
  • काली मिर्च-  8 से 10
  • सरसों का तेल- 2 चम्मच
  • मेथी के बीज- 2 चुटकी
  • स्वादानुसार काला नमक

आलू का अचार बनाने की आसान वि​धि:

  • आलू का अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आलू, हरी मिर्च, प्याज, नींबू का रस, धनिया पत्ती, काली मिर्च और नमक लें।
  • इसमें थोड़ा सा हरा धनिया, जीरा और सफेद तिल डालकर सभी चीजें एक साथ अच्छे से मिला दें।
  • अब एक तड़का पैन लेकर उसमें सरसों का तेल गर्म करके उसमें मेथी के बीज डालकर उसे थोड़ी देर गर्म होने दें।
  • अब इस तड़के को आलू पर डालकर बाकी बची सब चीजें भी अच्छी तरह मिला लें।
  • अब आपका टेस्टी चटपटा आलू का अचार बनकर तैयार है।

 

 

 

 

प्रिय दोस्तों आज हमने इस लेख में आलू का अचार बनाने की आसान रेसिपी के बारे में जानकारी दी है, जिसे आप अपने किचन में झटपट बना सकते है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ सोशल मीडिया पर साझा कर सकते है। ताकि वो भी इस आलू का अचार का स्वाद चख सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Tamatar Ka Achar: खट्टे टमाटर का चटपटा अचार बनाने की आसान रेसिपी, यहां देखें

Nimbu Ka Achar Recipe In Hindi: मास्टर शेफ पंकज भदौरिया की एक दिन में बनने वाली खट्टे मीठे नींबू के अचार की रेसिपी

मशहूर शेफ़ संजीव कपूर से जानिए हरी मिर्च का चटपटा अचार बनाने की विधि

प्रसिद्ध शेफ अमृता रायचंद ने शेयर की स्वादिष्ट आम का अचार बनाने की विधि

5 कारण घर के बने अचार ,बाजार के अचार से बेहतर हैं , क्यों ??

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *