Search

Home / health / Don’t Eat these things after eating Jackfruit: क्यों नहीं खाना चाहिए कटहल के बाद ये चीजें?

Bad Food Combination With Jackfruit

Don’t Eat these things after eating Jackfruit: क्यों नहीं खाना चाहिए कटहल के बाद ये चीजें?

Marketing Team | मई 30, 2023

कुछ लोगों को कटहल की सब्जी खाना पसंद नहीं होता है। साथ ही नॉनवेज की तरह दिखने वाली इस कटहल की सब्जी को कुछ लोग देखते ही खाने से मना कर देते हैं, तो कुछ लोगों की ये पसंदीदा सब्जी होती है। हालांकि कटहल की सब्जी सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए कुछ लोग कटहल के बाद कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है।

 

Bad Food Combination With Jackfruit

 

साथ ही पोटैशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर कटहल के बाद कुछ चीजों को खाने से एकदम से आपको परहेज करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको कटहल की सब्ज़ी खाने के बाद किन चीजों से परहेज करने की जरूरत है, इसके बारे में आज हम बताने वाले है, तो चलिए जानते है कटहल खाने के बाद किन चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

कटहल खाने के बाद इन चीजों का न करें सेवन:

1. पपीता:

आयुर्वेद में कटहल के बाद या साथ में पपीता खाने से परहेज करने के लिए कहा गया है। दरअसल, कटहल खाने के बाद पपीता खाने से बॉडी में सूजन की समस्या होने लगती है, जो कई बार बहुत खतरनाक साबित होती है।

2. भिंडी:

कटहल के बाद भिंडी खाना भी नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल, भिंडी और कटहल में कई ऐसे गुण होते हैं, जो साथ में मिलते हैं, तो सेहत पर गलत असर पड़ता है। इसलिए कटहल के बाद भिंडी खाने से भी परहेज करना चाहिए।

3. दूध:

हेल्थ विशेषज्ञों का कहना है कि कभी भी कटहल खाने के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। इससे सफेद दाग होने के साथ-साथ अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं भी होने लगती है। साथ ही त्वचा संबंधी इन समस्याओं में कील-मुंहासे और खुजली होने का खतरा सबसे अधिक बढ़ जाता है। इसलिए भूलकर भी कटहल के बाद दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

4. पान:

कई लोगों को भोजन करने के बाद पान खाने की आदत होती है। दरअसल, पान खाने से पाचन शक्ति अच्छी होती है, इसलिए लोग खाना खाने के बाद पान खाते हैं, लेकिन अगर आपने खाने में कटहल की सब्जी खाई है, तो फिर पान खाने से बिल्कुल बचें, अन्यथा आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती है।

 

 

 

 

अक्सर लोग कटहल या कटहल की सब्जी खाने के बाद कुछ न कुछ खाने की चाहत रखते है, यदि आप कटहल की सब्जी खाने के बाद इन 4 चीजों को खाना बंद कर देंगे, तो आज से आप सेहतमंद रह सकते है। साथ ही कटहल खाने के बाद पान, भिंडी, पपीता और दूध खाना बिल्कुल ही बंद कर दें तो आपकी सेहत तंदुरुस्त बनी रहेगी। साथ ही ये लेख आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर शेयर करें। ताकि वो भी कटहल के बाद ये सभी चीजें न खा पाएं। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

          कटहल की और भी रेसिपीज बनाने के लिए इन व्यंजनों को अपनी रसोई में जरूर बनाएं

Kathal ki Sabji: कुकर में झटपट बनाएं ये सब्जी, ढाबे वाली रेसिपी को कर देगी फेल

कटहल की बिरयानी बनाने के लिए इन रेसिपीज को जरूर देखें

अपने घर में ऐसे बनाएं कटहल का मटर कबाब

अपनी रसोई में ऐसे बनाए कटहल का कोफ्ता करी

अपने किचन में आसानी से ऐसे बनाए कटहल का हलवा

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

BLOG TAGS

health News Stories

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *