Search

Home / health / 6 Health Benefits of Soy Milk: सोया मिल्‍क के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें क्यों!

soya milk ke fayde

6 Health Benefits of Soy Milk: सोया मिल्‍क के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, जानें क्यों!

Marketing Team | मई 10, 2023

अगर आप भी हेल्दी रहने के लिए दूध पीते हैं तो आपको यह बात जानना बेहद जरूरी है कि कौन सा दूध आपके लिए फायदेमंद है। जो मिल्क आप पी रहे हैं उसका कुछ फायदा है भी या नहीं! कहीं आप पानी मिलाया मिल्क तो नहीं पी रहे हैं। ये तो आप जानते ही होंगे कि मिल्क पीने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी दूर होती है। साथ ही दूध आपकी हड्डियों के लिए बेहद ही जरूरी होता है। लेकिन, किस चीज के दूध में होते हैं ज्यादा पोषक तत्व और फायदे? सोया के गुणों और फायदों को तो आप जानते ही होंगे। सोया मिल्क को पीने से कई कमाल के फायदे होते हैं।

 

soy milk benefits in hindi

 

इसके फायदों को जानकर आप हैरान हो सकते हैं। सोयाबीन को अच्छी तरह पीसकर दूध में मिलाकर सोया मिल्क तैयार किया जा सकता है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो सोया दूध और शहद आपका तेजी से वजन घटाने में काफी मददगार हो सकता हैं। सोया दूध में पोटाशियम, सोडियम, फासफोरस, आयरन, मैग्रीशियम और विटामिन बी-12 जैसे खनिज तत्व शामिल होते हैं। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते है इस आर्टिकल में सोया मिल्क के फायदे (Soy Milk Benefits) के बारे में।

क्या सोया मिल्क आपके लिए अच्छा है? (Is Soy Milk Good for You)

हां, आपके लिए सोया मिल्क सबसे अच्छा है, क्योंकि अन्य दूध के मुकाबले सोया मिल्क को अपने घर पर बना सकते है और इसमें प्रोटीन और कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। हालांकि जब भी किसी मरीज को तरल पदार्थ की जरुरत होती है, तब चिकित्सक सबसे पहले दूध सेवन करने के लिए कहता है। क्योंकि दूध में वो सभी पोषण तत्व पाए जाते हैं जो एक अच्छे हेल्थ के लिए चाहिए। ऐसे में अगर सोया मिल्क प्रोटीन, प्लाज्मा लिपिड, कैल्शियम, आयरन आदि से शरीर को हेल्प करें तो सोया मिल्क बेहद खास हो जाता है। दूध में वे सभी पोषण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होती है, सोया मिल्क भी उसी तरह का एक मिल्क है।

सोया मिल्क के फायदे (Soy Milk Benefits)

1. दिल की समस्या को दूर करता है सोया मिल्क:

सोया मिल्क ह्रदय संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि सोया मिल्क में कई प्रकार के जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इसमें पाए जाने वाले फैटी एसिड, आइसोफ्लेवोंस, अच्छा वसा, इनोसिटॉल, फाइटोस्टेरोल जैसे पोषक तत्व वजन नियंत्रण और रक्तचाप जैसी समस्याओं में काफी लाभदायक हो सकते हैं।

वजन घटाने के साथ- साथ रक्तचाप को कम करने से दिल से संबंधित जोखिमों को दूर किया जा सकता है। साथ ही दिल की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए भी सोया मिल्क का सेवन काफी फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें लो फैट और लो कैलोरी होता है। हालांकि, बेहतर होगा कि सोया मिल्क का सेवन करने से पहले एक बार अपने नजदीकी डॉक्टर से जरूर पूछ लें।

2. मोटापा को दूर करता है सोया मिल्क:

बढ़ते वजन और मोटापा कई बीमारियों की जड़ बन सकता है। इसके लिए जरूरी है कि वजन को सही समय पर नियंत्रित कर लिया जाए। इस काम में सोया मिल्क कुछ हद तक मदद कर सकता है। साथ ही आपको बता दें कि पुरुषों और मेनोपॉज के बाद महिलाओं में भी मेटाबॉलिक मोटापा नजर आता है। इस मोटापे को कम करने के लिए सोया मिल्क का सेवन किया जा सकता है।

सोया मिल्क आइसोफ्लेवोन्स के हार्मोन इफैक्ट्स एडिपोजेनेसिस को बढ़ने से रोकता है, जिसके कारण वसा, ऊतक कम विकसित होते हैं। साथ ही सोया मिल्क अधिक वजन वाले लोगों में फैट को कम करने में बेहद काम आता है। साथ ही कई डॉक्टरों का मानना है कि सोया मिल्क पीने के लिए सबसे अच्छा समय (Best Time to Drink Soy Milk) रात का होता है, जब आप सोने की तैयारी कर रहे हो तब। वैसे रात में सोने से पहले एक गिलास सोया मिल्क पीने से मोटापे का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है।

3. तेजी से इम्युनिटी बढ़ाता है सोया मिल्क:

हमेशा बीमारी की चपेट में आना और बीमारी को ठीक होने में अधिक समय लगना ये इम्युनिटी कमजोर होने की निशानी है। इम्युनिटी को बेहतर करने के लिए सोया मिल्क आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वैसे तो सोया मिल्क के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits of Soy Milk) कई तरीके से मिलते है क्योंकि सोया दूध में आइसोफ्लेवोंस पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने में मदद करता है। साथ ही इम्युनिटी बेहतर होने से गठिया, मोटापे, हृदय और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है।

4. एनीमिया की समस्या को दूर करता है सोया मिल्क:

एनीमिया एक ऐसी समस्या है, जो ब्लड में आयरन की कमी के कारण होती है। इसमें हीमोग्लोबिन सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। इस समस्या से निपटने में सोया मिल्क आपकी मदद कर सकता है। सोया मिल्क फाइबर, फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। ये सभी पोषक तत्व ब्लड में आयरन की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही सोया मिल्क में आयरन की मात्रा भी पाई जाती है, जो एनीमिया की समस्या से छुटकारा दिलाने में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

5. ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को दूर करता है सोया मिल्क:

ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है, जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती है। साथ ही हड्डियों के आसानी से टूटने की आशंका भी बढ़ जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए सोया मिल्क आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें विटामिन डी और कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। एक रिसर्च के अनुसार ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को दूर करने के लिए सोया मिल्क लाभदायक हो सकता है। अब अपने रोगी को प्रतिदिन विटामिन डी की कितनी मात्रा की जरूरत है, इसके बारे में आप नजदीकी डॉक्टर से भी सलाह ले सकते है।

6. मासिक धर्म में लाभदायक है सोया मिल्क:

महिलाओं के लिए सोया मिल्क के फायदे (Benefits of Soy Milk for Females) कई तरह की समस्याओं में मिल सकते है, क्योंकि सोया मिल्क में काफी मात्रा में आइसोफ्लेवोंस पाए जाते है जो हर तरह की समस्याओं से बचाता है। अक्सर हम देखते है कि मासिक धर्म से पहले महिलाओं को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें मूड स्विंग से लेकर, थकान और स्तनों में दर्द आदि समस्याएं होती हैं। मेडिकल की भाषा में इसे पीएमएस यानी प्रीमेस्ट्रॉल सिंड्रोम कहा जाता है। साथ ही इस अवस्था से बचने के लिए महिलाएं सोया मिल्क का सहारा ले सकती है।

सोया मिल्क के पोषण तथ्य: (Soy Milk Nutrition Facts)

बाजार में बहुत सारे प्रकार के सोया मिल्क उपलब्ध है, और आप जो खरीदते है उसके आधार पर कैलोरी और फैट आदि की संख्या अलग-अलग होती है। हमेशा अपने पसंद के ब्रांड पर पोषक तत्वों के लेबल की अवश्य जांच करें। साथ ही हमने 100 ग्राम की मात्रा में पाए जाने वाले पोषण संबंधी तथ्यों की पूरी जानकारी दी है जो इस प्रकार है:

पोषक तत्वों की मात्रा प्रति 100 ग्राम में:

  • ऊर्जा- 43 kcal
  • पानी- 90.36 ग्राम
  • प्रोटीन- 2.6 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट- 4.92 ग्राम
  • फैट- 1.47 ग्राम
  • शुगर- 3.65 ग्राम
  • फाइबर- 0.2 ग्राम
मिनरल्स:
  • पोटैशियम- 122 मिलीग्राम
  • कैल्शियम- 123 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम- 15 मिलीग्राम
  • आयरन- 0.42 मिलीग्राम
  • फास्फोरस- 43 मिलीग्राम
  • सोडियम- 47 मिलीग्राम
  • सेलेनियम- 2.3 माइक्रोग्राम
  • जिंक- 0.26 मिलीग्राम
  • कॉपर- 0.165 मिलीग्राम
विटामिन्स:
  • कोलिन- 23.6 मिलीग्राम
  • नियासिन- 0.425 मिलीग्राम
  • राइबोफ्लेविन- 0.184 मिलीग्राम
  • विटामिन-ए, RAE- 3 माइक्रोग्राम
  • विटामिन-बी6- 0.031 मिलीग्राम
  • फोलेट- 9 माइक्रोग्राम
  • विटामिन-बी12- 0.86 माइक्रोग्राम
  • रेटिनॉल- 55 आईयू
  • विटामिन-डी- 1.1 मिलीग्राम
  • विटामिन-के- 3 माइक्रोग्राम
  • विटामिन-ई- 0.11 मिलीग्राम
  • थायमिन- 0.029 मिलीग्राम
लिपिड:
  • फैटी एसिड टोटल मोनोअनसैचुरेटेड- 0.382 ग्राम
  • फैटी एसिड टोटल पोलीअनसैचुरेटेड- 0.858 ग्राम
  • फैटी एसिड टोटल सैचुरेटेड- 0.205 ग्राम

 

 

 

 

प्रिय पाठकों सोया मिल्क के फायदे (Soy Milk Benefits) के बारे में आपको लगभग सभी जानकारियां मिल गई होगी। हमने इससे जुड़ी सभी तथ्यों के बारे में विस्तार से बताया है कि कैसे वज़न घटाने और महिलाओं से संबंधित समस्याओं को इस सोया मिल्क के सेवन से कम कर सकते है। साथ ही ये ब्लॉग अगर आपको पसंद आया है, तो अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी इस सोया मिल्क के फायदों के बारे में पूर्ण जानकारी मिल सके। साथ ही अपनी बात कमेंट बॉक्स में लिख सकते है जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Benefits of Haldi Milk: जानिए हल्दी दूध के फायदे और ये कैसे बढ़ाएगा आपकी सुंदरता?

Milk Sharbat for Summer: गर्मी में ठंडा ठंडा कूल रहने के लिए बनाएं दूध का शरबत, जानें कैसे?

Coconut Milk Benefits in Hindi: जानिए नारियल के दूध के 8 फायदे, उपयोग और नुकसान!

Camel Milk Benefits in Hindi: जानिए ऊंटनी के दूध के 8 फायदे, उपयोग और नुकसान!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *