Search

Home / health / Benefits of Eating Bhindi in Summer: गर्मी में भिंडी खाने के 8 गज़ब के फायदे, यहां जानें

garmi mein bhindi khane ke fayde

Benefits of Eating Bhindi in Summer: गर्मी में भिंडी खाने के 8 गज़ब के फायदे, यहां जानें

Marketing Team | अप्रैल 20, 2023

गर्मियों के मौसम में बाजार में तरह तरह की हरी सब्जियां मिलने लगती है। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। उसी में से एक सब्जी भिंडी (Lady Finger) है। साथ ही भिंडी की सब्जी खाने में स्वादिष्ट तो होती ही है, इसके अलावा स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। क्योंकि भिंडी की सब्जी में पोषक तत्वों की कोई कमी नहीं होती है।

 

Benefits of Eating Bhindi in Summer

 

साथ ही भिंडी में आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन सी के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाये जाते हैं, और ये सभी पोषक तत्व एक हेल्दी बॉडी के लिए बहुत जरूरी होता है। भिंडी का सेवन करने से कई तरह की बीमारियां भी दूर हो जाती है। तो आइये जानते हैं कि गर्मी के मौसम में भिंडी की सब्जी खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते है।

गर्मी में भिंडी खाने के फायदे (Bhindi Benefits in Summer)

1. गैस और कब्ज की शिकायत होती है दूर:

गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को गैस, अपच जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप भिंडी का रोजाना सेवन करते हैं, तो गैस, कब्ज और अपच की समस्या से छुटकारा पा सकते है। क्योंकि भिंडी में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

2. कैंसर का खतरा होता है कम:

भिंडी का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। क्योंकि भिंडी में एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते है। इसलिए इसका सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारी की जोखिम को कम किया जा सकता है।

3. पाचन तंत्र होता है मजबूत:

भिंडी की सब्जी खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। क्योंकि भिंडी की सब्जी में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है।

4. दिल की बीमारी के लिए फायदेमंद:

भिंडी का सेवन दिल की बीमारी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भिंडी की सब्जी में पेक्टिन पाया जाता है, जो हमारी बॉडी में बढ़े कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। साथ ही दिल को स्वस्थ भी रखता है।

5. आंखों की रोशनी होती है तेज:

भिंडी का सेवन आंखों के लिए लाभकारी माना गया है। क्योंकि भिंडी में बीटा कैरोटीन की मात्रा अधिक होती है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।

6. इम्युनिटी बढ़ाने में करता है मदद:

भिंडी में विटामिन-सी पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ने लगती है। जिससे आप कई तरह की बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

7. त्वचा पर आता है निखार:

गर्मी के मौसम में त्वचा से संबंधित कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। परंतु आप भिंडी का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन पर निखार आता है। साथ ही त्वचा से संबंधित कई समस्याएं भी दूर हो जाती है। क्योंकि भिंडी में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है।

8. शुगर को रखता है नियंत्रित:

भिंडी का सेवन मधुमेह के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि भिंडी में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से शुगर को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों गर्मी में भिंडी खाने के फायदे (Benefits of Eating Bhindi in Summer) के बारे में आपको लगभग सभी जानकारियां मिल गई होंगी। साथ ही भिंडी से कई बीमारियों को कम करने की भी जानकारियां दे दी है। अगर ये बेटर बटर का आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवारों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि उन्हें भी भिंडी के फायदे के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ में अपनी बात कमेंट बॉक्स में लिख सकते है। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Ivy Gourd Benefits: क्या आप खा सकते हैं कुंदरू की सब्ज़ी? जानें कुंदरू के फायदे और नुकसान

Lychee Benefits: लीची खाने के ये 11 फायदे जानकर हैरत में पड़ जाएंगे आप!

Raw Mango Benefits: वरदान से कम नहीं हैं कच्चे आम के 10 फायदे, जानें कैसे?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *