अगर आप डायबिटीज से रूबरू हैं तो आपको इंसुलिन की जानकारी अवश्य होगी। जब हमारे शरीर में इंसुलिन हार्मोन की मात्रा कम हो जाती है, तो सामान्य ग्लूकोस स्तर को बनाएं रखने के लिए हमें इसका सहारा लेना पड़ता है। आप में से ऐसे कितने लोग हैं, जो इंसुलिन थेरेपी का नाम सुनकर ही भाग जाते हैं? ऐसा इसीलिए है, क्योंकि आप कुछ काल्पनिक तथ्यों को सच मान चुके हैं और सच्चाई से दूर हैं! तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वो बातें जिन्हें आप आज तक सच मान रहे थे?
Table of Contents
ये सही है कि जो लोग इंसुलिन का प्रयोग करते हैं उनका वजन बढ़ता है। ऐसा क्यों ? ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि इंसुलिन हमारे शरीर को भोजन पचाने में सहायता करता है, जो कि बहुत अच्छी बात है और अगर आप इसके अनुसार अपनी खान-पान की आदतों को नहीं बदलते तभी आपका वजन बढ़ता है। इससे संबंधित किसी भी प्रकार का भ्रम हो तो डॉक्टर की सलाह लें।
ये मानना बिल्कुल गलत है, कि केवल गंभीर रूप से प्रभावित रोगियों के लिए ही इंसुलिन इलाज है। बल्कि लोगों की अनिच्छा की वजह से ही इसे आखिरी विकल्प समझा जाने लगा है। इंसुलिन के शरीर पर इतने सारे फायदे देखते हुए आज कल डॉक्टर डायबिटीज के शुरूआती दौर में ही इसे लेने की सलाह देते हैं।
ये सभी गंभीर अवस्थाएं डायबिटीज की देन हो सकती हैं, इंसुलिन की नहीं। बल्कि डॉक्टर्स की माने तो ये सभी गंभीर अवस्थाओं पर इंसुलिन का प्रयोग करने से रोक लग सकती है।
अगर आपको डॉक्टर इंसुलिन थेरेपी की सलाह देता है, तो इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है, कि आप डायबिटीज से डट कर लड़ नहीं पाएं। डायबिटीज एक जैसे नहीं रहता और जब भी ये बढ़ता है, तो इसे काबू में लाने के लिए इंसुलिन जैसी असरदार थेरेपी की जरूरत भी होती है।
ये वो लोग मानते हैं, जो सही समय और सही मात्रा पर ध्यान नहीं देते, इंसुलिन ब्लड ग्लूकोस स्तर को कम करने में सबसे ज्यादा असरदार है।कितना और कब लेना है, ये व्यक्ति की स्तिथि पर निर्भर करता है।
इंसुलिन इंजेक्शन दिन में कई बार लगाना किसी को भी रास नहीं आता। लेकिन इंजेक्शन की सुई इतनी पतली होती है, कि दर्द ऊंगली में सुई चुभने जैसा होता है। यहां तक कि आज कल ऐसे इंजेक्शन भी आ गए जिससे दर्द ना के बराबर होता है।
शुरूआत में इंसुलिन कैसे लेना है, कितनी मात्रा में लेना हैं यहां तक कि इंजेक्शन को देखते ही कुछ होता है, लेकिन कुछ ही हफ्तों में आपको पूरे तौर-तरीके समझ आ जाते हैं, बल्कि कुछ समय बाद आपको इंसुलिन इंजेक्शन लेना अपनी दिनचर्या का हिस्सा लगने लगता है।
इंसुलिन बच्चे को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है बल्कि, हमेशा बढ़ा हुआ ग्लूकोज स्तर प्रेगनेंसी में मुश्किलें बढ़ा सकती है।
इंसुलिन कोई चरस नहीं जो इसे लत कहा जाए। हमारे शरीर में इंसुलिन जन्म से ही होता है, लेकिन जब आपको डायबटीज़ होता है तो शरीर में इंसुलिन की मात्रा कम हो जाती है तभी ये इलाज सबसे ज्यादा प्रभावशाली होता है।
बहुत से लोग ऐसा सोचते हैं कि एक बार इंसुलिन थेरेपी शुरू कर दी तो आप कहीं आ जा नहीं सकते या फिर आपको किसी ना किसी पर निर्भर रहना पड़ेगा। बल्कि, इसे अपनाने से आप आत्मनिर्भर हो जाएंगे और इंसुलिन उपकरण आसानी से कहीं भी ले जाए जा सकते हैं।
प्रिय पाठकों आप तो समझ ही गए होंगे इस लेख में इंसुलिन हमारी बॉडी में कैसे काम करती है, इसलिए डायबिटीज के मरीज ज्यादातर हेल्दी रहने के लिए इंसुलिन का इस्तेमाल करते है। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो ब्लड शुगर हाई होने पर इंसुलिन का इस्तेमाल सही तरीके से कर पाएं। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Karela Juice Recipe: डायबिटीज के लिए रामबाण से कम नहीं है ये करेला का जूस, जानें क्यों?
Lauki Chutney Recipe: डायबिटीज में फायदेमंद है लौकी की चटनी रेसिपी, जानें बनाने का तरीका
डायबिटीज़ के वो शुरुवाती लक्षण जो आपको जानना है ज़रूरी
टाइप 2 डायबिटीज़ क्या होता है? जाने इसके लक्षण, उपचार और आहार के बारें में
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)