Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Pesto Sandwich Recipe: नाश्ते का एक बेहतरीन विकल्प! शेफ अमृता से सीखिए पेस्टो सैंडविच बनाने की विधि!

Pesto Sandwich Recipe

Pesto Sandwich Recipe: नाश्ते का एक बेहतरीन विकल्प! शेफ अमृता से सीखिए पेस्टो सैंडविच बनाने की विधि!

Himanshu Pareek | मई 3, 2023

नाश्ते और स्नैक्स के लिए सैंडविच से अच्छा विकल्प भला क्या हो सकता है? पर सैंडविच भी कई तरह के होते हैं और इन्हें अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। हाल ही में मशहूर शेफ अमृता रायचंद ने इंस्टाग्राम पर पेस्टो सैंडविच बनाने की रेसिपी शेयर की। अपनी इस रेसिपी को अमृता ने नाम दिया पेस्टो एंड एग ओपन सैंडविच। अपनी इस वीडियो रेसिपी के कैप्शन में अमृता ने इस सैंडविच को बनाने में काम आने वाली चीज़ें और इसकी संपूर्ण विधि भी शेयर की। अमृता का बनाया यह पेस्टो सैंडविच देखने में काफी स्वादिष्ट और हेल्दी लगता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की पूरी विधि। 

अमृता रायचंद की पेस्टो सैंडविच रेसिपी:

अमृता रायचंद का सुझाया पेस्टो सैंडविच बनाने में थोड़ा मुश्किल जरूर लगता है, पर इसमें काफी सारे हेल्थी इनग्रेडिएंट्स और चटपटे मसालों का इस्तेमाल किया गया है, जिन्हें देखकर किसी के मुंह में भी पानी आ जाएगा। आइए जानते हैं पेस्टो सैंडविच तैयार करने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है:- 

पेस्टो सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

शैफ अमृता रायचंद के अनुसार पेस्टो सैंडविच बनाने के लिए आपको चाहिए:- 

  • एक होलवीट ब्रेड स्लाइस
  • एक बड़ा चम्मच मक्खन
  • एक बड़ा चम्मच पेस्टो सॉस
  • कटा हुआ एवोकैडो
  • चीज़ स्लाइस
  • अच्छे से कटा हुआ आधा टमाटर
  • ठीक से कटा हुआ आधा प्याज
  • एक अंडा
  • कटी हुई हरी मिर्च
  • नमक और मिर्च स्वादानुसार
  • नींबू का रस

पेस्टो सैंडविच बनाने की विधि:

उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के बाद निम्न विधि से पेस्टो सैंडविच तैयार करें:-

 

  • सबसे पहले ब्रेड के स्लाइस पर अच्छे से मक्खन और फिर पेस्टो सॉस लगा दें।
  • इसके ऊपर एक चीज़ स्लाइस रखें।
  • उसके ऊपर कटा हुआ एवोकैडो, कटे हुए टमाटर, प्याज़ व हरी मिर्च डालें और उसके ऊपर नींबू का रस छिड़क दें। 
  • दूसरी गैस पर एक पैन में अंडा डालकर कुछ देर तक फ्राई करें।
  • अब एक ग्रिल पैन में थोड़ा सा मक्खन डालें और उसमें चीजों से जमाया हुआ ब्रेड स्लाइस रखें। इसके ऊपर कुछ देर फ्राई किया हुआ अंडा डाल दें और एक मिनट तक पकायें।
  • पेस्टो सैंडविच तैयार है। गर्मागर्म सर्व करें।

 

 

 

 

ट्राई कीजिए हमारी बेहतरीन सैंडविच रेसिपीज इस लिंक से!

सैंडविच का स्वाद अलग अलग विधि से बनाने पर बदल जाता है। इस आर्टिकल में हमने आपसे अमृता रायचंद की पेस्टो सैंडविच रेसिपी साझा की। कैसी लगी आपको हमारी ये रेसिपी, हमें बताइए और इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ। 

 

यह जरूर पढ़िए:

क्यों जनरेशन ख़राब कर रहे हो, महिला द्वारा “2 Kg Ka Bahubali Sandwich” बनाने पर यूजर!

Desi Sandwiches Recipe: घर में ऐसे बनाएं आलू-प्याज वाला देसी सैंडविच, स्वाद में लगता है जबरदस्त

गर्मियों में क्या खाकर बढ़ा सकते हैं आप वजन? जानिए गर्मियों के लिए वेट गेन डाइट प्लान!

Dry Fruits Poha Recipe: ड्राई फ्रूट्स डालकर घर में ऐसे बनाएं पोहा, जानें बनाने पूरी विधि

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *