Search

Home / summers / Pudina For Weight Loss: वजन को तेजी से करना है कम तो ऐसे करें पुदीने का सेवन

pudina se wajan kam karein

Pudina For Weight Loss: वजन को तेजी से करना है कम तो ऐसे करें पुदीने का सेवन

Marketing Team | अप्रैल 12, 2023

गर्मी के दिनों में लगभग हर भारतीय के किचन में पुदीना देखने को मिल जाता है। पुदीने को कई तरह की रेसिपी और ड्रिंक्स में इस्तेमाल किया जाता है। खासकर वजन घटाने के लिए पुदीना (Mint For Weight Loss) का इस्तेमाल रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। पुदीना किसी भी चीज का स्वाद बढ़ाने के साथ हेल्थ को भी कई लाभ पहुंचाने में मदद करता है। आमतौर पर पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। जैसे- रायता, चटनी, जूस, डिटॉक्स वाटर आदि।

 

Pudina For Weight Loss

 

पुदीने की पत्तियां खासकर सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। गर्मियों में ज्यादातर लोग अपनी डाइट में पुदीने की पत्तियों को शामिल करना पसंद करते है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल कर आप वजन को तुरंत कम कर सकते है। तो आइये जानते है कि पुदीने का इस्तेमाल कर कैसे अपना वजन कम कर सकते है।

वजन कम करने के लिए ऐसे करें पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल:

 

1. पुदीना-नींबू:

पुदीना और नींबू का पानी पीने से गर्मियों में शरीर को ठंडक मिलने के साथ-साथ वजन को भी कम करने में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए पुदीना की फ्रेश पत्तियां, काला नमक, नींबू की जरूरत है। इस ड्रिंक के सेवन से वजन को आसानी से कम कर सकते है।

 

pudina nimbu for weight loss

2. पुदीना रायता:

गर्मियों के दिनों में दही या दही से बनी कुछ चीजें सेहत के लिए बेहद ही गुणकारी मानी जाती है। दही में पाए जाने वाले गुण पेट में ठंडक पहुंचाने और गर्मी से बचाने में मदद करता है। पुदीने की पत्तियों से बने रायते का सेवन कर आसानी से अपना वजन कंट्रोल कर सकते है।

 

pudina raita for weight loss

3. डिटॉक्स वॉटर:

पुदीने की पत्तियों से आप पुदीना डिटॉक्स वॉटर (Mint Detox Water) को अच्छे से तैयार कर सकते है। ये शरीर की गंदगी को निकालने में काफी मदद करता है। इसे बनाने के लिए आपको पुदीने की पत्तियां, सेब, नींबू और अनार को एक साथ डालकर जूस तैयार करके पी सकते है।

ditox water for weight loss

 

 

 

 

अगर आप भी बढ़ते वजन के कारण परेशान है, तो रोजाना अपनी डाइट में पुदीने का इस्तेमाल जरूर करें। पुदीना पेट को ठंडक पहुंचाने में मददगार साबित होता है। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी इस आर्टिकल को पढ़कर फायदा उठा सके। साथ ही इस लेख के बारे में आप क्या सोचते है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Sattu for Summer: गर्मियों में रोजाना पीएं ये देसी ड्रिंक, छूमंतर होगी चार-चार बीमारियां

Drinks for Summer in Hindi: गर्मी से बचने के लिए 6 रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक्स रेसिपी

Onion Chutney: इस गर्मी अपने घर पर ऐसे बनाएं प्याज की चटनी, खाने में आएगा डबल मज़ा

पेट की चर्बी को घटाने के लिए इन 3 चीजों से बने ड्रिंक्स का करें सेवन

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *