Search

Home / hindi recipe / Milk Sharbat for Summer: गर्मी में ठंडा ठंडा कूल रहने के लिए बनाएं दूध का शरबत, जानें कैसे?

Milk Sharbat kaise banayein

Milk Sharbat for Summer: गर्मी में ठंडा ठंडा कूल रहने के लिए बनाएं दूध का शरबत, जानें कैसे?

Marketing Team | मार्च 13, 2023

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और अब शरीर तेजी से हाइड्रेट होने लगा है। ऐसे में दूध का शरबत शरीर को ठंडा रखने में काफी मदद कर सकता है। साथ ही सूरज की तेज तपिश के बीच जब शरीर को ठंडी चीजों की दरकार होती है, ऐसे वक्त में दूध का शरबत बनाकर पिया जा सकता है। दूध का शरबत काफी टेस्टी होता है और ये शरीर में पानी की कमी भी पूरी कर देता है।

 

Milk Sharbat for Summer

 

साथ ही गर्मी के मौसम में अक्सर थोड़ा सा भी ज्यादा खा लेने पर पेट की गर्मी बढ़ जाती है, ऐसी सूरत में दूध का शरबत पीने से काफी राहत मिलती है। दूध का शरबत जितना टेस्टी और हेल्दी होता है, इसे बनाना भी उतना ही आसान होता है। तो आइए जल्दी से जान लेते है, दूध का शरबत कैसे बनाया जाता है।

 

गर्मी में कैसे बनाएं दूध का शरबत (How to Make Milk Sharbat for Summer)

 

सामग्री:

  • दूध- डेढ़ लीटर
  • काजू- 2 टेबल स्पून
  • बादाम- 2 टेबल स्पून
  • पिस्ता- 2 टेबलस्पून
  • केसर- आधा चुटकी
  • कस्टर्ड पाउडर- 2 टी स्पून
  • पिस्ता कतरन- सजाने के लिए
  • चीनी – आधा कप

दूध का शरबत बनाने की आसान विधि:

  • दूध का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में काजू, बादाम और पिस्ता को डालें।
  • इसके बाद बाउल में गर्म पानी डालकर ड्राई फ्रूट्स को 10 मिनट के लिए भिगोएं।
  • 10 मिनट के बाद ड्राई फ्रूट्स को बाउल में से निकालें और सबसे पहले बादाम के छिलके उतार लें।
  • इसके बाद सभी चीजों को मिक्सर जार में डालें और ऊपर से 2 टेबल स्पून दूध डालकर ग्राइंड कर सॉफ्ट पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब तैयार पेस्ट को एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
  • अब एक बड़ी कड़ाही लें और उसमें दूध डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • थोड़ी देर बाद दूध में केसर डालकर चम्मच से मिलाएं और दूध के उबलने का इंतजार करें।
  • जब दूध में उबाल आ जाए तो उसमें ड्राई फ्रूट्स वाला पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • इसके बाद दूध को तब तक उबालें जब तक कि थोड़ा गाढ़ा न हो जाए।
  • अब एक छोटी कटोरी में कस्टर्ड पाउडर और आधा कप दूध डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • अब कड़ाही के दूध में कस्टर्ड पाउडर वाला दूध डालकर चम्मच की मदद से मिक्स करें।
  • दूध शरबत को दोबारा थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • इसके बाद दूध में आधा कप चीनी डालें और पकाएं।
  • कुछ देर बाद गैस बंद कर दें और दूध ठंडा होने दें।
  • जब दूध ठंडा हो जाए तो इसे एक बड़े बाउल में ट्रांसफर करें और फ्रिज में 4 से 5 घंटे के लिए ठंडा होने रख दें।
  • तय समय के बाद दूध शरबत को फ्रिज से निकालें और चम्मच से एक बार घोलें।
  • सर्विग गिलास में दूध शरबत डालकर आइड क्यूब्ड और पिस्ता कतरन मिलाकर सर्व करें।

 

 

 

 

 

अगर आप इस गर्मी में खुद को ठंडक प्रदान करना चाहते है, तो आज ही अपने किचन में दूध का शरबत जरूर बनाएं। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है और ये पीने के बाद ठंडक भी प्रदान करता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस गर्मी में दूध का शरबत आसानी से बना सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

गर्मी से बचने के लिए 6 रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक्स रेसिपी

Jamun Juice: उमस भरी गर्मी में खुद को हाईड्रेट रखने के लिए बनाएं जामुन का जूस

Shikanji Recipe: इस गर्मी को मुंहतोड़ जवाब देगी ये मसाला शिकंजी, जानें आसान रेसिपी

Benefits of Sugarcane Juice in Hindi: जानिए 9 अनसुने गन्ने के जूस के फायदे!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *