Search

Home / health / Ivy Gourd Benefits: क्या आप खा सकते हैं कुंदरू की सब्ज़ी? जानें कुंदरू के फायदे और नुकसान

Kundru Ke Fayde or nuksan

Ivy Gourd Benefits: क्या आप खा सकते हैं कुंदरू की सब्ज़ी? जानें कुंदरू के फायदे और नुकसान

Marketing Team | जून 8, 2023

हरी सब्जियों में मौजूद पोषक तत्व और फाइबर अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। इसलिए डॉक्टर रोजाना हरी सब्जियों के सेवन की सलाह देते है। साथ ही कुंदरू भी ऐसी ही एक हरी सब्जी है, जो कई औषधीय गुणों से भरपूर है। सिरदर्द और कान के दर्द से राहत दिलाने के अलावा यह किडनी और गोनोरिया जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में भी फायदा पहुंचाती है।

 

ivy gourd benefits or Kundru Ke Fayde

 

इसलिए आज हम इस आर्टिकल में सिर्फ कुंदरू की बात करेंगे। साथ ही आपको बता दें कि हरे रंग की यह छोटी-सी सब्जी गुणों के मामले में अन्य सब्जियों से बिल्कुल कम नहीं है। कुंदरू या कुंदरी का सेवन आपको कई तरह के लाभ पहुंचाने का काम कर सकता है। तो चलिए जानते है। कुंदरू के फायदे, नुकसान और कुंदरू की रेसिपी के बारे में।

Table of Contents

कुंदरू क्या है? (What is Ivy Gourd)

कुंदरू का पौधा आमतौर पर खर पतवार या झाड़ियों के रूप में पाया जाता है। साथ ही यह एक मौसमी सब्जी है, जो दिखने में परवल के जैसी होती है। साथ ही झाड़ी के रूप में फैले इस पेड़ के फूलों का रंग सफ़ेद होता है। साथ ही इस सब्जी के सेवन से शरीर की इम्युनिटी भी तेजी से बढ़ती है। तो आइये जानते है कुंदरू के फायदे के बारे में विस्तार से।

कुंदरू के फायदे (Ivy Gourd Benefits)

आज हम यहां विस्तार से बताने वाले है कुंदरू के फायदे आपको किस तरह से मिल सकते है।

1. वजन घटाए कुंदरू:

कुंदरू की जड़ में मोटापे के गुण को कम करने में सहायक होता है। कुंदरू हमारे शरीर में प्री-एडिपोसाइट्स को फैट सेल्स में बदलने से रोकता है। साथ ही इसके सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। साथ ही इसमें संभावित एजेंट की मौजूदगी, मोटापे से प्रेरित चयाअपच रोगों में सुधार के लिए यह काफी उपयुक्त हो सकती है।

2. पाचन तंत्र को ठीक करे कुंदरू:

फाइबर और विटामिन से भरपूर कुंदरू पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। साथ ही यह पेट संबंधी बीमारियों से निजात दिलाने और इनके संक्रमण से दूर रखने में भी सहायक होता है। इसके अलावा ये गैस और कब्ज की समस्या से भी राहत दिलाता है।

3. किडनी स्टोन को ठीक करे कुंदरू:

किडनी स्टोन की बीमारी बहुत कष्टदायक होती है और अगर इसके शुरुवाती लक्षण आप में दिखाई दे रहे है, तो आपको भोजन में कुंदरू का सेवन करना चाहिए। साथ ही कैल्शियम युक्त भोजन का सेवन करने से गुर्दे की पथरी की समस्या कम होने लगती है। कुंदरू में अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है, जो गुर्दे की पथरी को कम करने में मदद करता है।

4. सांस की नली की सूजन को घटाता है कुंदरू:

कुंदरू की पत्तियां और तने का काढ़ा बनाकर पीने से सांस की नली की सूजन दूर होती है। इसके अलावा इसे पीने से सांस से जुड़ी बीमारियां में भी लाभ मिलता है। खुराक संबंधी जानकारी के लिए नजदीकी चिकित्सक से ही सम्पर्क करें।

5. जीभ के घावों को ठीक करता है कुंदरू:

वैसे आयुर्वेद में जीभ पर छाले होने की समस्या को ठीक करने के लिए कई घरेलू उपाय बताए हैं उनमें से कुंदरू का उपयोग करना भी एक है। अगर आपकी जीभ पर छाले निकल आए हैं तो कुंदरू के हरे फलों को चूसें। इससे छाले जल्दी ठीक होते हैं।

6. आंत के कीड़ों को खत्म करने में सहायक है कुंदरू:

आंतों में कीड़े पड़ना एक आम समस्या है और बड़ों की तुलना में बच्चे इस समस्या से ज्यादा परेशान रहते हैं। कुंदरू के पेस्ट से पकाए हुए घी की 5 ग्राम मात्रा का सेवन करने से आंतों के कीड़े खत्म होते हैं। साथ ही खुराक संबंधी जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

7. गठिया के दर्द से आराम दिलाती है कुंदरू :

अगर आप गठिया के मरीज हैं और घुटनों या जोड़ों में दर्द और सूजन से अक्सर परेशान रहते है, तो कुंदरू का उपयोग जरूर करें। कुंदरू की जड़ को पीसकर जोड़ों पर लगाएं। ऐसा करने से दर्द और सूजन में लाभ मिलता है।

8. त्वचा रोगों और कुष्ठ रोगों में फायदा पहुंचाती है कुंदरू:

विशेषज्ञों का कहना है कि बाल और त्वचा रोगों एवं कुष्ठ रोग के इलाज के लिए आप कुंदरू का उपयोग कर सकते है। इसके लिए आप निम्न तरीको से कुंदरू का उपयोग कर सकते है। जैसे- त्वचा रोग होने पर कुंदरू की पत्तियों को तेल के साथ पकाएं और इसे छानकर त्वचा के प्रभावित हिस्से पर लगाएं। और बाल झड़ने की समस्या होने पर कुंदरू का पेस्ट बनाकर लगाएं, इससे बाल टूटना रुक जायेगा।

साथ ही कुष्ठ रोग होने पर चित्रकमूल, बड़ी इलायची, कुन्दरू, अडूसा की पत्तियां, निशोथ, मदार पत्र और सोंठ इन द्रव्यों को समान मात्रा में लेकर पीसकर चूर्ण बना लें। फिर पलाश से बने क्षार को गोमूत्र में घोलकर छान लें, इसके बाद इसे गोमूत्र की भावना देकर लेप बना लें। इस लेप को शरीर पर लगाकर कुछ देर धूप में बैठने से कुष्ठ में लाभ होता है।

9. थकान दूर करे कुंदरू:

कई लोगों को किसी भी तरह का काम करने पर जल्दी थकान महसूस होने लगते है। थकान की समस्या से राहत पाने में आयरन सहायक हो सकता है। वहीं, कुंदरू में प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है, इसलिए ऐसा कहा जा सकता है कि कुंदरू थकान को दूर करने का काम कर सकता है।

10. संक्रमण को दूर करे कुंदरू:

ज्यादातर बीमारियों के फैलने का मुख्य कारण संक्रमण होता है, लेकिन कुंदरू के सेवन से संक्रमण को रोका जा सकता है। इसके लिए कुंदरू के एंटी बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण लाभदायक हो सकते है।

11. घाव को जल्दी भरने में मदद करती है कुंदरू:

एक्सपर्ट का मानना है कि कुंदरू की पत्तियों को घी के साथ पीसकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी भरता है। अगर घाव में पस भर गया तो इसका उपयोग करने से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

12. बुखार से आराम दिलाती है कुंदरू:

बुखार होने पर तुरंत दवा खाने की बजाय पहले घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि कुंदरू की जड़ और पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें। इस रस को पूरे शरीर पर लेप के रूप में लगाने से बुखार में आराम मिल जाता है।

कुंदरू में पौष्टिक तत्व (Ivy Gourd Nutrition)

स्वास्थ्य के लिए कुंदरू के फायदे के बारे में आपको पूरी जानकारी मिल गई होगी। अब आपको बताते है कुंदरू में पोषक तत्वों की मात्रा कितनी होती है। तो आइये जानते है।

पोषक तत्व की मात्रा 

  • मॉइस्चर- 93.5 %
  • प्रोटीन- 1.2 g
  • टोटल लिपिड (फैट)- 0.1 g
  • मिनरल- 0.5 g
  • फाइबर , टोटल डाइटरी- 1.6 g
  • कार्बोहाइड्रेट- 3.4 g
  • ऊर्जा- 17 kcal
  • कैल्शियम ,Ca- 18 gm
  • फास्फोरस ,P- 26 mg
  • आयरन- 0.5 mg
  • विटामिन ए- 33 ।U
  • राइबोफ्लेविन- 0.01 mg
  • विटामिन सी- 5 mg

कुंदरू की रेसिपी (Ivy Gourd Recipe)

कुंदरू की सब्ज़ी में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। साथ ही विटामिन ए और सी भी होता है। इसकी भुजिया बहुत ही स्वादिष्ट बनती है। साथ ही देश के अलग-अलग राज्यों में इसकी सब्ज़ी कई तरीकों से बनाई जाती है।

कैसे बनाएं कुंदरू की सब्ज़ी (How to Make Kundru ki Sabzi)

सामग्री:

  • कुंदरू-  15-20
  • तेल-  1/2 कप
  • जीरा-  1 चम्मच
  • मिर्च पाउडर-  1/2 चम्मच
  • हल्दी-  1/4 चम्मच
  • धनिया पाउडर-  2 चम्मच
  • नमक-  स्वादानुसार
  • गरम मसाला-  1/2 चम्मच
  • आमचूर पाउडर-  1 चम्मच
  • हींग-  1/4 चम्मच
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ

कुंदरू की सब्ज़ी बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कुंदरू को बीच से आधे हिस्से में काट लें।
  • अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें।
  • तेज़ आंच पर कुंदरू डालकर फ्राई कर लें।
  • हल्का भूरा रंग होने और किनारे से मुड़ जाने तक फ्राई करें।
  • ऊपर से हरा धनिया के अलावा सभी सामग्री डालें।
  • आंच को हल्का कर दें।
  • अब ढक कर पकाएं।
  • जब कुंदरू मुलायम हो जाए, तो हरा धनिया डालकर परोसें।

कुंदरू के नुकसान (Ivy Gourd Side Effect)

  • कुंदरू के फायदे तो बहुत है लेकिन अत्यधिक सेवन करने से कुछ नुकसान भी हो सकते है।
  • अगर आप किसी तरह की सर्जरी करवाने वाले है, तो दो सप्ताह पहले इसका सेवन करना बंद कर दें, क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर को कम करता है।
  • गर्भवती महिला और स्तनपान करने वाली महिला को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। यह इनके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
    साथ ही इसका अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह रक्त शर्करा को बहुत कम कर देता है।
  • कुछ लोगो में अधिक सेवन करने से व्यक्ति को मलती व उल्टी की समस्या भी हो सकती है।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों छोटा-सा हरे रंग का कुंदरू आपके लिए कितना उपयोगी हो सकता है, यह बात आप इस आर्टिकल को पढ़कर समझ ही गए होंगे। शायद आपने पहले कभी नहीं सोचा होगा कि कुंदरू में इतने सारे पोषक तत्व भी हो सकते हैं। साथ ही अगर आप कुंदरू नहीं खाते होंगे, तो इसे खाने से अब खुद को रोक भी नहीं पाएंगे।

अब जब अगली बार बाजार जाएं, तो कुंदरू की सब्जी जरूर लाएं और इसे चाव से खाएं। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी कुंदरू के फायदे और नुकसान के बारे में सही जानकारी हासिल कर ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Vegetarian Recipes: अपने घर में ऐसे बनाएं 12 इंडियन वेजिटेरियन रेसिपीज

Curry Leaves Benefits: यहां जानिए करी पत्ते के 6 गज़ब के फायदे, उपयोग और खाने का तरीका

Giloy Juice Benefits: गिलोय जूस के फायदे, सेवन विधि और नुकसान; जानें सब यहां

Punjabi Style Tinda Recipe: टिंडा देखकर मुंह बनाने वाले उंगलियां चाटकर खाएंगे ये सब्ज़ी

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *