Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Prawn Pot Rice Recipe: सी फ़ूड का है शौक़ तो संजीव कपूर की इस रेसिपी से बनाइए प्रॉन पॉट राइस

Prawn Pot Rice Recipe

Prawn Pot Rice Recipe: सी फ़ूड का है शौक़ तो संजीव कपूर की इस रेसिपी से बनाइए प्रॉन पॉट राइस

Himanshu Pareek | मई 1, 2023

इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है ऐसे में खाने के लिए कुछ चटपटा और हेल्दी होना ही चाहिए। ऐसे में सी फूड का विकल्प कैसा रहेगा? वीकेंड भी आने वाला है तो ऐसे में क्यों ना अपने खाने में इस बार शामिल किया जाए कुछ नया और बना लिया जाए प्रॉन पॉट राइस? हाल ही में मशहूर शेफ संजीव कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर झींगे का इस्तेमाल करते हुए प्रॉन पॉट राइस बनाने की एक अनोखी रेसिपी शेयर की, जो कि देखने में काफी टेस्टी और हेल्दी लग रही है। तो आइए जानते हैं प्रॉन पॉट राइस तैयार करने की विधि।

प्रॉन पॉट राइस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- Prawn Pot Rice Recipe

संजीव कपूर की प्रॉन पॉट राइस रेसिपी तैयार करने के लिए आपको निम्न चीजों की आवश्यकता होगी:-

  • झींगा
  • एक चम्मच मैदा
  • 2 बड़े चम्मच मकई का आटा
  • स्वाद अनुसार नमक
  • एक अंडे की जर्दी
  • तेल
  • 2 बड़े चम्मच लहसुन
  • दो बड़े चम्मच अदरक
  • एक गाजर
  • दो साबुत प्याज
  • दो बड़े चम्मच चिली सॉस
  • दो चम्मच सोया सॉस
  • दो चम्मच ओयस्टर सॉस
  • दो चम्मच शेजवान चटनी
  • एक कप रंग बिरंगी शिमला मिर्च
  • काली मिर्च
  • पके हुए चावल तीन कप
  • दो चम्मच सिरका
  • 3 बड़े चम्मच मकई के आटे का घोल
  • कटा हुआ प्याज

प्रॉन पॉट राइस बनाने की रेसिपी:

उपरोक्त सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित होने के बाद निम्न विधि से प्रॉन पॉट राइस तैयार करें:

  • सबसे पहले झींगों में मकई का आटा, मैदा, पिसी हुई काली मिर्च, और नमक मिला दें।
  • जब मिश्रण तैयार हो जाए तो एक फ्राई पैन में तेल डालकर झींगों को इसमें डीप फ्राई कर लें।
  • इसके बाद एक अन्य कड़ाही में तेल लेकर उसमें लहसुन, अदरक, कटी हुई गाजर, व कटा हुआ प्याज कुछ देर के लिए भून लीजिए।
  • अब इसमें रेड चिली सॉस, सोया सॉस, ओयस्टर सॉस, एवं शेजवान चटनी को एक साथ मिला दीजिए।
  • इसके बाद इसमें शिमला मिर्च, नमक, व पिसी हुई काली मिर्च डालकर पकने दीजिए।
  • कुछ समय बाद इसमें पके हुए चावल, सिरका, मकई के आटे का घोल भी मिला दीजिए। 
  • अंत में इसमें तले हुए झींगे मिलाकर कुछ देर तक धीमी आंच पर पकाएं।
  • तैयार रेसिपी को प्याज के छल्लों  के साथ सर्व कीजिए।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjeev Kapoor (@sanjeevkapoor)

यहां से ट्राई कीजिए BetterButter स्पेशल झींगा रेसिपीज़!

शेयर कीजिए ये रेसिपी अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ और ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज के लिए बने रहिए BetterButter के साथ। 

 

 

यह जरूर पढ़िए:

Food to Avoid in Rheumatoid Arthritis: यदि आपको आर्थराइटिस हैं तो इन 10 खाद्य पदार्थों से बचें

12 Foods That Cleanse the Liver: लीवर को साफ़ करने में माहिर है ये फूड्स, देखें लिस्ट

Foods to avoid if you have high bp in hindi: क्या न खाएं अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Lemon Water Detox Recipe: संजीव कपूर की इन लेमन वॉटर डीटॉक्स रेसिपीज के साथ आप घटा सकेंगे वज़न

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *