दुनिया भर में 1 जून को विश्व दुग्ध दिवस यानी वर्ल्ड मिल्क डे (World Milk Day) मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन साल 1921 में श्वेत क्रांति के जनक व भारत में दुग्ध उत्पादन के जनक कहे जाने वाले वर्गीज कुरियन का जन्म हुआ था। साथ ही थीम के बारे में बात करें तो इस साल जलवायु परिवर्तन संकट की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करना और इस बात पर भी ध्यान डालना है कि डेयरी इंडस्ट्री पर अपने प्रभाव को कैसे कम करना है। हालांकि अगले 30 वर्षों में इंडस्ट्री के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कटौती करके ‘डेयरी नेट जीरो’ पर ध्यान आकृष्ट भी करना है।
साथ ही स्वास्थ्य के लिए दूध कितना महत्व रखता है और ये हमारी डाइट का कितना जरूरी हिस्सा है। इस बात को समझाने और दूध को डाइट में शामिल करने के लिए जागरुक करने के उद्देश्य से भी इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन डेयरी क्षेत्र के आर्थिक विकास और पोषण के बारे में भी बात की जाती है और लोगों को दूध को लेकर जागरूक भी किया जाता है। साथ ही आज हम आपको दूध के कुछ ऐसे फायदे बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप आसानी से अपना वजन बढ़ा सकते है।
जहां एक तरफ दुनिया की बड़ी आबादी अपने बढ़ रहे वजन से परेशान है वहीं कई लोग ऐसे भी हैं जिनका वजन नहीं बढ़ रहा है और वो अपना वजन बढ़ाने के लिए परेशान रहते है। साथ ही आज हम आपको कुछ ऐसे ही उपाय के बारे में बताने वाले है जिसकी मदद से आप अपने घर पर अपना वजन आसानी से बढ़ा सकते हैं।
क्योंकि दूध में एक संपूर्ण आहार होता हैं और तमाम तरह के विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं, अगर आप दूध में ड्राईफ्रूट्स मिलाकर सेवन करते हैं तो आपको दोगुना फायदा होगा। अगर आप प्रतिदिन दूध में ड्राईफ्रूट्स का पाउडर या दूध के साथ ड्राईफ्रूट्स उबालकर इसका सेवन करते हैं तो बहुत जल्द आपका वजन बढ़ने लगेगा। साथ ही आप दूध में किशमिश, बादाम, काजू, छुआरा इत्यादि मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
Table of Contents
अगर आप दूध के साथ दलिया बनाकर खाते है तो ये आपके लिए बेहद फायदेमंद होगी। इसकी मदद से आप तेजी से अपना वजन बढ़ा सकते हैं। साथ ही वजन बढ़ाने के लिए मीठा दलिया ही बनाएं, इसमें ड्राई फ्रूट्स और केला भी मिला सकते है।
खजूर में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, अगर आप दूध में खजूर उबालकर इसका सेवन करते है तो ये आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
दूध के साथ अगर आप उबला हुआ अंडा खाते है तो आपका वजन तेजी से बढ़ेगा। साथ ही अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन भी होता है जो आपके मसल्स को मजूबत करने में अहम रोल निभाता है। हालांकि अंडे में प्रोटीन के साथ हेल्दी फैट भी होता है जो आपको हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करता है।
दूध और केला वजन बढ़ाने का सबसे कारगर उपाय है। अगर आप सुबह सुबह ब्रेकफास्ट में दूध के साथ 2 से 3 केले खाएंगे तो आपका तेजी से वजन बढ़ने लगेगा। साथ ही आपका शरीर भी मजबूत होगा। साथ ही आप बनाना शेक भी बनाकर पी सकते है।
अगर आप दूध में प्रोटीन पाउडर मिलाकर पीते है तो तेजी से आपका मसल्स बढ़ेगा। क्योंकि मसल्स के लिए हमें काफी मात्रा में प्रोटीन की जरूरत होती है। यदि आप वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक पिएंगे तो आपको जल्दी इसका रिजल्ट मिलेगा।
अगर आप भी दुबले पतले है तो आज वर्ल्ड मिल्क डे (World Milk Day) के दिन से अपना वजन बढ़ाने के लिए हर रोज दूध के साथ इन 5 ड्राईफ्रूट्स को मिलाकर खा सकते है, साथ ही इसका परिणाम भी आपको जल्दी देखने को मिल जाएगा। हालांकि जो लोग बढ़ते वजन से परेशान है वो इस चीज को बिल्कुल खाने की कोशिश ना करें। साथ ही बेटरबटर का ये लेख आपको पसंद आया है, तो अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें, ताकि वो भी अपना वजन आसानी से बढ़ा ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Milk Mein no Sugar: आज से बंद कर दें दूध में चीनी मिलाकर पीना, नहीं तो होंगे ये 5 नुकसान!
Benefits of Haldi Milk: जानिए हल्दी दूध के फायदे और ये कैसे बढ़ाएगा आपकी सुंदरता?
बच्चों के दूध के गिलास को खाली कराने के 5 आसान तरीके
6 Health Benefits of Soy Milk: सोया मिल्क के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें क्यों!
दुनिया भर में बढ़ रहा है शाकाहारी मीट और पौधों से बने दूध का कारोबार
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)