Search

Home / hindi recipe / Masala Shikanji Recipe: इस गर्मी को मुंहतोड़ जवाब देगी ये मसाला शिकंजी, जानें आसान रेसिपी

कैसे बनाएं मसाला शिकंजी की रेसिपी

Masala Shikanji Recipe: इस गर्मी को मुंहतोड़ जवाब देगी ये मसाला शिकंजी, जानें आसान रेसिपी

Marketing Team | मार्च 29, 2023

गर्मियों के मौसम में प्यास बुझाने के लिए कई बार हमें पानी पीने का मन नहीं करता है। ऐसे में लोग ठंडाई, जूस या फिर शिंकजी पीना पसंद करते है। गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए भी नींबू पानी पीना अच्छा होता है। तेज धूप और गर्मी से राहत पाने के लिए यह एक बेहतरीन ड्रिंक माना जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए है एक ऐसी रेसिपी जिसका नाम सुनकर ही आपको प्यास लगने लगेगी।

 

मसाला शिकंजी रेसिपी

 

इस रेसिपी में नींबू व पुदीने का अमेजिंग कॉम्बिनेशन है जो आपको एक दम फ्रेश, एनर्जेटिक बनाए रखने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी सही रखने में मदद करता है। तो इसलिए गर्मी के सीजन में चाय से ब्रेक लें और अपने परिवार के साथ फूल एंजॉय करें मशहूर शेफ कुणाल कपूर की ये मसाला वाली शिकंजी रेसिपी। तो चलिए देखते है कि कैसे बनाएंगे पानी और सोडे की मदद से ये मसाला शिकंजी रेसिपी

कैसे बनाएं मसाला शिकंजी रेसिपी- How to Make Masala Shikanji Recipe

सामग्री:

  • नींबू-3
  • चीनी- 1/2 टी स्पून
  • नमक- स्वाद के अनुसार
  • काला नमक -1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 2 चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – 2 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर -1 छोटा चम्मच
  • आइस क्यूब्स
  • पुदीने की पत्तियां- एक मुट्ठी भर
  • ठंडा पानी
  • ठंडा सोडा वॉटर

 

मसाला शिकंजी बनाने की आसान विधि:

  • मसाला शिकंजी बनाने के लिए सबसे पहले 3 नींबू लें और उन को अच्छी तरह से रोल कर लें।
  • ऐसा करने से नींबू का रस ज्यादा निकलता है।
  • अब नीबू का रस 2 अलग अलग ग्लास में निचोड़ लें।
  • अब ग्लास में काला नमक, चीनी, नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, और बर्फ के छोटे-छोटे टुकड़े डाल लें।
  • सभी सामग्री डालने के बाद शक़्कर घुलने तक हिलाते रहें।
  • अब फ्रेश पुदीने के पत्तों को हल्का काटकर दोनों ग्लास में डाल लें।
  • अब एक ग्लास में पानी के साथ मसाला शिकंजी बनाए और दूसरी ग्लास में सोडा के साथ बनाए।
  • तैयार किए गए मसाले के साथ एक ग्लास में पानी डाल लें और दूसरी क्लास में सोडा डालें।
  • अब चम्मच से पानी व सोडा को एक साथ मिलाए गए सभी इंग्रेडिएंट्स को अच्छी तरह से घोल लें।
  • बस अब तैयार हो गई आपकी मसाला शिकंजी।
  • गर्मी के मौसम में इस चिल्ड मसाला शिकंजी को अपनी फैमिली के साथ मजे से पीएं और इस मौसम को अच्छे से एंजॉय करें।

 

यहां पोस्ट देखें:-

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kunal Kapur (@chefkunal)

 

अगर आप भी इस चिलचिलाती गर्मी से परेशान है, तो इस मसाला शिकंजी रेसिपी को अपने घर में बनाने की कोशिश जरूर करें। साथ ही ये आर्टिकल यदि आपको पसंद आया है तो अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ साझा जरूर करें ताकि वो भी इस गर्मी में मसाला शिकंजी रेसिपी का लुफ्त उठा सके। साथ में हमें अपनी राय कमेंट बॉक्स में लिख सकते है।

 

यह भी पढ़ें:

गर्मी से बचने के लिए 6 रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक्स रेसिपी

10 Amazing Summer Food Tips in Hindi- गर्मी के खाद्य पदार्थो के टिप्स

Rasmalai Recipe: इस गर्मी में शेफ कुणाल कपूर से सीखिए रसमलाई बनाने की आसान सी रेसिपी

Pudina Paratha Recipe: गर्मियों में नाश्ते में बनाएं पुदीना परांठा, पूरा शरीर रहेगा ठंडा

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *