Search

Home / hindi recipe / Suji Khandvi Recipe: अगर टेस्टी ब्रेकफास्ट खाना चाहते है तो बनाएं सूजी खांडवी की रेसिपी, जानें

kaise banayen Suji Khandvi Recipe

Suji Khandvi Recipe: अगर टेस्टी ब्रेकफास्ट खाना चाहते है तो बनाएं सूजी खांडवी की रेसिपी, जानें

Marketing Team | फ़रवरी 15, 2023

खांडवी की नाम सुनते ही मुंह में गुजराती फूड डिश का स्वाद सा महसूस होने लगता है। साथ ही गुजराती फूड आइटम्स स्वाद से भरपूर होते हैं और खांडवी भी एक लोकप्रिय फूड डिश है। वैसे तो खांडवी को बनाने में बेसन का प्रयोग किया जाता है लेकिन आज हम आपको सूजी से बनने वाली खांडवी की रेसिपी बताएंगे।

 

Suji Khandvi Recipe

 

सूजी खांडवी स्वादिष्ट होने के साथ ही काफी हेल्दी भी होती है और इसे बेहद आसानी से तैयार किया जा सकता है। साथ ही अगर आप गुजराती खाने को पसंद करते हैं तो सूजी खांडवी का स्वाद भी आपको काफी भाएगा। सूजी खांडवी को ब्रेकफास्ट में बनाकर परोसा जा सकता है। और इसे बनाना भी काफी आसान है। तो आइए जल्दी से जान लेते है सूजी खांडवी रेसिपी कैसे बनाई जाती है।

 

कैसे बनाएं सूजी खांडवी रेसिपी (How to Make Suji Khandvi Recipe)

 

सामग्री:

 

  • सूजी- 1 कप
  • दही- 1 कप
  • पानी- 1 कप
  • अदरक- 2 टेबल स्पून
  • हरी मिर्च- 2
  • तेल ग्रीस के लिए- 1 टेबल स्पून

 

तड़के के लिए:

 

  • राई- 1/2 टेबल स्पून
  • साबुत लाल मिर्च- 2
  • हरी मिर्च- 1
  • कढ़ी पत्ते- 1 टेबल स्पून
  • तेल- 2 टेबल स्पून

 

सूजी खांडवी बनाने की आसान विधि:

  • सबसे पहले दही, अदरक, हरी मिर्च, पानी, 1 कप सूजी डालकर ग्राइंड करें।
  • इसके बाद इस मिश्रण को छलनी से छानेंगे और 5 मिनट तक ढक कर रख देंगे।
  • फिर इसमें जीरा, चिली फ्लेक्स, स्वादानुसार नमक और हरी धनिया पत्ती डालेंगे।
  • ध्यान रखें कि बैटर की कंसिस्टेंसी फ्लोइंग होनी चाहिए।
  • अब एक थाली लें और उसे तेल से ग्रीस कर लें।
  • इसके बाद दो बड़ी चम्मच बैटर डालकर उसे थाली में फैला दें।
  • इसके बाद गैस पर पानी रखकर गर्म करें और उसकी स्टीम में खांडवी को 2 मिनट तक भाप देकर बेक करें।
  • 2 मिनट बाद प्लेट को पानी की भाप से हटाएं और जब ये हल्का ठंडा हो जाएगा तो चाकू की मदद से इसे लंबा काट लें और हर टुकड़े को रोल कर लें।
  • अब तड़का लगाने के लिए कड़ाही में तेल डालें और गर्म करें।
  • तेल में राई, साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च, कढ़ी पत्ता डालें और इन्हें थोड़ी देर तक भून लें।
  • इसके बाद तैयार किया खांडवी रोल कड़ाही में डालें और उन्हें कुछ देर फ्राई कर लें।
  • अब ब्रेकफास्ट के लिए टेस्टी सूजी खांडवी बनकर तैयार हैं।

 

 

 

 

 

प्रिय पाठकों यदि आप ब्रेकफास्ट में कुछ टेस्टी और लजीज खाना चाहते है, तो आज ही अपने घर में सूजी खांडवी की रेसिपी को जरूर ट्राई करें। क्योंकि इसे बनाना काफी आसान है। और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगता है। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी गुजरती सूजी खांडवी को आसानी से बना ले। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Suji Medu Vada Recipe: घर में झटपट ऐसे बनाएं सूजी से मेदू वड़ा की रेसिपी, स्वाद में है लाजवाब

Tandoori Mushroom Recipe: शाम को ब्रेकफास्ट में बनाना हो स्पेशल तो ट्राई करें ये तंदूरी मशरूम

Multigrain Methi Thepla: ब्रेकफास्ट में लजीज़ खाना चाहते है तो बनाएं मल्टीग्रेन मेथी थेपला

Sabudana Dosa Recipe: ब्रेकफास्ट या लंच में खाएं हेल्दी साबूदाना डोसा, मिलेगी भरपूर एनर्जी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *