Search

Home / Women Health Tips in Hindi / Foods that Keep the Liver Healthy: क्या खाएं जोकि आपका लीवर रहे एक दम हेल्दी

Foods that Keep the Liver Healthy: क्या खाएं जोकि आपका लीवर रहे एक दम हेल्दी

Kavita Uprety | अप्रैल 4, 2023

तेज़ रफ्तार जीवनशैली और अनुचित खान-पान के कारण आजकल लीवर से संबंधित बीमारियां हर उम्र में आम हो गई हैं। खास तौर पर लीवर सोरायसिस, पीलिया, हेपेटाइटिस जैसे रोग किसी भी उम्र में जानलेवा साबित हो सकते हैं। लीवर के मामले में खास तौर पर इलाज से कहीं बेहतर बचाव है और यह भी सच है कि लीवर को स्वस्थ रखना बेहद आसान काम है।

इसके लिए चाहिए एक व्यवस्थित जीवन शैली और उचित आहार। हमारे आस पास कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जो प्राकृतिक तरीके से लीवर को साफ करने की क्षमता रखते हैं और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर लीवर को काम करने में मदद करते हैं। तो आइये जानते हैं कौन सी हैं वो चीज़ें जो लीवर को रखती हैं हेल्दी।

लीवर को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये खाद्य पदार्थ:

 

1. लहसुन:

 

Foods that Keep the Liver Healthy

 

प्रतिदिन 6-7 लहसुन की कलियां लेने पर यह लीवर को स्वस्थ रखता है। लहसुन में यह गुण है कि यह लीवर के एन्जाइम्स को सक्रिय करता है और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इसके एलिसिन और सेनेलियम नामक दो पदार्थ लीवर को साफ रखने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं।

 

2. गाजर और चुकंदर:


Foods that Keep the Liver Healthy

 

इन दोनों सब्जियों के प्लैवोनॉयड और बीटा-कैरोटीन नामक तत्व लीवर को स्वस्थ और सक्रिय बनाते हैं साथ ही लीवर की कोशिकाओं की मरम्‍मत भी करते हैं जिससे यह ठीक तरीके से कार्य कर पाता है।

 

3. सेब:

Foods that Keep the Liver Healthy

लीवर का दूसरा मित्र है सेब। एंटीओक्सिडेंट से भरपूर सेब लीवर को मजबूत बनाता है। सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन नामक तत्‍व शरीर को शुद्ध करता है और पाचन तंत्र से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण पाया गया है।

 

4. ग्रीन टी:

 

Foods that Keep the Liver Healthy

 

दिन में दो से तीन कप ग्रीन टी जोकि एंटीऔक्सिडेंट्स से भरपूर होती है लीवर के लिए बहुत फायदेमंद है। एंटीऔक्सिडेंट्स लीवर से फ्री रेडिकल्‍स को बाहर निकालते हैं और लीवर की सफाई का काम करते हैं। ग्रीन टी शरीर में जमा हो गयी वसा और टौक्सिन्स को बाहर निकालती है और फैटी लीवर होने से भी रोकती है।

 

5. हरी सब्जियां:

 

Foods that Keep the Liver Healthy

 

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे कि साग, पालक इत्यादि को जोकि रक्त को साफ करने में मददगार होती हैं इन्हें लीवर की सफाई करने वाला सबसे बढ़िया आहार माना जाता है। इन्हें कच्‍चा या पका के या फिर जूस निकाल के सेवन कर सकते हैं। यह लीवर से विषैले तत्‍वों को बाहर निकालती हैं और इनमें मौजूद हरा तत्व जोकि क्‍लोरोफिल कहलाता है लीवर में खतरनाक रसायनों और पेस्टीसाइड के दुष्प्रभावों को भी हटाता है।

 

6. नींबू:

 

Foods that Keep the Liver Healthy

 

सुबह खाली पेट एक बड़ा गिलास गुनगुना नींबू पानी पीने से लीवर तो साफ होगा ही पाचन क्रिया भी  दुरुस्त होगी। नींबू लीवर की कोशिकाओं को सक्रिय करता है जिससे इसके डीटौक्सिफ़ाई होने की प्रक्रिया में मदद मिलती है। नींबू में पाया जाने वाला विटामिन सी न केवल पाचन क्रिया के लिए ज़रूरी एंजाइम्स को बढाने में मदद करता है बल्कि लीवर में विभिन्न मिनरल्स को अच्छे से पचाने में भी विशेष रूप से मददगार है।

7. हल्दी:

 

Foods that Keep the Liver Healthy

 

एक चमत्कारी आहार के रूप में हल्दी आश्चर्यजनक रूप से लीवर की क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत का काम करती है। भोजन में हल्दी का सेवन इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स के गुणों के साथ-साथ लीवर के टॉक्सिन्स हटाने की भी अद्भुद क्षमता है। मुख्य रूप से यह शरीर से कार्सिनोजेंस नामक टॉक्सिन को हटाती है। साथ ही यह शरीर की फैट को पचाने की क्षमता को भी बढाती है।

अपने आहार में इन सब को शामिल करने के साथ साथ हमेशा खुश रहें, क्योंकि तनाव भी लीवर का एक दुश्मन है। प्रसन्नचित्त रहना और हल्के फुल्के व्यायाम के साथ ऊपर बताए गए वस्तुओं का नियमित सेवन आपके लीवर को कभी बीमार नहीं पड़ने देगा। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी लीवर की देखभाल के लिए अच्छे भोजन को खा पाएं।

 

यह जरूर पढ़िए:

Keto Upma Recipe: रात में कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहते है तो बनाएं कीटो उपमा, जानें

Overnights Oats: अगर रहना चाहते है हेल्दी तो आज से खाना शुरू करें ओवरनाईट ओट्स

Makhana Halwa Recipe: दिन में एनर्जेटिक रहने के लिए खाएं मखाना का हलवा, जानें विधि

Suji Khandvi Recipe: अगर टेस्टी ब्रेकफास्ट खाना चाहते है तो बनाएं सूजी खांडवी की रेसिपी, जानें

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Kavita Uprety

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *