Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Lemon Water Detox Recipe: संजीव कपूर की इन लेमन वॉटर डीटॉक्स रेसिपीज के साथ आप घटा सकेंगे वज़न
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि एक वयस्क व्यक्ति के लिए दिनभर में आठ से दस गिलास पानी पीना जरूरी होता है। हालांकि अगर इस पानी में विटामिन व मिनरल्स युक्त अन्य पदार्थ भी जोड़ दिए जाएं तो पानी की गुणवत्ता और भी बढ़ जाती है जिससे स्वास्थ्य को अतिरिक्त लाभ प्राप्त होते हैं। इसी आधार पर मशहूर शेफ़ संजीव कपूर ने तैयार किया लेमन डीटॉक्स वॉटर। मशहूर शेफ़ संजीव कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर ये लेमन डीटॉक्स वॉटर रेसिपी शेयर की।
संजीव ने इस रेसिपी को तैयार करने के लिए नींबू और विभिन्न फलों का इस्तेमाल किया। इस वीडियो के कैप्शन में संजीव कपूर ने लिखा कि यह रेसिपी दिनभर में शरीर में पानी और फलों की पूर्ति करने के लिए परफेक्ट है। क्या हैं संजीव कपूर की इस लेमन डिटॉक्स वॉटर रेसिपी की खासियत और कैसे होती है ये तैयार, आइये जानते हैं विस्तार से।
Table of Contents
विशेषज्ञ मानते हैं कि फलों से तैयार किया गया डिटॉक्स वॉटर हमारी प्यास बुझाने के अलावा शरीर में से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालकर वजन कम करने, खून साफ करने तथा त्वचा को चमकदार बनाने में मददगार होता है।
लेमन डीटॉक्स वॉटर रेसिपी को तैयार करने के लिए संजीव कपूर ने नींबू के रस और विभिन्न फलों का इस्तेमाल किया। उन्होंने सबसे पहले आठ से दस नींबूओं को काटकर उनका रस निकाला और उसे फ्रिज में आइस क्यूब ट्रे में जमने के लिए रख दिया। नींबू के रस के जमने के बाद इन आइस क्यूब्स को संजीव ने अलग-अलग फलों और पानी से भरे विभिन्न जारों में डाला, जिससे तैयार हुआ अलग-अलग फ्लेवर वाला लेमन डीटॉक्स वॉटर। चूंकि डिटॉक्स वॉटर अधिक स्वादिष्ट होता है, इसलिए हम दिनभर में ज्यादा पानी पीते हैं और फलों का सेवन भी कर लेते हैं। आइये जानते हैं संजीव कपूर ने लेमन डीटॉक्स वॉटर तैयार करने के लिए कौन-कौनसे फलों का इस्तेमाल किया।
यह भी पढ़े: त्योहारों के बाद खुद को डिटॉक्स कैसे करें – डॉ. शिखा शर्मा
संजीव ने अपने लेमन डीटॉक्स वॉटर को सबसे पहले अनार और संतरा के साथ बनाया। इसके लिए उन्होंने एक जार में अनार के कुछ दाने डाले और साथ ही संतरा की दो गोल कटी फांकें भी। उसमें ऊपर से पानी और लेमन आइस क्यूब्स डालकर संजीव ने अनार और ऑरेंज फ्लेवर वाला लेमन डीटॉक्स वॉटर तैयार किया। अनार और संतरा दोनों ही गर्मियों में स्वास्थ्य के लिए अच्छे माने जाते हैं। एक और जहां अनार खाने से शरीर में रक्त की उचित मात्रा बनी रहती है, वहीं संतरा शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की आपूर्ति कर इम्यूनिटी बेहतर बनाती है।
यह भी पढ़े: नज़र तेज करने में संतरे का योगदान
खीरा शरीर में पानी और विभिन्न मिनरल्स की आपूर्ति करता है तथा वजन घटाने में कारगर होता है। दूसरी ओर काले अंगूर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। संजीव के चुने इन फलों से बना डिटॉक्स वॉटर शरीर में पानी की पूर्ति करने और वजन घटाने के लिए परफेक्ट कॉम्बिनेशन है।
संजीव ने एक अन्य जार में कटे हुए ग्रीन एप्पल और स्ट्राबेरी का इस्तेमाल किया। ग्रीन एप्पल हमारा पाचन तंत्र बेहतर बनाने के लिए बेस्ट माना जाता है और साथ में स्ट्राबेरी भी स्वाद और पौष्टिक गुणों से भरपूर होती है। इन दोनों से बने डिटॉक्स वॉटर को पीना शरीर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और मेटाबोलिज़्म को बढ़ाने में कारगर होता है।
विटामिन सी से भरे इटालियन लेमन के टुकड़े और कीवी को संजीव कपूर ने अपनी ख़ास डिटॉक्स वॉटर रेसिपी में मुख्य जगह दी। नींबू के रस को मिलाकर तैयार किया गया ये डिटॉक्स वॉटर इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर में से अतिरिक्त फैट कम करने में बेहद कारगर है।
View this post on Instagram
डिटॉक्स वॉटर हमें स्वस्थ बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। इस आर्टिकल में हमने संजीव कपूर की लेमन डिटॉक्स वॉटर रेसिपी शेयर की। ऐसी ही अनोखी रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ।
यह जरूर पढ़िए:
Pudina For Weight Loss: वजन को तेजी से करना है कम तो ऐसे करें पुदीने का सेवन
वजन घटाने के लिए काले चिया के बीज का उपयोग कैसे करें?
Ayurvedic Tips for Weight Loss: वजन घटाने के 10 घरेलू आयुर्वेदिक उपाय
Weight Gain Tips: इन फूड्स को खाकर 7 से 10 दिनों में तेजी से बढ़ाएं अपना वजन, जानें कैसे?
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।
COMMENTS (0)