Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / गर्मी में रहिए तरोताजा, संजीव कपूर की मैंगो मोजिटो और मैंगो मिंट कूलर रेसिपी के साथ!

Mango Mojito & Mint Cooler Recipes

गर्मी में रहिए तरोताजा, संजीव कपूर की मैंगो मोजिटो और मैंगो मिंट कूलर रेसिपी के साथ!

Himanshu Pareek | मई 3, 2023

गर्मी और आम का रिश्ता बहुत गहरा है, ठीक उतना ही गहरा जितना की मशहूर शेफ संजीव कपूर और उनकी कुकिंग का। जरा सोचिए, अगर मशहूर शेफ संजीव कपूर आपको गर्मी दूर भगाने वाली कोई आम की रेसिपी बताए तो तो क्या आप ट्राई नहीं करना चाहेंगे? बिल्कुल करना चाहेंगे न, इसलिए ही तो शेफ संजीव कपूर लेकर आते रहते हैं आपके लिए एक से एक नई-नई रेसिपीज। हाल ही में संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नहीं, बल्कि दो रेसिपीज एक साथ शेयर की।

संजीव कपूर ने अपने प्रोफाइल पर मैंगो मिंट कूलर और मैंगो मोजिटो की रेसिपी शेयर करते हुए लिखा कि “गर्मी अपनी ऊंचाई पर है, तो क्यों ना इन दो रेसिपीज का इस्तेमाल किया जाए गर्मी को दूर भगाने में”। इन दोनों रेसिपीज में समान बात यह है कि इनको बनाने में आम का इस्तेमाल किया गया है और इन्हें पीने के बाद इंसान एकदम तरोताजा हो जाता है। आइए जानते हैं कैसे तैयार होते हैं मैंगो मिंट कूलर और मैंगो मोजिटो। 

संजीव कपूर की मैंगो मिंट कूलर रेसिपी:

संजीव कपूर की मैंगो मिंट कूलर रेसिपी को तैयार करना बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको एक आम, 4 से 5 बादाम, 7-8 पिस्ता, आधे नींबू का रस, दो से तीन चम्मच कैस्टर शुगर, पुदीने की पत्तियां, और आधा कप सोड़ा वॉटर की आवश्यकता होगी। मैंगो मिंट कूलर रेसिपी को तैयार करने के लिए सबसे पहले ताजे आम को छीलकर और काटकर एक मिक्सर ज़ार में डाल लीजिए। इसके बाद उसमें ऊपर से बादाम, पिस्ता, नींबू का रस, शुगर, पुदीने की पत्तियां, और सोड़ा वाटर मिला दीजिए।

अब इस सारी सामग्री को एक साथ मिक्सर ऑन करके ब्लेंड कर लीजिए। जब सारी चीजें आपस में अच्छे से मिक्स हो जाए तो मिश्रण को गिलास में निकाल लीजिए और एंजॉय कीजिए। संजीव कपूर अपनी इस वीडियो में सर्विंग गिलास को रेड चिली पाउडर और नींबू के रस के साथ गार्निश करते भी नजर आए।

संजीव कपूर की मैंगो मोजिटो रेसिपी:

मैंगो मोजिटो को तैयार करना मैंगो मिंट कूलर रेसिपी से थोड़ा मुश्किल है, पर यह गर्मी दूर भगाने का एक बेहद असरदार नुस्खा है। मैंगो मोजिटो को तैयार करने के लिए आपको चाहिए आधा कटा हुआ आम, आधा पैशन फ्रूट, आधा बारीक गोल टुकड़ो में कटा हुआ नींबू, पुदीने की ताजी पत्तियां, एक चम्मच शुगर सिरप, और ड्रिंकिंग सोड़ा।

मैंगो मोजीटो तैयार करने के लिए सबसे पहले आधे कटे आम के छोटे-छोटे बारीक टुकड़े सलीके से निकाल लें। उसके बाद आधे पैशन फ्रूट का गूदा भी निकाल लीजिये। इसके बाद एक नींबू के छोटे-छोटे पतले गोल टुकड़े करें और आम, पैशन फ्रूट, नींबू के टुकड़ों व पुदीने की पत्तियों को एक बर्तन में डालकर एक साथ हल्के हाथ से कूट लें।

अभी इस कुटे हुए मिश्रण को एक शेकिंग ज़ार में डालें और उसमें ऊपर से आइस क्यूब व शुगर सिरप डालकर अच्छे से शेक करें। इसके बाद एक खाली गिलास में आइस क्यूब, पुदीने की पत्तियां, और गोल कटा हुआ पतला नींबू का टुकड़ा डालकर तैयार मिश्रण के रस को गिलास में निकाल लीजिए। इस गिलास को ड्रिंकिंग सोड़ा से भरिए और तैयार मोजिटो को पुदीने की पत्तियों से सजा कर सर्व कीजिए।

 

 

 

 

ट्राई कीजिए BetterButter स्पेशल मैंगो रेसिपीज़!

गर्मियों से बचने के लिए हम क्या-क्या तरीके नहीं अपनाते। इस आर्टिकल में हमने आपसे संजीव कपूर की मैंगो मोजिटो रेसिपी और मैंगो मिंट कूलर रेसिपी शेयर की। आप इसे अपने घर पर ट्राई कीजिए और बताइए हमें कैसा लगा आपको यह हमारा यह आर्टिकल। शेयर कीजिए इसे अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ और ऐसी ही अनमोल रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

Mango Raita in Summer: गर्मी में अपने घर पर बनाए ये आम का रायता, सभी को आएगा पसंद

Benefits of Eating Bhindi in Summer: गर्मी में भिंडी खाने के 8 गज़ब के फायदे, यहां जानें

Pulses Benefits in Summer: इस गर्मी में खाएं ये ठंडी दालें, स्वाद के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

Aam Panna Recipe: इस गर्मी में डिहाइड्रेट होने से बचाएगी ये आम पन्ना की रेसिपी, कुणाल कपूर ने किया खुलासा

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *