दिल का दौरा तब पड़ता है, जब दिल की मांसपेशियों के एक हिस्से को पर्याप्त रूप से खून नहीं मिलता है। ज्यादातर मामलों में हार्ट अटैक धमनियों के बंद होने के कारण होते हैं। धमनियों में रुकावट आमतौर पर फैट, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के जमने से होता है। इनकी वजह से धमनियां ब्लॉक हो जाती हैं, जिससे ब्लड फ्लो धीमा हो जाता है।
हार्ट अटैक आने के बाद मौत के जोखिम को कम करने के लिए इमरजेंसी मेडिकल हेल्प की जरूरत होती है। हालांकि दिल का दौरा पड़ने के कई कारण हैं, जिनमें जंक फूड खाना, व्यायाम नहीं करना, मोटापा आदि है। साथ ही इन सभी की वजह से बॉडी में कोलेस्ट्रॉल और अन्य गंदे पदार्थ जमा हो जाते हैं, जो नसों को ब्लॉक कर देते हैं और इस वजह से दिल ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है, जिससे हार्ट अटैक आ सकता है। तो आइये जानते है कि दिल का दौरा पड़ने से पहले आपको किन लक्षणों का सामना करना पड़ सकता है।
Table of Contents
अगर आपको सांस लेने में किसी भी तरह की परेशानी हो रही है या सांस फूल रही है तो यह भी दिल के दौरे का लक्षण हो सकता है। जब दिल अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाता तो फेफड़ों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है। इस वजह से सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो बगैर देर किए तुरंत अपने नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरी टेस्ट करा लें।
बगैर किसी मेहनत या काम के अगर थकान हो रही है तो यह दिल के दौरे पड़ने के संकेत हो सकते है। दरअसल जब दिल की धमनियां कोलेस्ट्रॉल के कारण बंद या संकुचित हो जाती हैं तब दिल को अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होती है। जिस वजह से जल्द ही थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर आपको रात में अच्छी खासी नींद के बाद भी आलस और थकान का अनुभव हो रहा है तो तुरंत अपने चिकित्सक से परामर्श लें।
अगर आपके सीने में असहज दबाव, दर्द, सुन्नता, निचोड़न, परिपूर्णता या दर्द जैसा महसूस हो रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें। अगर यह बेचैनी आपकी बाहों, गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैल रही है तो आप सचेत हो जाएं और जितनी जल्दी हो सके हॉस्पिटल पहुंचें। साथ ही यह हार्ट अटैक आने के कुछ मिनट या घंटे पहले के लक्षण हैं।
अगर आपको दिन में कई बार चक्कर आ रहा है, उल्टी जैसा महसूस हो रहा है और आप असहज महसूस कर रहे हैं तो यह भी हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। दरअसल जब आपका दिल कमजोर हो जाता है तो उसके द्वारा होने वाला रक्त का संचार भी सीमित हो जाता है। ऐसे में दिमाग तक आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। ऐसा होने से चक्कर आना या सिर भारी होना जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए अपने चिकित्सक से जरूरी परामर्श लें।
यदि आपके शरीर में भी हार्ट अटैक के 4 लक्षण दिख रहे है, तो आज से ही सचेत हो जाएं। क्योंकि कई लोग इस तरह की परेशानियों का सामना करने के बाद इसे अनदेखा कर देते है, साथ ही इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी इस हार्ट अटैक के लक्षणों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ ही अगर ये लेख आपको पसंद आया है, तो अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़ें:
Worst Foods for Your Heart: जानिए क्या खाने से पड़ सकता है आपको दिल का दौरा?
दिल का दौरा पड़ने के 9 लक्षण जो सबको पता होने चाहिए
दिल के दौरे और दिल के खराब स्वास्थ्य के संकेत
Heart Patient Diet in Hindi: क्या खाने से स्वस्थ बना रहेगा आपका हृदय?
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)