Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Sanjeev Kapoors Panchmel Dal Recipe: संजीव कपूर से सीखिए राजस्थान की मशहूर पंचमेल दाल की रेसिपी

Sanjeev Kapoors Panchmel Dal Recipe

Sanjeev Kapoors Panchmel Dal Recipe: संजीव कपूर से सीखिए राजस्थान की मशहूर पंचमेल दाल की रेसिपी

Himanshu Pareek | मई 3, 2023

मशहूर शेफ़ संजीव कपूर को सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं, क्योंकि वे अपने फैंस के लिए नई-नई और टेस्टी रेसिपीज़ लाते रहते हैं। संजीव कपूर की रेसिपीज़ सिर्फ टेस्टी ही नहीं बल्कि काफी हेल्दी भी होती हैं।

इसी का उदाहरण देते हुए संजीव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पंचमेल दाल की रेसिपी शेयर की। इस रेसिपी को शेयर करते हुए संजीव ने कैप्शन में लिखा कि “यह राजस्थान की फेवरेट दाल है जो कि पांच अलग-अलग तरह की दालों को मिलाकर बनाई जाती है।” आइए जानते हैं पंचमेल दाल को तैयार करने की संजीव कपूर की रेसिपी। 

संजीव कपूर की पंचमेल दाल रेसिपी- Sanjeev Kapoors Panchmel Dal Recipe

पंचमेल दाल को पंचरत्न दाल भी कहा जाता है, क्योंकि यह दाल काफी पौष्टिक होती है और खाने में इसका स्वाद जबरदस्त होता है। राजस्थान की इस प्रसिद्ध दाल की संजीव कपूर ने एक बहुत ही आसान और सामान्य रेसिपी शेयर की। आइए जानते हैं संजीव कपूर के अनुसार पंचमेल दाल बनाने के लिए हमें किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है। 

पंचमेल दाल बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

पंचमेल दाल बनाने के लिए आपको चाहिए:-

  • आधा कटोरी भीगा हुआ साबुत मूंग
  • आधा कटोरी भीगा हुआ बंगाली चना
  • आधा कटोरी साबुत लाल मसूर की दाल
  • आधा कप छिली हुई उड़द की दाल
  • एक चौथाई कप अरहर की दाल 
  • स्वादानुसार नमक
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 3 कप पानी
  • 3 चम्मच घी
  • आधा चम्मच ज़ीरा
  • एक चौथाई चम्मच हींग
  • 2 सूखी लाल मिर्च
  • 4-5 लौंग
  • 1 चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट
  • 2 टमाटर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच पिसी हुई लाल मिर्च
  • एक चौथाई चम्मच जीरा पाउडर
  • डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर
  • धनिया पत्ती

पंचमेल दाल बनाने की रेसिपी:

उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से पंचमेल दाल तैयार करें:-

  • पंचमेल दाल तैयार करने के लिए सबसे पहले सारी दालों को कुकर में डालें और पानी, नमक व हल्दी पाउडर मिलाकर मिक्स कर लीजिए।
  • अब कुकर का ढक्कन बंद करके दालों को 4 से 5 सीटी आने तक तक उबालिए।
  • दालों के उबलने के बाद कुकर का ढक्कन हटाइए और उबली हुई दालों को हाथ से मथानी चलाकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये। 
  • अब एक कड़ाही में घी डालकर जीरे, सूखी लाल मिर्च, हींग, लौंग, व अदरक और हरी मिर्च के पेस्ट का तड़का लगाइए और उसमें कटे हुए टमाटर डालकर 2 से 3 मिनट तक हल्का भून लीजिए।
  • इस तैयार मिश्रण में हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, व धनिया पाउडर डालकर चलाइये। 
  • अब इसमें उबली हुई दाल डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए।
  • दाल और तड़के के अच्छे से मिक्स होने के बाद इसे एक-दो मिनट तक पकने दीजिये और ऊपर से धनिया पत्तियां डालकर फ्लेवर दीजिए।
  • पंचमेल दाल बनकर तैयार है इसे रोटी या फिर चावल के साथ सर्व कीजिए।

 

 

 

और ट्राई कीजिए BetterButter की स्पेशल दाल रेसिपीज़!

एक अच्छा खाना वही होता है जो टेस्टी के साथ-साथ हेल्दी भी हो। इस आर्टिकल में हमने आपसे संजीव कपूर की राजस्थानी पंचमेल दाल की रेसिपी शेयर की। कैसी लगी आपको यह रेसिपी हमें बताइए, और इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

बनायें दाल और भी तरीकों से और बढ़ाएं अपने खाने का स्वाद:

 

 

यह जरूर पढ़िए:

Dal Ka Dulha Recipe: क्या आपने खाए हैं दाल के दूल्हे की रेसिपी? जानें बनाने का तरीका

Kulthi Dal Benefits: आपको कोई नहीं बताएगा ये कुलथी दाल के फायदे और नुकसान

Pulses Benefits in Summer: इस गर्मी में खाएं ये ठंडी दालें, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Hing Tadka Dal Recipe: घर के बुजुर्ग चटपटा खाने से करते हैं परहेज तो बनाएं हींग तड़का दाल

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *