Search

Home / food / Excessive Oil Removing Tips: सब्ज़ी में से अतिरिक्त तेल हटाने का सबसे आसान वायरल घरेलू नुस्ख़ा

Excessive Oil Removing Tips

Excessive Oil Removing Tips: सब्ज़ी में से अतिरिक्त तेल हटाने का सबसे आसान वायरल घरेलू नुस्ख़ा

Himanshu Pareek | मई 3, 2023

कई बार जब हम घर पर कोई रसेदार सब्जी बनाते हैं तो उसमें तेल काफी ज्यादा हो जाता है। भले ही अधिक तेल से सब्जी का तीखापन और फ्लेवर बढ़ जाए, पर यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में बेहतर है कि चाहे आप बटर चिकन बना रहे हो या फिर कड़ाही पनीर, हमेशा ग्रेवी में तेल आवश्यकतानुसार ही हो।

पर क्या यह संभव है कि एक बार सब्ज़ी बन जाने के बाद अगर तेल ज्यादा हो तो उसे कम किया जा सके? जी हां, ऐसा हो सकता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे सब्जी या ग्रेवी में तेल अधिक हो जाने पर उसे कम करने की एक आसान की तरकीब, जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तो आइए जानते हैं विस्तार से। 

बर्फ की सहायता से हटाइए तैयार सब्जी का अतिरिक्त तेल

इन दिनों विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और खास तौर पर ट्विटर पर एक बेहतरीन कुकिंग हैक काफी शेयर किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे इस 18 सेकंड के वीडियो में सब्जी के बनने के बाद उसमें से तेल हटाने का आसान तरीका सुझाया गया है। इस वीडियो के अनुसार अगर आपकी बनाई हुई सब्जियां या ग्रेवी में तेल ज्यादा हो जाए तो इसमें एक बड़ा बर्फ का टुकड़ा डालिए, और कुछ क्षणों के बाद निकाल लीजिए।

ऐसा करने से सब्जी का अतिरिक्त तेल बर्फ के टुकड़े के निचले किनारे पर जमा हो जाएगा, जिसे आप परत के रूप में हटा भी सकते हैं। इसके पीछे का साइंस यह है कि सब्जी में बर्फ का टुकड़ा डालने से तेल में मौजूद फैट ठंडे होकर नीचे बैठने लगते हैं, और बर्फ के टुकड़े के आसपास किनारों पर जमा हो जाते हैं। इस प्रक्रिया को आप चार से पांच बार तक दोहरा सकते हैं, जब तक कि सब्जी में सिर्फ आवश्यकतानुसार तेल ना रह जाए। 

 

 

इस वीडियो में यह तरकीब तेल से भरी सीफूड करी पर बख़ूबी काम कर रही है। उम्मीद कर सकते हैं कि इसका इस्तेमाल आप अन्य सब्जियों में भी कर सकेंगे। कैसा रहा आप का प्रयोग हमें कमेंट में बताइएगा और शेयर कीजिए यह स्टोरी अपने दोस्तों व परिवार जनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन जानकारी और ऐसी ही नई-नई जानकारी के लिए बने रहिए BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

Coconut Oil Benefits: नारियल तेल के इन 10 फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

Mustard Oil Benefits in Hindi: जानिए सरसों के तेल के 8 बेहतरीन फायदे, उपयोग और नुकसान

सूरजमुखी के बीज के 8 फायदे, उपयोग- Sunflower Seeds Benefits in Hindi

Tips for using and storing olive oil: जैतून के तेल के उपयोग व संग्रहण के सुझाव!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

BLOG TAGS

food News Stories

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *