एक स्वस्थ शरीर के लिए मज़बूत पाचन तंत्र का होना आवश्यक है। क्या आपको जानकारी है कि पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाए रखने के लिए कौनसे खाद्य पदार्थों का सेवन (Best Food Items For Healthy Digestion) उचित रहता है?
हमारे पाचन तंत्र की तंदरुस्ती पर हमारा स्वास्थ्य काफ़ी हद तक निर्भर करता है। हम जो कुछ भी खाते हैं, उसके पोषक तत्व पाचन प्रक्रिया के बाद ही हमारे शरीर को प्राप्त होते हैं और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के कार्य भी पाचन तंत्र के ज़रिए ही होता है। ऐसे में आवश्यक है कि हम अपने पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाए रखने के प्रयास करें। इस आर्टिकल Best Food Items For Healthy Digestion में हम बात करेंगे ऐसे खाद्य पदार्थों की जो कि हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। साथ ही साझा करेंगे आपसे खाना नहीं पचने के लक्षण और खाने पीने के नियम। आइए जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
पाचन क्रिया हमारे शरीर में लगातार होने वाली असंख्य क्रियाओं में से अत्यंत महत्वपूर्ण क्रिया है। पाचन क्रिया के ज़रिए ही हम जो कुछ भी खाते हैं उसका पोषण रस के रूप में हमारे शरीर को प्राप्त होता है, और फिर इससे हमारे शरीर में रक्त, मांस, हड्डियों व मल-मूत्र इत्यादि का निर्माण होता है। वैज्ञानिकता की अगर बात की जाए तो हम जो कुछ भी खाते हैं, जैसे कि रोटी, दाल, सब्ज़ी, दूध इत्यादि, यह सब कुछ हमारे मुंह से गुज़रकर पेट में स्थित अमाशय में एकत्रित होता है।
अमाशय में विभिन्न प्रकार के अम्ल व ऊष्मा अर्थात् जठराग्नि मौजूद होती है जो कि भोजन को पचाने में सहायता करती है। पाचन की इस प्रक्रिया से गुज़रकर हमारा भोजन ऊर्जा अथवा अपशिष्ट पदार्थों में परिवर्तित होता है। ऊर्जा को शरीर द्वारा ग्रहण कर लिया जाता है, जबकि अपशिष्ट विषाक्त पदार्थों को मल-मूत्र के रूप में बाहर निकाल दिया जाता है।
कई लोग खाने-पीने में अनियमितता, भोजन के दौरान ठंडा पानी पीने व बासी भोजन खाने के कारण पाचन तंत्र की परेशानी का सामना करते हैं। आयुर्वेद के अनुसार हमारे पाचन तंत्र का दुरुस्त न होना ही शरीर में अधिकतर बीमारियों का कारण होता है। पाचन तंत्र दुरुस्त न होने पर खाना पेट में सड़ने लगता है और अनेक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बनता है। आइए जानते हैं खाना नहीं पचने के लक्षणों के बारे में।
हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं, उसे पचाना शरीर के मुख्य कार्यों में से एक है। अगर खाना ठीक से नही पचे यानी कि बदहज़मी होने पर शरीर में पोषण की कमी व विषाक्त पदार्थों की अधिकता हो सकती है, जिससे आप कई स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार हो सकते हैं। खाना न पचने के लक्षणों को शुरुआत में पहचानकर इसे कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या बनने से रोका जा सकता है। सामान्य तौर पर खाना नहीं पचने के लक्षण निम्न होते हैं:-
उपरोक्त लक्षणों को पहचानकर आप अनुमान लगा सकते हैं कि कहीं आप बदहज़मी के शिकार तो नहीं। सामान्य तौर पर आप बदहज़मी का इलाज अपने खान-पान की आदतों और उचित खाद्य पदार्थों का चयन करके कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन खाद्य पदार्थों के विषय में जिन्हें खाने से आपका पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करेगा।
अपना पाचन तंत्र बेहतर बनाने के लिए आपको ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो आसानी से पच सकें और शरीर में पाचन रसों के प्रवाह को बढ़ावा दें। आइए जानते हैं उन खाद्य और पेय पदार्थों के विषय में जो आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाएंगे साथ ही बताएंगे आपको कि कौन सा खाना पचने में कितना समय लगता है। आमतौर पर एक संतुलित आहार को पचाने में शरीर को चार से 5 घंटे लग जाते हैं, पर कुछ ख़ास क़िस्म के खाद्य पदार्थों को पचाने में लगता है कितना समय? आइए जानते हैं विस्तार से।
पानी हमारे पाचन तंत्र के लाई बहुत महत्वपूर्ण है। यह पाचन प्रक्रिया के दौरान पेट में बनने वाली ऊष्मा को नियंत्रित रखता है तथा भोजन को मुलायम बनाकर उसका पाचन आसान बना देता है। पानी पचाने में शरीर को बिल्कुल भी समय नहीं लगता है। इसका मुख्य कारण यह है कि पानी एक तरल पदार्थ है और हमारे शरीर का 60% हिस्सा पानी से बना होता है।
कच्चे फल और सब्जियां शरीर को कुछ आवश्यक पोषण प्रदान करती हैं। कच्चे फलों व सब्ज़ियों में प्रचुर मात्रा में फ़ाइबर मौजूद होता है जो कि शरीर में पाचन रसों के प्रवाह को बढ़ावा देता है। इस तरह विभिन्न रसीले फल जैसे पपीता, सेब, अंगूर तथा सलाद की सब्ज़ियां जैसे ककड़ी खीर आदि का सेवन शरीर में पाचन को आसान बनाने में कारगर माना जाता है। इन फल व सब्ज़ियों के पचने में 15-20 मिनट का समय लगता है।
साबुत अनाज खाना पाचन तंत्र के स्वास्थय के लिए लाभदायक होता है। साबुत अनाज में फ़ाइबर प्रचुर मात्रा में होता है, इसलिए अपने आहार में ब्राउन राइस, ब्रेड व ओट्स जैसी चीज़ों को शामिल करके आप आपना पाचन तंत्र बेहतर बना सकते हैं।
अपने पाचन तंत्र को मज़बूत बनाने के लिए आप चिया बीज का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि चिया बीज फ़ाइबर से भरपूर होते हैं। ये आंत में मौजूद बैक्टिरिया को बढ़ावा देते हैं जिससे हमारे शरीर के लिए भोजन से पोषण प्राप्त करना आसान हो जाता है।
अंडा प्रोटीन से भरपूर होता है और शरीर के लिए बहुत सेहतमंद होता है। हालांकि कई लोगों के मन में प्रश्न हो सकता है कि पोषण से भरपूर अंडा पचने में कितना समय लगता है, तो आपको बता दें कि अंडे को पचने में लगने वाला समय आलू को पचने में लगने वाले समय के बराबर ही यानि 40-45 मिनट होता है। पोषण विशेषज्ञों के अनुसार अंडे का सेवन हमेशा उबालकर करना चाहिए क्योंकि इसे पचाना आसान होता है और इसे खाने से शरीर में से अतिरिक्त फ़ैट का नाश होता है।
पाचन तंत्र के लिए आयुर्वेद में दही बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेषज्ञों द्वारा सलाह दी जाती है कि आप भोजन के साथ दही का सेवन अवश्य करें क्योंकि इसमें प्रोटीन व कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होते हैं और इसका सेवन क़ब्ज़ को दूर करता है। अगर आप सोच रहे हैं कि दही को पचने में कितना समय लगता है तो आपको बता दें कि हाज़मा के गुणों से युक्त दही को शरीर आसानी से पचा लेता है।
इसके अलावा सौंफ़, अदरक व पत्तेदार सब्ज़ियां खाना भी पाचन तंत्र के लिए अच्छा रहता है।
आप कुछ भी खाएं, सीमित मात्रा में खाएं व सही समय पर खाएं। इस नियम का पालन करके आप जीवनभर स्वस्थ बने रह सकते हैं। हालांकि विशेषज्ञों द्वारा एक स्वस्थ शरीर ओर पाचन तंत्र के लिए खाने पीने के कुछ नियम बताए जाते हैं। आइए जानते हैं:-
हमारे खान-पान की गुणवत्ता और आहार के समय के ऊपर हमारे पाचन तंत्र का स्वास्थ्य काफ़ी हद तक निर्भर करता है। इस आर्टिकल Best Food Items For Healthy Digestion में हमने पाचन तंत्र के लिए अनुकूल खाद्य पदार्थ व पाचन तंत्र स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे साझा कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।\
यह जरूर पढ़िए:
Quick Home Remedy For Stomach Pain: यह जीरा वॉटर पाचन को बढ़ावा देने में कर सकता है मदद
7 खाद्य पदार्थ जो आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाएंगे
Adominal Pain in Hindi- आपकी रसोई में ही है पेट दर्द का इलाज, जानिए पेट दर्द के 9 घरेलू नुस्ख़े!
Broccoli Benefits: स्वास्थ्य और सुंदरता पाने के लिए क्यों ज़रूरी है ब्रोकली? जानिए ब्रोकली के फायदे!
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)