Search

Home / Uncategorized / Adominal Pain in Hindi- आपकी रसोई में ही है पेट दर्द का इलाज, जानिए पेट दर्द के 9 घरेलू नुस्ख़े!

Abdominal Pain In Hindi

Adominal Pain in Hindi- आपकी रसोई में ही है पेट दर्द का इलाज, जानिए पेट दर्द के 9 घरेलू नुस्ख़े!

Himanshu Pareek | मई 1, 2023

पेट दर्द (Abdominal pain in Hindi) स्वास्थ्य को लेकर होने वाली आम समस्याओं में से एक है। पेट में दर्द होने पर कांटे जैसे चुभने लगते हैं, और असहनीय पीड़ा होती है। पेट में दर्द होने पर भोजन करने का भी मन नहीं करता और दैनिक दिनचर्या बाधित होने लगती है। हालांकि फिर भी कई बार लोग सिर्फ़ सोचते रहते हैं कि पेट में दर्द हो तो क्या करें और समस्या जटिल हो जाती है।

 

Adominal Pain

 

पेट में अत्यंत तीव्र पीड़ा (Stomach pain in hindi) होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए, पर सामान्य परिस्थितियों में पेट दर्द का इलाज घर पर भी किया जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पेट दर्द के कारण तथा पेट दर्द के घरेलू उपाय। आइये जानते हैं विस्तार से।

पेट दर्द क्यों होता है?- Pet mein dard kyon hota hai

एक अस्वस्थ दिनचर्या व अनियमित खान-पान के चलते कई लोगों को अपच, सीने में जलन, कब्ज़, पेट में मरोड़, गैस, इत्यादि का सामना करना पड़ता है, जिसके फलस्वरूप पेट में दर्द होता है। पेट में होने वाले दर्द का मूल कारण हमारे पाचन तंत्र का अस्वस्थ होना होता है। इसके अलावा पर्याप्त नींद न लेना, जंक फ़ूड अधिक खाना, अधपका या दूषित भोजन करना एवं शारीरिक क्रियाशीलता की कमी भी पेट दर्द का कारण बन सकती है। कई महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान भी पेट में तीव्र पीड़ा होती है।

पेट दर्द के घरेलू उपाय (Pet dard ke gharelu upay)

प्राकृतिक व घरेलू नुस्खों से पेट दर्द का इलाज़ करने के लिए ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जो कि पाचन रसों के प्रवाह को बढ़ा सकें। किसी अन्य कारण, जैसे कि अगर महिलाओं में मासिक धर्म के कारण पेट दर्द हो रहा है, तो आयुर्वेद में इसके भी अनेक उपाय सुझाये गए हैं। आइये विस्तार से जानते हैं पेट दर्द दूर करने के घरेलू उपायों को:-

1. सौंफ:

सौंफ एक बेहतरीन पेट दर्द की दवा है। सौंफ में कई पोषक तत्वों के साथ-साथ दर्द को कम करने के औषधीय गुण भी पाए जाते हैं। पेट में दर्द होने पर एक चम्मच सौंफ को पानी में उबालकर छान लें। अब छने हुए पानी को ठंडा होने दें और ठंडा होने के बाद इस पानी में शहद मिलाकर पीएं। इससे पेट दर्द में तुरंत राहत मिलेगी। इसके अलावा खाने के बाद सौंफ के बीजों को चबाना भी पेट दर्द में राहत पहुंचाता है, तथा पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।

2. हींग:

हींग का उपयोग आमतौर पर भोजन में स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए किया जाता है, पर हींग पेट दर्द में एक बेहतरीन औषधि का कार्य भी करती है। दरअसल हींग में एंटिफलाटुलेंट व एंटिस्पासमोडिक गुण मौजूद होते हैं जो कि शरीर में पाचन रसों के प्रवाह को बढ़ाकर गैस, अपच एवं बदहजमी की समस्याओं से राहत दिलाते हैं। पेट दर्द होने पर एक ग्लास गुनगुने पानी में चुटकीभर हींग डालकर दिन में दो-तीन बार पीना लाभदायक होता है। इस पानी में काला नमक भी मिलाया जा सकता है।

अपच के अलावा किसी अन्य कारण से दर्द होने पर हींग के एक कप गर्म पानी में कपड़ा भिगोएं और इस कपड़े को 10 से 15 मिनट तक पेट पर लगाकर रखें। इससे पेट दर्द में राहत मिलेगी।

3. पुदीना:

पेट में दर्द होने पर पुदीने का उपयोग भी राहत पहुंचाता है। हींग की तरह ही पुदीने में भी एंटिस्पासमोडिक गुण होते हैं, जो पाचन रसों का प्रवाह बढ़ाकर अपच व गैस से राहत दिलाते हैं। पुदीने से पेट दर्द में राहत प्राप्त करने के लिए एक कप गर्म पानी में 10 मिनट तक पुदीने को उबालें, और फिर इस पानी में शहद डालकर पीएं। अगर आपके पेट का दर्द लंबे समय से बना हुआ है, तो रोज़ पुदीने के पत्ते चबाने से लाभ होगा।

4. दही:

दही में मौजूद बैक्टीरिया हमारे पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में सहायक होते हैं। अगर आपके पेट में तेज दर्द हो रहा हो तो एक कप पानी में दो बड़े चम्मच दही व चुटकीभर नमक मिलाएं। ऊपर से धनिए के पत्ते का रस भी डालें। इस मिश्रण में ऊपर से आधा चम्मच पिसी हुई इलायची मिलाकर पीएं। इससे पाचन तंत्र की अधिकांश समस्याएं समाप्त हो जाएंगी, तथा किसी भी कारण से हो रहे पेट दर्द में राहत मिलेगी। चिकित्सक एवं विशेषज्ञ भी पाचन तंत्र की दुरुस्ती बनाये रखने के लिए नियमित रूप से दही खाने की सलाह देते हैं।

5. चावल का पानी:

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होने पर पर हल्का भोजन करना उचित रहता है, जिससे उसे पचाने में आसानी हो। ऐसे में उबले हुए नर्म चावल को दही के साथ खाने से पेट दर्द में लाभ होता है। इसके अलावा आपको ये जानकर आश्चर्य होगा कि चावल बनाने के बाद बचे पानी का उपयोग भी पेट दर्द का इलाज कर सकता है। इस बचे हुए पानी के गुनगुना रहने पर इसमें शहद मिलाकर पीने से पेट दर्द में आराम मिलता है।

6. अदरक:

अदरक का प्रयोग पेट दर्द के लिए बनाई जाने वाली विभिन्न आयुर्वेदिक गोलियों में किया जाता है। अदरक में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, पाचन तंत्र को सुचारू रूप से चलाने में मददगार होते हैं। अदरक का सेवन शरीर में अम्ल के स्तर को भी नियंत्रित रखता है, जिससे एसीडिटी की समस्या नहीं होती। अदरक पेट में मरोड़ का इलाज भी मानी जाती है। पेट में दर्द होने पर उबली हुई अदरक के पानी में शहद मिलाकर पीने से लाभ होता है।

7. गर्म बोतल या हीटिंग पैड:

ज़रूरी नही कि हर बार पेट का दर्द पाचन क्रिया दुरुस्त होने से ठीक हो जाएं। कई बार पेट में रक्त संचरण के बाधित होने या मासिक धर्म के समय भी पेट के निचले हिस्से में दर्द हो सकता है। गरम बोतल का सिकाव पेट के निचले हिस्से में दर्द के उपाय में से एक है। पेट में दर्द होने पर एक प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी भरकर पांच से दस मिनट तक पेट पर सेक करें। इससे राहत मिलेगी। पानी की बोतल की जगह हीटिंग पैड का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।

8. दाना मेथी:

पेट में किसी भी तरह का दर्द होने पर दाना मेथी के सेवन से राहत मिलती है। मेथी दाने को तवे पर हल्का सा भूनकर उसका पाउडर बना लें। इस पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें। पेट दर्द में तुरंत राहत मिलेगी।

9. अनार:

अनार सेहत की दृष्टि से तो फायदेमंद होता ही है, साथ ही इसका पेट दर्द होने पर औषधीय उपयोग भी किया जा सकता है। पेट दर्द होने पर अनार के दानों में काला नमक मिलाकर खाने से लाभ होगा।

 

 

 

 

 

उपरोक्त नुस्खों के अलावा एलोवेरा के जूस, लहसुन के रस व काले नमक के साथ नींबू के सेवन से भी पेट दर्द में राहत मिलती है। इस बात का ध्यान रखें कि अगर इन नुस्खों से लाभ न हो तो बिना विलंब के नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें।

पेट दर्द होने के अलग-अलग कारण हो सकते हैं, पर किसी भी कारण से होने वाला पेट का दर्द (Abdominal pain in hindi) असहनीय होता है और हमारी दैनिक दिनचर्या को बाधित करता है। इस आर्टिकल में हमने आपसे पेट दर्द के घरेलू उपाय साझा किए। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइये, साथ ही इसे साझा कीजिये अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन जानकारी और नई-नई रेसिपीज़ के लिए बने रहिये BetterButter के साथ।

 

यह जरूर पढ़िए:

Pudina Chutney: बदलते मौसम के बीच आज ही बनाएं पुदीना चटनी, जानें बनाने की आसान विधि

Lose Belly Fat With 2 Simple Exercises: पेट की चर्बी से छुटकारा पाने के 2 सरल व्यायाम

How to Reduce Belly Fat: जानिए ये आसान पेट की चर्बी कम करने के घरेलू उपाय!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Vitamin D Benefits in Hindi: विटामिन डी के स्रोत, प्रकार, फायदे और नुकसान!

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित की गयी किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

BLOG TAGS

Uncategorized

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *