कई बार खान-पान के चलते आप बदहज़मी का सामना करते होंगे। ऐसे बहुत से खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें खाने से पेट की तकलीफ़ दूर होती है (Food for Upset Stomach), पर क्या आप जानते हैं कि आपको पेट खराब होने पर क्या खाना चाहिए?
यदि आप पेट की समस्या से परेशान हैं तो आप कुछ भी खाएं उसे पचा पाना काफी मुश्किल हो जाता है। जी मिचलाने के साथ ही साथ आपको कुछ खाने की इच्छा भी नहीं होती है। ऐसी स्थिति में तरल या नरम भोजन का सेवन करना उचित रहता है। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि ऐसी बहुत सी रेसिपीज़ हैं जिन्हें खाने या पीने से आप अपनी बदहज़मी की समस्या दूर कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे बदहज़मी के लक्षण और पेट खराब होने पर क्या खाना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
खाना पचाने के उपाय जानने से पहले आपको खाना ना पचने के लक्षण जानना आवश्यक है। आइए जानते हैं कि किन लक्षणों को पहचानकर आप जान सकते हैं कि आप बदहज़मी से ग्रस्त हैं-:
अगर आप उपरोक्त लक्षणों से पीड़ित हैं तो आप बदहज़मी का शिकार हो सकते हैं। बदहज़मी होने का मुख्य कारण अस्वच्छ भोजन खाना, अधिक तला-भुना आहार लेना, बाहर का खाना खाना, अधिक भारी भोजन करना या शारीरिक क्रियाशीलता की कमी होता है। बदहज़मी किसी को भी हो सकती है, पर अच्छी बात ये है कि सामान्य बदहज़मी का इलाज घर बैठे किया जा सकता हैं। हालाँकि अगर बदहज़मी के लक्षण अधिक गम्भीर हो जाएँ जैसे उल्टी आना, मल में ख़ून आना, चक्कर अथवा बेहोशी आना आदि, ऐसे में चिकित्सक से परामर्श उचित रहता है। सामान्य परिस्थितियों में बदहज़मी का इलाज घर बैठे ही हो जाता है।
आइए जानते हैं उन ख़ास रेसिपीज़ के बारे में, जिनका सेवन आपको बदहज़मी से राहत दिलाएगा।
पेट ख़राब होने पर ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना उचित रहता है जिनमें आपके पाचन रसों को बढ़ाने की क्षमता हो, तथा पेट की शीतलता को बरक़रार रखते हुए आपको पेट की अन्य समस्याओं के बचा सकें। पेट की समस्याओं के समाधान के लिए डाइटरी फ़ाइबर युक्त खाद्य और पेय पदार्थों का सेवन उचित रहता है। इस आर्टिकल में आगे हैं कुछ ख़ास रेसिपीज, जिन्हें घर पर बनाना काफी आसान है और इन्हें खाने से आप अपच का आसानी से सामना कर सकते हैं। इन रेसिपीज़ को आप अपच से राहत पाने के घरेलू नुस्ख़े (Home Remedies for Indigestion) भी कह सकते हैं क्योंकि इन्हें बनाने में औषधीय रूप से महत्वपूर्ण चीज़ों का ही इस्तेमाल किया गया है। आइए जानते हैं इन रेसिपीज़ के बारे में-
अदरक एक बहुत ही प्रभावी खाद्य पदार्थ होता है और औषधीय मूल्यों के कारण अपच में अदरक वाली चाय पीने की सलाह दी जाती है। ये चाय जायके में भी काफी अच्छी होती है। इसे वयस्क और बच्चे दोनों ही बेहद पसंद करते हैं। चाय में अदरक का टुकड़ा तब डालें जब चाय उबल रही हो इससे अदरक का पूरा स्वाद चाय में घुल जायेगा। इसे कुछ मिनटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। एक अनूठे स्वाद के लिए इस चाय में एक चम्मच शहद मिलाकर एक छोटे टुकड़े नींबू को निचोड़ दें और अपच से राहत पाने के लिए इसे गर्मा-गरम पीएँ।
दही चावल अपच में खाने के लिए बेहतरीन (Food for Upset Stomach) विकल्प है। दही पेट को ठंडक पहुँचाता है और अपच की समस्या को कम करने के लिए बेहद लाभदायक होता है। आम तौर पर इसी उद्देश्य से प्रत्येक भोजन के अंत में दही खाया जाता है। दही चावल बनाने के लिए एक बर्तन में चावल पकाएं (चावल को थोड़ा ज्यादा पकने की जरुरत है) और उसमे दूध डाल दें। मिश्रण एक चम्मच के साथ मैश करें और इसमें इच्छा अनुसार दही डालें। इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप इसे चटनी या अचार के साथ भी परोस सकते हैं। दही चावल की रेसिपी आप यहाँ से देख सकते हैं।
