Search

Home / हेल्‍थ / Worst Foods for Your Heart: जानिए क्या खाने से पड़ सकता है आपको दिल का दौरा?

Worst Foods for Your Heart

Worst Foods for Your Heart: जानिए क्या खाने से पड़ सकता है आपको दिल का दौरा?

Sonal Sardesai | मई 5, 2023

कहीं आपका खान-पान तो नही बना रहा आपके हृदय को बीमार? जानिए कौनसा भोजन है आपके दिल के लिए हानिकारक (Worst Foods for Your Heart)।

भारत में हर साल लगभग 25000 से भी अधिक लोगों की मौत हार्ट अटैक यानि कि दिल का दौरा पड़ने से हो जाती है। दिल का दौरा पड़ने का प्रमुख कारण अस्वस्थ जीवनशैली, अनियमित खान-पान व अधिक तनाव होता है। शोधों की माने तो हार्ट अटैक के ख़तरे को अपने खान-पान में थोड़े से बदलाव करके काफी हद तक कम किया जा सकता है।

हालांकि इसके लिए आपको अपने हृदय के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों (Worst Foods for Your Heart) की पहचान करना और उन्हें त्यागना आवश्यक है। इस आर्टिकल में हम बात करेंगे उन खाद्य पदार्थों की जो आपके दिल की सेहत के लिए ख़तरनाक हो सकते हैं, और साझा करेंगे आपसे दिल के मरीज़ों के लिए उचित आहार। पर आइए आगे बढ़ने से पहले जान लेते हैं हार्ट ब्लोकेज के लक्षणों को।

दिल के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थ- Worst Foods for Your Heart

हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण:

Worst Foods for Your Heart

 

दिल का दौरा तब पड़ता है जब दिल में रक्त प्रवाह किसी कारण से अवरूद्ध हो जाता है। हृदय में स्थित धमनियों में कफ, कोलेस्ट्रोल व फैट्स का जमना हार्ट ब्लॉकेज का प्रमुख कारण होता है। ऐसा अधिकतर खान पान की अनियमितता, धूम्रपान, एक अस्वस्थ जीवनशैली, मधुमेह व उच्च रक्तचाप से होता है। हार्ट ब्लॉकेज होने से हृदय में रक्त की आपूर्ति नहीं हो पाती, जिससे हृदय काम करना बंद कर देता है और इससे दिल का दौरा पड़ता है। हार्ट ब्लॉकेज के मुख्य लक्षण निम्न होते हैं:-

  • तेज़ सिरदर्द होना
  • चक्कर आना व बेहोशी छाना
  • सांस कम आना
  • छाती में दर्द रहना
  • अधिक थकान महसूस होना
  • हाथ पैरों का सुन्न रहना

उपरोक्त लक्षण लंबे समय तक दिखाई देने पर आपको हार्ट ब्लॉकेज की जांच के लिए चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार हमारा खान-पान हृदय संबंधी समस्याओं का कारण होता है, इसलिए आपको अपने दिल को स्वस्थ रखने के लिए कुछ निश्चित प्रकार के अधिक शुगर, वसा व कोलेस्ट्रोल वाले खाद्य पदार्थ कम लेने चाहिए।

दिल के मरीज के लिए डाइट चार्ट (Heart Patient Diet in Hindi)

दिल के मरीज को सुबह-शाम नियमित रूप से संतुलित व घर पर बना पौष्टिक आहार लेना चाहिए जिससे दिल की समस्या से राहत मिल सके। दिल के मरीज के लिए एक संतुलित डाइट चार्ट कुछ इस प्रकार का होगा:-

Diet For Heart Patient

सुबह का नाश्ता:

  • पनीर परांठा अथवा डोसा
  • बिना चीनी व लो फ़ैट दूध की चाय

नाश्ते व लंच के बीच:

  • कोई भी पौष्टिक फल जैसे सेब अथवा ब्लैक्बेरी
  • अंकुरित मूंग

दोपहर का भोजन:

  • बिना घी लगी रोटियां/इडली, सांभर/राजमा
  • दही

शाम का नाश्ता:

  • बिना चीनी व लो फ़ैट दूध की चाय
  • बिस्किट अथवा सलाद

रात का खाना:

  • रोटी, ब्राउन राइस, दाल, भिंडी की सब्ज़ी
  • खिचड़ी, दलिया

सोने से पहले:

  • पपीता शेक
  • कीनू

 

ये भी पढ़े: Heart Patient Diet in Hindi: क्या खाने से स्वस्थ बना रहेगा आपका हृदय स्वस्थ?

हृदय के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थ (Worst Foods for Your Heart)

Worst Foods For Your Heart

 

हमारे हृदय को अधिक ख़तरा मोटापा बढ़ाने वाले वसायुक्त खाद्य पदार्थों, अधिक मीठे पदार्थों और कोलेस्ट्रोल से युक्त खाद्य पदार्थों (Bad Food for Heart) से होता है। हृदय के मरीज़ों को अधिक तेल मसाले वाला खाना भी बिल्कुल नहीं खाना चाहिए और घर पर बने पौष्टिक आहार को ग्रहण करना चाहिए। इसके साथ कुछ ऐसे पदार्थ भी हैं जिनसे हृदय के मरीज़ों को आवश्यक तौर पर परहेज़ करना चाहिए। आइए जानते हैं इन खाद्य पदार्थों के विषय में:-

1. आइसक्रीम:

आइसक्रीम प्रोसेस्ड फैट्स से भरपूर होती है, क्योंकि ये फुल क्रीम दूध से बनाई जाती है। डेयरी उत्पाद होने के अतिरिक्त इसमें प्राकृतिक और कृत्रिम चीनी, आर्टीफ़िशियल फ़्लेवर, नट, कैरेमल, व्हीप्ड क्रीम, और अन्य पदार्थ मौजूद होते है होते हैं जो दिल के दौरे के ख़तरे को बढ़ा सकते हैं।

2. पिज़्ज़ा:

पिज़्ज़ा अस्वस्थ खाद्य पदार्थों खाद्य पदार्थों से भरपूर होता है। परिष्कृत (प्रोसेस्ड) मैदे का बेस, स्टोर किया हुआ मांस या सब्ज़ियों की टॉपिंग, चीनी और नमक से भरे सॉस और फैट्स से भरी हुई चीज़, ये सभी पदार्थ आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल और फैट्स के स्तर को काफ़ी हद तक बढ़ा सकते हैं, इसलिए दिल के मरीज़ों को इन्हें नज़र अंदाज करना चाहिए।

3. किड्ज़ मील बॉक्स (Worst Foods for Your Heart)

बाज़ार में बच्चों के लिए मिलने वाले फ़्रेंच फ़्राइज़, बर्गर व कोल्ड ड्रिंक्स मील बॉक्स बीमारियों को न्यौता दे सकते हैं। इनमें सामान्य भोजन की तुलना में चीनी, नमक और फैट्स की अधिक मात्रा होती है। इनको खाने का मतलब है कि शरीर में और ज़्यादा अनावश्यक रिफाइंड मैदा, चीनी और नमक की मात्रा बढ़ जाती है जिससे हृदयाघात का ख़तरा बढ़ जाता है। 

4. प्री-पैक्ड भोजन या पहले से बना हुआ भोजन:

पहले से बना हुआ भोजन अत्यधिक संसाधित होता है व ट्रांस-फैट्स, नमक और चीनी तथा संरक्षक केमिकलों से भरा रहता है। चिप्स, कुरकुरे, व अन्य पैक्ड स्नैक्स का सेवन करना आपके दिल के दौरे के खतरे को काफ़ी बढ़ा सकता है।  

5. मीठा पानी:

चीनी, मधुमेह और मोटापे का प्राथमिक कारण है। सभी चीनी से भरे पेय, जो पीने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं, वे केवल पानी में मिश्रित चीनी की तरह होते हैं और इससे भी खराब बात यह है कि यह चीनी भी प्राकृतिक नहीं होती है। ये अनावश्यक कैलोरीज़ आपकी भूख को शांत नहीं कर पाती हैं जिससे आपको और अधिक खाने की लालसा होती है। इसके अलावा अर्टिफिशियल स्वीटनर्स से भरे कोल्ड ड्रिंक्स व शर्बत जैसे खाद्य पदार्थ आपके दिल के दौरे के ख़तरे को और भी बढ़ा देते हैं। 

6. डिब्बाबंद सब्ज़ियां:

स्वाद को बढ़ाने के लिए डिब्बाबंद सब्ज़ियों में ज़्यादा नमक डाला जाता है। यह नमक रक्त वाहिकाओं की दीवारों को मोटा करता है जिससे उनका लचीलापन कम हो जाता है। यह शरीर में जल प्रतिधारण (वाटर रेटेन्शन) और हाई ब्लड प्रेशर का भी ज़िम्मेदार होता है।

7. रेस्टोरेंट के स्नैक्स:

बाहर के अधिकांश ऐपेटाइज़र और स्नैक्स सोडियम, फैट्स और परिष्कृत मैदे से भरे होते हैं। इनमें एक पूर्ण भोजन की मात्रा जितनी कैलोरीज़ मौजूद होती हैं। इन्हें खाने से अक्सर मोटापा बढ़ जाता हैं जो दिल के दौरे के मुख्य कारणों में से एक है।

8. प्रोसेस्ड भोजन और प्रोसेस्ड मीट:

भोजन को परिष्कृत करने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं और भोजन में हाइड्रोजनेटेड ऑइल, चीनी, नमक और केमिकल्स बढ़ जाते हैं। ये सभी स्वास्थ्य के लिए बहुत खराब हैं क्योंकि वे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और मधुमेह और मोटापे का कारण बन जाते हैं। वास्तव में, रोज़ प्रोसेस्ड मांस या मीट खाने से 42 प्रतिशत तक क्रोनिक हृदय रोग के दोबारा विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है।

9. फास्ट फूड:

फ़ास्ट फूड खाने में बेहद मज़ेदार और स्वादिष्ट होता है और इसको खाने की लत आसानी से नहीं छूटती। फ़ास्ट-फ़ूड नमक, चीनी, रिफाइंड व मैदे से भरा रहता है, और यह हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, मोटापे और हृदय रोग जैसे रोगों को भी बढ़ावा देता है।

10. मिठाइयां:

अधिकतर मिठाइयों को बनाने में गाढ़े दूध व अतिरिक्त चीनी का इस्तेमाल होता है, जो कि हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं। दिल के मरीज़ों के लिए तो तेल में डूबी जलेबी, व अत्यधिक मीठी बर्फ़ी हानिकारक सिद्ध हो सकती है।

 

 

 

 

हृदय रोगों से आज विश्वभर में करोड़ों लोग जूझ रहे हैं। खान-पान की आदतों में बदलाव करके हृदय रोगों से लाभ पाया जा सकता है। इस आर्टिकल में हमने आपसे हार्ट ब्लॉकेज के लक्षण हार्ट पेशेंट्स के लिए डाइट और हृदय रोग होने पर परहेज़ किए जाने योग्य खाद्य पदार्थों (Worst Foods for Your Heart) की सूची की जानकारी साझा की। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे साझा कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ की जानकारी के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

टमाटर के फायदे दिलाएंगे कई बिमारियों से मुक्ति – Tomato Benefits in Hindi

Signs of Heart Attack And Failing Health: दिल के दौरे और दिल के खराब स्वास्थ्य के संकेत

Bad Food For Heart: ये 5 खाने की चीजें बनती हैं दिल की बीमारियों का मुख्य कारण, जानें कैसे?

Bad Food For Heart: ये 5 खाने की चीजें बनती हैं दिल की बीमारियों का मुख्य कारण, जानें कैसे?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Sonal Sardesai

BLOG TAGS

हेल्‍थ

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *