फलों का सेवन करना हमारे लिए उम्र के हर पड़ाव पर महत्वपूर्ण माना जाता है। फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व और विटामिन हमारे शारीरिक और मानसिक विकास को गति देते हैं तथा हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाते हैं। एक ऐसे समय में जब हम महामारी के दौर से गुजर रहे हैं और नई-नई बीमारियां हमारे आस-पास पनप रही हैं, तो इम्युनिटी बढ़ाने वाले फ्रूट खाना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आये हैं पोषण से भरपूर उन फलों की सूची, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारकर दूर रखेंगे आपको हर संक्रमण से। तो आइये जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
फलों का स्वाद तो बच्चे और बड़े सभी को पसंद आता है, और फलों के नियमित सेवन से हमारा स्वास्थ्य भी बेहतर हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार हमें फलों का चुनाव स्वाद के अनुसार नहीं, बल्कि उनके गुणों के अनुसार करना चाहिए। इन दिनों हमें बीमारियों से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता मज़बूत रखने की आवश्यकता है, इसलिए विटामिन सी से भरपूर खट्टे और रसीले फलों का सेवन हमारे लिए लाभदायक हो सकता है। आइये जानते हैं हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले फलों के विषय में।
संतरा का खट्टा-मीठा स्वाद हम सभी को पसंद आता है पर क्या आप जानते हैं कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए संतरा खाना एक आसान तरीका है? संतरा एक सिट्रस फल है जिसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। संतरा खाना आंखों की रोशनी के लिए भी अच्छा है क्योंकि इससे शरीर में विटामिन ए की आपूर्ति होती है। विटामिन बी कॉम्प्लेक्स मौजूद होने से संतरा का सेवन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को भी बनाये रखता है। संतरा में ढेर सारे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि हमारी इम्युनिटी बेहतर बनाते हैं। संतरा खाना ज़ुकाम से पार पाने का स्वादिष्ट तरीका है। इसके अलावा संतरा का सेवन कोलेस्ट्रॉल घटाने, पथरी में राहत दिलाने, रक्तचाप नियंत्रण में रखने और खून साफ करने में बहुत फायदेमंद होता है।
अनार स्वाद के साथ-साथ पोषण का खज़ाना है। इसमें प्रोटीन, फ़ाइबर, कार्बोहाइड्रेट व अन्य विटामिन समेत अनेकों गुण पाए जाते हैं। अनार खाने से शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलती है तथा अनार के फायदे देखते हुए इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में भी किया जाता है। अनार का सेवन करने से शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ती है जिससे एनीमिया का ख़तरा कम हो जाता है। शरीर में विभिन्न पोषक तत्वों की आपूर्ति करके अनार आपकी इम्युनिटी को तेजी से बढ़ाएगा।
डेंगू व चिकुनगुनिया जैसी गंभीर समस्या होने पर कीवी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसका कारण है कीवी का मैग्नीशियम, पोटैशियम, फ़ाइबर व विटामिन्स जैसे गुणों से भरपूर होना। संतरा से तुलना की जाए तो कीवी में संतरा से लगभग दोगुना विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। कीवी खाना कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर देता है जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है।
रसों से भरे खट्टे-मीठे अंगूर खाना आपकी रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाता है। अंगूर के रस में विटामिन सी के साथ-साथ जिंक, आयरन, पोटैशियम, व मैग्नेशियम पाया जाता है। अंगूर खाना मौसमी बीमारियों से बचाने के साथ-साथ माइग्रेन में आराम पाने, किडनी की समस्या दूर करने तथा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम करने में भी सहायक होता है।
गर्मियों के मौसम में तरबूज आसानी से मिल जाता है और इसमें पाया जाने वाला ग्लुटेथियोन नामक तत्व हमारी इम्युनिटी को मजबूत करता है। तरबूज़ विटामिन सी और पोटैशियम से भी समृद्ध होता है। तरबूज में लाइकोपीन भी मिलता है जिससे त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। तरबूज खाना दिमाग शांत रखने, कब्ज से राहत पाने और हृदय संबंधी समस्याओं से बचने का भी आसान उपाय है।
सेब के गुणों से कई लोग पहले से वाकिफ़ होंगे। माना जाता है कि रोज एक सेब खाना आपको हर तरह की बीमारी से बचा सकता है। सेब खाना शरीर में से हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है, और इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स व प्लेवोनॉएड्स हमारी इम्युनिटी को बूस्ट करते हैं। सेब खाना बढ़ती उम्र में भी आपके दिमाग को चुस्त रखता है। सेब में फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिल जाते हैं जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त बना रहता है और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती। शोधों के अनुसार, सेब खाना कैंसर, डायबिटीज व हृदय संबंधी अनेकों गंभीर बीमारियों से भी बचाता है।
अमरूद को आप विटामिन सी का सबसे बड़ा स्रोत कह सकते हैं, और इस कारण इस फल का सेवन हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में बहुत कारगर होता है। अमरूद में पाया जाने वाला फ़ाइबर पाचन तंत्र की समस्या भी समाप्त हो जाती हैं। अमरूद के फल के अलावा इसकी पत्तियां भी आंखों के नीचे से काले घेरे दूर करने, दांत का दर्द कम करने व मुँह की बदबू से राहत दिलाने में कारगर साबित होती हैं।
पपीता पाचन तंत्र को पूरी तरह सुधारकर पेट संबंधी सभी बीमारियों की संभावना को कम करके रोग प्रतिरोधक शक्ति को मजबूत करता है। पपीता बीटा कैरोटीन से युक्त होता है और आमतौर पर इसका सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में अच्छा माना जाता है। पपीते को नमक व काली मिर्च के साथ खाना पाचन तंत्र की समस्याओं को जड़ से समाप्त कर देता है। पपीते में फाइबर भरपूर पाया जाता है जिससे पाचन कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
स्ट्रॉबेरी आमतौर पर बच्चों को बहुत पसंद आती है और इसमें पाए जाने वाले विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी, विटामिन सी आदि इसे एक नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर बनाते हैं। स्ट्रॉबेरी का रस पीना हमारी आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है। इस फल में मौजूद विभिन्न पोषक तत्व शरीर में कैंसर सेल्स का नाश करने, पाचन क्रिया बेहतर बनाने व शरीर के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे दर्द में भी राहत पहुंचाते हैं।
फलों को आप सबसे मीठी दवाई कह सकते हैं क्योंकि इनका सेवन हमें तरह-तरह के रोगों से बचाता है। इस आर्टिकल में हमने आपसे इम्युनिटी बढ़ाने वाले फ्रूट्स की जानकारी साझा की। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, और इसे शेयर कीजिए अपने दोस्तों व परिवार जनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
यह जरूर पढ़िए:
5 खाने की चीज़े जो बढ़ाये बच्चों की इम्युनिटी
Cucumber Lassi Recipe: गर्मी में बॉडी को ठंडा रखने के लिए ऐसे बनाएं खीरा की लस्सी, जानें विधि
Camel Milk Benefits in Hindi: जानिए ऊंटनी के दूध के 8 फायदे, उपयोग और नुकसान!
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)