अपच दूर करने के लिए पपीता खाना अच्छा विकल्प रहता है, और ऐसे में आप पपीता जैम बनाकर भी खा सकते हैं। पपीता पाचन को ठीक करने और कब्ज को कम करने में मदद करता है और आम तौर पर पपीता जैम को घर पर ही तैयार किया जा सकता है। इसके लिए पपीता, सेब, चीनी और नींबू का रस मिलाएं और दस मिनट माइक्रोवेव करें और आपका पपीता जैम तैयार हो जायेगा।
जब आप पाचन समस्या से परेशान हों तो ब्रेड खाना सबसे अच्छे विकल्पों में से एक होता है। आपको अपने पेट को व्यवस्थित करने के लिए गेहूं की ब्रेड जैसे नरम भोजन से शुरू करें। ब्रेड को आप पपीता जैम के साथ खाकर आराम पा सकते हैं।
अपच से बचाव में नींबू और पुदीना शर्बत एक काफी प्रभावी ड्रिंक हैं जो अपच, सूजन, कब्ज, और उल्टी तक का इलाज कर सकती है। नींबू और पुदीना पेट में एसिडिटी को कम करते हैं। आधा टुकड़ा अदरक और पुदीना के पत्तों के साथ बस एक बड़ा नींबू लेकर आप नींबू पुदीना शर्बत तैयार कर सकते हैं। चाहे तो इसमें आप जीरा पाउडर, चीनी, और आइस क्यूब्स भी डाल सकते हैं। इस ड्रिंक को तैयार करने में केवल दस मिनट लगते हैं और यह पार्टियों में एक ताज़गी वाली ड्रिंक के रूप में भी काम कर सकती है।
लस्सी पीना एक बेहतरीन खाना पचाने का उपाय है। लस्सी या दही आपकी पेट की जलन को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है क्योंकि इसमें लैक्टोबैसिलस होता है। लस्सी आपके पेट को भरने के साथ ही साथ अपच में आपके पेट को ठंडक भी पहुंचाएगी। इसके लिए बस दो कप दही लें, पानी, स्वाद अनुसार चीनी,और आइस क्यूब्स डालें और मिक्स कर लें। मीठी लस्सी पेट की जलन को ठीक करने के लिए बिल्कुल तैयार है।
पेट खराब होने पर तरबूज का सेवन करना भी लाभदायक होता है। तरबूज शरीर में पानी की आपूर्ति करता है तथा पेट को शीतलता पहुँचाता है। तो बस, अपच होने पर अगर तरबूज़ उपलब्ध हो तो तरबूज़ को काटकर उसपर काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक व काल नमक डालकर खाने से आराम मिलेगा। अपच के दौरान तरबूज़ खाने से खट्टी डकार आनी बंद हो जाएगी। हालाँकि ध्यान रखें कि तरबूज का सेवन सोने से पहले न करें।
अपच होने की स्थिति में केले का सेवन लाभदायक माना जाता है। केला एक सुपरफूड है जो कि मैग्नीशियम व पोटैशियम से भरपूर होता है। केला पचाने में आसान होता है और इसे खाना गैस, एसिडिटी, व पेटदर्द से बचाता है। ये भी ध्यान रखें कि आपके आहार में केले की मात्रा सीमित हो, अन्यथा आप कब्ज का शिकार भी हो सकते हैं।
नारियल पानी पीना भी अपच को दूर करने का आसान तरीका है। नारियल पानी पीने से हमारे शरीर का अम्लीय स्तर नियंत्रण में रहता है और यह पेट में म्यूकस भी पैदा करता है जिससे पेट में अधिक एसिड होने पर आँतों की सुरक्षा हो जाती है। नारियल पानी फ़ाइबर में भी प्रचुर होता है जिससे पाचन क्रिया आसानी से होती है। अपच के दौरान नारियल पानी पीना पेट को शीतलता पहुंचाता है।
बदहज़मी का इलाज अगर उचित समय पर नही किया जाए तो ये बहुत तकलीफ़देह हो सकती है। अच्छी बात ये है कि कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से बदहज़मी का इलाज घर पर ही हो जाता है। इस आर्टिकल Food for Upset Stomach में हमने चर्चा की कि पेट खराब होने पर क्या खाना चाहिए। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे साझा कीजिए अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही अनमोल जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ।
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (3)