Search

Home / food / Foods to avoid if you have high bp in hindi: क्या न खाएं अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है?

Foods to avoid if you have high bp in hindi: क्या न खाएं अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है?

Kavita Uprety | अप्रैल 11, 2023

भागदौड़ भरी ज़िंदगी का एक कड़वा सच है उच्च रक्तचाप यानी कि ब्लड प्रेशर। यह मुख्यतः अनियमित और असंतुलित जीवनशैली का परिणाम है जिसकी वजह से रक्तचाप सामान्य से अधिक रहने लगता है और लंबे समय तक यदि यह स्थिति बनी रहे तो आपको हृदय रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।

आहार विहार में परिवर्तन करके आप हाई ब्लडप्रेशर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि कौन सी ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें आपको या तो बहुत कम मात्रा में या बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।

हाई बीपी में क्या खाएं क्या ना खाएं:

1. चीनी और नमक:

सुनने में अजीब लगता है लेकिन भोजन के यह दो ज़रूरी पदार्थ आपके रक्तचाप को अप्राकृतिक तरीके से बढ़ा सकते हैं। चीनी और नमक के सेवन को सीमित करने से आप इस खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना दो हज़ार तीन सौ मिलीग्राम से अधिक सोडियम की ज़रूरत नहीं होती जबकि चीनी खाने से परहेज करने के बजाय आपको “अतिरिक्त” चीनी से परहेज करने की ज़रूरत है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन ने पुरुषों के लिए लगभग नौ छोटे चम्मच और महिलाओं के लिए छह छोटे चम्मच चीनी की रोजाना ज़रूरत को निर्धारित किया है।

2. पैकेट बंद सूप:

बने बनाए सूप का सोडियम कंटेंट देख कर आप शायद चौंक जाएंगे। यह इसलिए है ताकि इसके संरक्षण और इस्तेमाल की अवधि को बढ़ाया जा सके। यह नूडल्स और सब्जियों के स्वाद को बढ़ाने में भी मदद करता है। घर पर सूप बनाना बहुत आसान है और इसका स्वाद भी कहीं बेहतर होता है। अगर समय की कमी के चलते आपको डब्बा बंद सूप लेना भी हो तो कम सोडियम वाला ब्रांड तलाश करें।

3. डब्बाबंद टमाटर के उत्पाद:

अगर आप ध्यान दें तो पाएंगे कि बड़े स्टोर से खरीदे गए टमाटर की तुलना में घर में उगाए गए टमाटर का स्वाद बेहद अलग और लाजवाब होता है। बड़े स्तर पर की जाने वाली टमाटर की खेती से बने टमाटर के उत्पादों को अपने प्रोडक्टस जैसे कि सॉस, केचप इत्यादि को अच्छा और स्वादिष्ट बनाने के लिए बहुत सोडियम की आवश्यकता होती है, जो उच्च रक्त चाप के लिए बहुत हानिकारक है।

4. संरक्षित मीट उत्पाद:

रेडीमेड मीट उत्पाद जैसे कि बेकन, सॉसेज और अन्य मांस के साथ पकाए गए फूड पैक्स में भी लंबे समय तक खाने को संरक्षित रखने के लिए अधिक नमक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके बजाय आप ताजा भोजन खाएं और यदि मीट खाना हो तो किसी बूचर से ताज़ा मांस खरीदें।

5. अल्कोहल:

अल्कोहल स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई बहुत बढ़िया चीज़ नहीं मानी जाती लेकिन यह उच्च रक्तचाप वाले लोगों के लिए विशेष रूप से हानिकारक हो सकता है। अल्कोहल में शुगर कंटेंट ज्यादा हो सकता है या यह चीनी से बने हुए अन्य पेयों के साथ मिला के भी परोसा गया हो सकता है। साथ ही ज्यादा शराब पीना निर्जलीकरण को जन्म देता है और फिर यही मोटापा बढ़ने का भी कारण है। यह दोनों ही उच्च रक्तचाप के लिए जोखिम पैदा करते हैं।

6. बेकरी आइटम:

पेस्ट्री, कुकीज़, केक और डोनट्स तथा अन्य बेकरी आइटम चीनी और फैट से भरे हुए होते हैं। बाहर खाना खाने के दौरान पूरी टेबल के साथ एक मीठे की प्लेट साझा करें ताकि आपके हिस्से में ज़रूरत से अधिक न आए। घर पर पकाने के लिए चीनी की जगह सेब से बना हुआ सॉस, खजूर, शुद्ध मेपल सिरप, कच्चा शहद, और नारियल से बनी हुई चीनी इत्यादि का उपयोग कर सकते हैं। ये सभी ग्लाइसेमिक स्तर पर कम हैं और साथ ही अन्य महत्वपूर्ण एंटीऑक्सीडेंट, इलेक्ट्रोलाइट्स और पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं।

7. सॉफ्ट ड्रिंक्स:

केवल एक सोडे की बोतल ही आपको अतिरिक्त चीनी खाने पर होने वाले नुकसान के बराबर क्षति पहुंचाने के लिए काफी है। कैफीन युक्त सोडा, पीने के तुरंत बाद आपकी ऊर्जा को बढ़ाता है पर यह एहसास बस थोडी ही देर का होता है, जबकि हल्की मीठी चाय या कॉफी से आपकी ज़रूरत के अनुसार कैफीन प्राप्त करना एक बेहतर विकल्प है। इससे भी बेहतर है कि ताजगी के लिए आप ठंडे पानी में कुछ फलों का रस या पुदीना मिला कर आज़माएं और तुरंत ऊर्जा और स्फूर्ति पाएं।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों आपकी सेहत आपके अपने हाथ में है। थोड़े से क्षणों के स्वाद के लिए अपने स्वास्थ्य को खतरे में डालने से अच्छा है अपने खान पान की आदतों को बदलें। यह प्रक्रिया कुछ समय ले सकती है पर बहुत जल्द आप अपने नए स्वाद के साथ खुद को बेहतर रूप से ढला हुआ पाएंगे। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

डायबिटीज रोगियों के लिए ख़ास- इंसुलिन के काल्पनिक तथ्य और सच्चाइयां, जानें विस्तार से।

मधुमेह के शिकार लोग भूलकर भी ना खाएं ये 5 सब्जियां, तेजी से बढ़ेगा ब्लड शुगर

Benefits of Giloy in Hindi: क्यों आयुर्वेद में माना गया गिलोय को वरदान, जानिए गिलोय के फायदे

Karela Achar Recipe: ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार है करेले का अचार, जानें रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Kavita Uprety

BLOG TAGS

food health

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *