कई दालें ऐसी होती है जिसमें प्रोटीन और पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। रोजाना दाल का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। खासतौर पर शाकाहारियों के लिए। क्योंकि शाकाहारी के लिए प्रोटीन का एक मात्रा सोर्स है दाल। परंतु गर्मी के मौसम में कौन सी दाल का सेवन करें, इस बात को लेकर बहुत कंफ्यूजन रहता है। क्योंकि कई दालें ऐसी है जिसकी तासीर गर्म होती है।
गर्म तासीर वाली चीजें इस मौसम में सेहत को बिगाड़ सकती है, तो अगर आप भी ऐसी ही दालों की तलाश में हैं। जिनकी तासीर बहुत ठंडी होती है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही गर्मी में दालों के फायदे (Pulses Benefits in Summer) के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप रोजाना बनाकर खा सकते है। साथ ही पाचन को भी सही रख सकते है।
Table of Contents
गर्मी में चने की दाल को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है। चने की दाल की तासीर बहुत ठंडी होती है और इसमें पाया जाने वाला हाई प्रोटीन हमारी बॉडी में एनर्जी को बनाए रखने में मदद करता है। चने की दाल को आप कद्दू, चना दाल, चने की दाल के फरे के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।
उड़द की दाल को स्वाद और सेहत का खजाना कहा जाता है। उड़द की दाल में अधिक मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो पाचन को सही रखने में मदद करता है। साथ ही ये पेट और स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
दालें वैसे तो सभी गुणों का भंडार माना जाता है, लेकिन मूंग की दाल में पाए जाने वाले गुण बाकि से थोड़ा अलग है। मूंग दाल की तासीर बहुत ज्यादा ठंडी होती है। मूंग की दाल में पोटैशियम, कॉपर, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन ए, बी, सी, विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हमारी बॉडी को कई समस्याओं से बचाने में मदद करता हैं।
प्रिय पाठकों इस गर्मी में कई लोग दाल खाने को लेकर असमंजस में रहते है। इसलिए आज हमने दाल के बारे में विस्तार से बताया है कि कैसे आप ठंडी तासीर वाली दालों का चयन करके अपनी सेहत का ख्याल रख सकते है। साथ ही ये आर्टिकल यदि पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ साझा कर सकते है और अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स तक पहुंचा सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह भी पढ़िए:
दाल खाने के 3 मुख्य नियम, जानें “रुजुता दिवेकर” से
संजीव कपूर से सीखिए राजस्थान की मशहूर पंचमेल दाल की रेसिपी
Mango Raita in Summer: गर्मी में अपने घर पर बनाए ये आम का रायता, सभी को आएगा पसंद
Onion Chutney: इस गर्मी अपने घर पर ऐसे बनाएं प्याज की चटनी, खाने में आएगा डबल मज़ा
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)