Search

Home / health / Benefits of Raisins: किशमिश के इतने फायदे और नुकसान, जानकर आप हो जाएंगे हैरान!

kismish khane ke fayde

Benefits of Raisins: किशमिश के इतने फायदे और नुकसान, जानकर आप हो जाएंगे हैरान!

Marketing Team | मई 30, 2023

किशमिश के स्वाद से हर कोई वाकिफ है, लेकिन क्या आप किशमिश के फायदे के बारे में जानते हैं? आपको जानकर हैरानी होगी कि किशमिश के गुण सिर्फ इसकी मिठास तक सीमित नहीं है, बल्कि शरीर से जुड़ी कई शारीरिक समस्याओं से आराम पाने के लिए किशमिश के पानी के फायदे उठाए जा सकते हैं।

 

Benefits of Raisins in Hindi

 

पाचन तंत्र को ठीक करने से लेकर, यह हमारी बॉडी में ऊर्जा बढ़ाने तक का काम करती है। इसलिए आज हम बेटरबटर के इस आर्टिकल में विस्तार से किशमिश के फायदे और नुकसान के बारे में बताने वाले है। तो आइये जानते है सबसे पहले किशमिश के फायदे के बारे में।

किशमिश क्या है? (What is Raisins)

किशमिश, सूखे मेवों की श्रेणी में शामिल है, जिसे अंगूरों को सुखाकर तैयार किया जाता है। इस प्रक्रिया में अंगूरों को लगभग तीन हफ्तों तक धूप में सुखाकर उसका मॉइस्चर निकाला जाता है। साथ ही सेहत के लिए किशमिश को लाभकारी माना गया है। यह कई जरूरी फाइटोकेमिकल्स से समृद्ध होती है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गतिविधियां भी पाई जाती हैं। साथ ही यह शरीर के लिए यह किस प्रकार फायदेमंद हो सकती है, यह जानकारी हम आपको नीचे दे रहे है।

किशमिश के फायदे (Benefits of Raisins)

1. तेजी से बढ़ाए इम्युनिटी:

गर्मी हो या सर्दी बीमारियों से लड़ने के लिए अच्छी इम्युनिटी का होना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में किशमिश कैल्शियम, आयरन और विटामिन सी जैसे कई विटामिन और खनिजों से भरी हुई हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देती हैं और संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं। किशमिश के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और जीवाणुरोधी गुण आपकी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं, जिससे आपके शरीर में संक्रमण की संभावना कम हो जाती है।

2. ब्लड प्रेशर को रखे नियंत्रित:

किशमिश पोटेशियम से भरपूर होती है जो आपके शरीर में नमक की मात्रा को संतुलित करने में मदद कर सकती है। इस प्रकार, यह आपके रक्तचाप को नियंत्रित कर सकती है। ये फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत हैं जो रक्त वाहिकाओं के जैव रसायन को अनुकूल रूप से बदल सकते हैं। और बदले में रक्तचाप को कम कर सकते हैं।

3. वजन को करती है कम:

वजन घटाने के लिए आपके लिए किशमिश फायदेमंद हो सकती है। क्योंकि किशमिश प्राकृतिक मिठास से भरपूर होती है और शुगर क्रेविंग को रोकती भी है। साथ ही आप वजन घटाने के लिए पानी में भिगोई हुई किशमिश सुबह में खा सकते है। क्योंकि इसे खाने से ब्लड शुगर के स्तर और भूख को आसानी से कंट्रोल कर सकते है। इसलिए वजन घटाने में किशमिश मददगार साबित हो सकती है।

4. मुंह की बदबू करें दूर:

यदि आपके मुंह से बदबू आ रही है तो किशमिश का सेवन करके इसे खत्म कर सकते है। खासकर अगर किसी महिला को नियमित मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है तो उन्हें भी इसका उपयोग आवश्यक तौर पर करना चाहिए।

5. एनीमिया से बचाव:

माना जाता है कि किशमिश के सेवन से आप अनीमिया से भी लड़ सकते है। असल में किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स भी बहुत अधिक मात्रा में होता है। इतना ही नहीं इसमें कॉपर भी होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद मिलती है। इसलिए अगर आपमें भी अनीमिया की कमी हैं तो रोजाना पानी में भिगोई हुई किशमिश खाना शुरू कर दें

6. मधुमेह में है फायदेमंद:

कई लोगों का यह मानना है कि डायबिटीज से ग्रसित लोग किशमिश का सेवन नहीं कर सकते, लेकिन ऐसा नहीं है। यदि आप सीमित मात्रा में किशमिश का सेवन करते है तो मधुमेह को नियंत्रित करने में आपको मदद मिल सकती है। माना जाता है कि किशमिश का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिस कारण यह इंसुलिन रिस्पांस को बेहतर करने में मदद कर सकती है। इससे डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

7. बालों के लिए किशमिश के पानी है फायदेमंद:

आप सभी के बालों को नुकसान पहुंचाने में फ्री रेडिकल्स का बहुत बड़ा हाथ होता है। ये समय से पहले बालों के सफेद होने और झड़ने का कारण बन सकते हैं। साथ ही आप बालों को झड़ने और सफ़ेद होने से बचाना चाहते है, तो किसमिश के पानी से बालों को साफ कर सकते है।

8. आंतों की सफाई करती है काली किशमिश:

काली किशमिश के फायदे तो कई है। लेकिन ये किशमिश आंतों की सफाई करने के लिए बेहद ही फायदेमंद मानी जाती है। साथ ही काली किशमिश को काले अंगूरों से तैयार किया जाता है। इसलिए काली किशमिश बालों को झड़ने से भी रोकती है और त्वचा की समस्याओं को भी दूर करने में मदद करती है।

किशमिश में पोषक तत्व (Nutritional Value of Raisins)

नीचे दिए गए टेबल में निम्नलिखित रूप से देख सकते है, किशमिश में पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में

  • पानी- 15.43 ग्राम
  • ऊर्जा- 299 kcal
  • प्रोटीन- 3.07 ग्राम
  • फैट- 0.46 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट- 79.18 ग्राम
  • फाइबर- 3.7 ग्राम
  • शुगर- 59.19 ग्राम
  • कैल्शियम- 50 मिलीग्राम
  • आयरन- 1.88 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम- 32 मिलीग्राम
  • फास्फोरस- 101 मिलीग्राम
  • पोटेशियम- 749 मिलीग्राम
  • सोडियम- 11 मिलीग्राम
  • जिंक- 0.22 मिलीग्राम
  • कॉपर- 0.318 मिलीग्राम
  • सिलेनियम- 0.6 माइक्रोग्राम
  • विटामिन-सी- 2.3 मिलीग्राम
  • थियामिन- 0.106 मिलीग्राम
  • राइबोफ्लेविन- 0.125 मिलीग्राम
  • नियासिन- 0.766 मिलीग्राम
  • विटामिन-बी 6- 0.174 मिलीग्राम
  • फोलेट- 5 माइक्रोग्राम
  • कोलिन- 11.1 मिलीग्राम
  • विटामिन-ई- 0.12 मिलीग्राम
  • विटामिन-के- 3.5 मिक्रोग्राम

किशमिश खाने के नुकसान (Disadvantages of Eating Raisins)

शारीरिक फायदों के साथ-साथ किशमिश खाने के नुकसान भी हैं। इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको निम्नलिखित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे:-

  • एलर्जी
  • डायरिया और गैस
  • टाइप-2 डायबिटीज का खतरा
  • शरीर का वजन बढ़ना

 

 

 

 

प्रिय पाठकों आप में से हर कोई किशमिश का सेवन किसी न किसी रूप में किया होगा। यदि आप सच में किशमिश के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी और भी ज्यादा हासिल करना चाहते है, तो आज ही इस बेटर-बटर के ब्लॉग को पूरा जरूर पढ़ें। ये किशमिश ना सिर्फ आपको बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद है बल्कि ये काली किशमिश आंतों की सफाई की लिए भी वरदान से कम नहीं है। इसलिए आज ही अपने घर में पानी में भिगोई हुई किशमिश का सेवन जरूर करें।

जिसके बाद आपका वजन घटना आज से शुरू हो जाएगा। साथ ही बालों को झड़ने से बचाने के लिए किशमिश के पानी का लाभ जरूर उठायें।साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर साझा करें। ताकि वो भी किशमिश के फायदे और नुकसान के बारे में सही जानकारी हासिल कर सके। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़ें: 

Diabetes के मरीज इन 2 Dry Fruits से कर लें तौबा, वरना बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल

Turmeric Tea Benefits: हल्दी की चाय पीने के फायदे, नुकसान और बनाने की विधि

क्यों आयुर्वेद में माना गया गिलोय को वरदान, जानिए गिलोय के फायदे

Giloy Juice Benefits: गिलोय जूस के फायदे, सेवन विधि और नुकसान; जानें सब यहां

कपूर के फायदे और उपयोग | Camphor Benefits and It’s Uses in Hindi

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *