Search

Home / health / Curry Leaves Benefits: यहां जानिए करी पत्ते के 6 गज़ब के फायदे, उपयोग और खाने का तरीका

करी पत्ते के 6 गज़ब के फायदे

Curry Leaves Benefits: यहां जानिए करी पत्ते के 6 गज़ब के फायदे, उपयोग और खाने का तरीका

Marketing Team | मई 30, 2023

करी पत्ते का सामान्य तौर पर इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। खासकर सांभर, इंडली, उपमा और नारियल की चटनी जैसी साउथ इंडियन डिशों का स्वाद करी पत्ते के बिना अधूरा सा लगता है। वहीं अब उत्तर भारत में भी करी पत्ते के इस्तेमाल का चलन काफी बढ़ गया है।

 

Curry Leaves Benefits

 

हालांकि बहुत कम लोग जानते हैं कि करी पत्ता खाने में स्वाद का तड़का लगाने के साथ-साथ स्वस्थ जीवन का भी राज है। तो इसलिए आज हम बेटर-बटर के इस लेख में करी पत्ते के फायदे, करी पत्ते की चटनी, करी पत्ते का उपयोग और स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से बताने वाले है। तो आइये जानते है सबसे पहले करी पत्ते के फायदे के बारे में।

कढ़ी पत्ते के फायदे (Curry Leaves Benefits)

करी पत्ता के फायदे तो कई सारे है। जिससे ज्यादातर लोग शायद वाकिफ न हो। ऐसे में यहां हम करी पत्ता खाने के फायदे के बारे में भी हम यहां विस्तार से बताने वाले है।

1. एनीमिया में लाभदायक है करी का पत्ता:

करी पत्ता का लाभ एनीमिया जैसी समस्या से राहत पाने में मददगार हो सकता है। क्योंकि करी पत्ते में एंटी एनीमिया गुण पाया जाता है, जो एनीमिया पर प्रभावी रूप से काम कर सकता है। इसके अलावा कड़ी पत्ता कैल्शियम, आयरन, जिंक और वैनेडियम जैसे खनिज पदार्थों का अच्छा स्रोत माना जाता है। इस कारण कहा जा सकता है कि एनीमिया से निजात दिलाने में करी का पत्ता उपयोगी हो सकता है।

2. लिवर के लिए कढ़ी पत्ता के फायदे:

करी पत्ते में टैनिन और कार्बाजोले एल्कलॉइड जैसे तत्व मौजूद होते है। साथ ही इन तत्वों में हेप्टोप्रोटेक्टिव गुण भी पाए जाते है। इसलिए लिवर के लिए करी पत्ता खाने के फायदे मिल सकते है। साथ ही करी पत्ता लिवर की कार्यक्षमता को बढाने के साथ ही इससे संबंधित हेपेटाइटिस और सिरोसिस जैसे जोखिमों को भी कम करने में सहायक होते है। इसलिए लिवर के स्वास्थ के लिए करी पत्ता के लाभ देखे जा सकते हैं।

3. संक्रमण से बचाव में कढ़ी पत्ता के फायदे:

करी पत्ता के फायदे की बात की जाए तो संक्रमण से बचाव में भी कढ़ी पत्ता मदद कर सकता है। क्योंकि कढ़ी पत्ते में पाए जाने वाले कुछ खास पोषक तत्वों में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें पाए जाने वाले यही गुण बैक्टीरिया और फंगल प्रभाव को कम करने में लाभकारी परिणाम दे सकते हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि करी पत्ता के फायदे में संक्रमण से बचाव भी शामिल है।

4. वजन घटाने के लिए है करी पत्ता:

अगर आप मोटापे से परेशान है और वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो करी पत्ते के जूस आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। क्योंकि करी पत्ता ब्लड शुगर को नियत्रंण में रखने के साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है। इसके लिए रोज सुबह तुलसी के पत्तों के साथ करी पत्ते का सेवन जरूर करें।

5. पाचन तंत्र को सही रखेगा करी पत्ता:

करी पत्ता पाचन तंत्र मजबूत करने में भी काफी सहायक होता है। साथ ही खाली पेट करी पत्ता खाने से न सिर्फ पेट दर्द की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है, बल्कि कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी परेशानियों से भी राहत मिलती है। इसके लिए आप दही या छाछ के साथ भी करी पत्ते का सेवन कर सकते है।

6. आंखों के स्वास्थ के लिए है करी पत्ता:

करी पत्ता के फायदे आंखो के लिए देखे जा सकते है। क्योंकि करी पत्ता आंखों की सुरक्षा करने के साथ ही आंखों की रोशनी में भी सुधार कर सकता है। इसके पीछे का कारण करी पत्ते में मौजूद विटामिन ए माना गया है। साथ ही आंखों के लिए करी पत्ते के एशेंसियल ऑयल को उपयोगी बताया गया है। साथ ही ऐसे में माना जा सकता है कि करी पत्ते का इस्तेमाल आंखो की सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है।

कढ़ी पत्ते का उपयोग (Curry Leaves Uses)

नियमित आहार के अलावा स्वास्थ्य और पोषण के लिए भी करी पत्ता का उपयोग किया जा सकता है।

  • कड़ी पत्ता खाने का तरीका जानना चाहते हैं, तो इसका उपयोग भोजन पकाते वक्त मसाले के रूप में किया जा सकता है।
  • इसे सब्जी, दाल, सांभर चावल और तरह-तरह के व्यंजनों का स्वाद बढाने के लिए उपयोग किया जा सकता है।
  • कड़ी पत्ता खाने का तरीका यह भी है कि नारियल की चटनी में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।
  • इसे फ्राई करके फूड गार्निशिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • करी पत्ते की पकौड़ी बनाकर सेवन कर सकते हैं।
  • कुछ विशेष परिस्थियों जैसे किसी खास बीमारी से बचाव के लिए इसके जूस का सेवन भी किया जा सकता है, लेकिन इसका जूस उपयोग करने से पहले चिकित्सक की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

करी पत्ता की चटनी (Curry Leaves Chutney)

करी पत्ता की चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, ये चटनी विशेषकर दक्षिण भारत में बनाई जाती है, तो आइये जानते है करी पत्ता की चटनी कैसे बनाते है।

ऐसे बनाएं करी पत्ता की चटनी:

सामग्री:

  • करी पत्ता – एक कप
  • कच्चा नारियल – 1/4 कप कद्दूकस किया हुआ
  • तेल – 1 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च – 2-3
  • लाल मिर्च – 2
  • इमली का पल्प – 2 टेबल स्पून
  • गुड़ – 1 टेबल स्पून
  • चने की दाल – 2 छोटी चम्मच
  • उरद की दाल – 2 छोटी चम्मच
  • राई – 1/2 छोटी चम्मच
  • जीरा – 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग – 2 पिंच
  • नमक – स्वादानुसार

करी पत्ता की चटनी बनाने की आसान विधि:

  • करी पता को साफ करके 2 बार अच्छी तरह पानी से धो लें फिर पत्तों को छलनी में रखकर पानी सुखा लें।
  • पैन गरम करें और 1 छोटी चम्मच तेल डालें।
  • तेल गरम होने पर राई डालें और थोड़ा सा जीरा डालें।
  • राई और जीरा भुनने पर चने की दाल और उरद की दाल भी डालें।
  • दालों को चम्मच से चलाते हुए माध्यम आंच पर हल्का ब्राउन होने तक भूनें।
  • अब लाल मिर्च और हींग डालकर 1/2 मिनट तक भूनें।
  • अब भुने हुए मसाले प्याली में निकाल लें।
  • अब बचा हुआ तेल पैन में डालें।
  • तेल गरम होने पर करी पत्ता डालें और 2 मिनट तक लगातार चम्मच से चलाते हुए भूनें और नारियल और हरी मिर्च डालकर मिला लें फिर एक मिनट तक भूनते रहें।
  • अब भुने हुए करी पत्ता और दाल, मसाले सारी चीजें को मिक्सर जार में डालें।
  • अब इमली का पल्प, गुड़ और नमक भी डालें और एक चौथाई कप डालकर चटनी को बारीक से पीस कर सर्व कर करें।

कढ़ी पत्ते में पौष्टिक तत्व (Curry Leaves Nutrition)

करी पत्ते के फायदे और करी पत्ते के औषधीय उपयोग के बारे में आपको तो पहले ही बता चुके है। अब नीचे कढ़ी पत्ते में मौजूद पौष्टिक तत्वों के बारे में जान लीजिए।

पोषक तत्व मात्रा प्रति 100 ग्राम

  • कैल्शियम- 810 mg
  • फास्फोरस- 600 mg
  • आयरन- 3.1 mg
  • कैरोटीन (विटामिन ए के रूप में)- 12600 IU
  • निकोटिनिक एसिड- 2.3 mg
  • विटामिन सी- 4 mg

 

 

 

प्रिय पाठकों आप में से हर किसी ने करी के पत्ते का उपयोग किया होगा। लेकिन क्या आपको पता है, करी के पत्ते के फायदे कितने है। नहीं न! तो इसलिए आज हमने इस ब्लॉग में पूरे विस्तार से करी पत्ते के फायदे और औषधीय उपयोग के बारे में पूरी जानकारी दी है। साथ ही हमने करी पत्ते की चटनी की रेसिपी कैसे बनाएं और करी पत्ते के जूस के फायदे के बारे में भी पूरी जानकारियां दे दी है।

साथ ही करी के पत्ते में कितने पोषक तत्व मौजूद होते है, इसके बारे में भी हमने इस लेख में स्टेप बाय स्टेप बता ही चुके है। तो इसलिए आज ही इस लेख को पढ़ने के साथ ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस करी लीव्स के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Shalgam Benefits: शलजम के फायदे, उपयोग और इसके नुकसान, यहां जानिए विस्तार से।

चुकंदर खाने के ये 5 फायदे कोई और नहीं बताएगा – Beetroot Benefits

Raw Banana Benefits and Side Effects- कच्चे केले के गज़ब के फायदे, उपयोग और नुकसान!

Turmeric Tea Benefits: हल्दी की चाय पीने के फायदे, नुकसान और बनाने की विधि

Giloy Juice Benefits: गिलोय जूस के फायदे, सेवन विधि और नुकसान; जानें सब यहां

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *