Search

Home / health / Drinks For Belly Fat: बिना जिम जाए कम होगा बेली फैट, बस सुबह में पीना होगा ये 4 ड्रिंक्स

Drinks For Belly Fat

Drinks For Belly Fat: बिना जिम जाए कम होगा बेली फैट, बस सुबह में पीना होगा ये 4 ड्रिंक्स

Marketing Team | अप्रैल 12, 2023

मोटापे की समस्या से आज दुनिया भर में करोड़ों लोग परेशान है। इस समस्या की एक सबसे बड़ी वजह ख़राब खान-पान और जीवनशैली है। मोटापा ना सिर्फ खूबसूरती को ख़राब करने का काम करता है बल्कि, कई बीमारियों की वजह भी बन सकता है।

 

Drinks For Belly Fat

 

असल में मोटापा कम करना तो आसान है लेकिन कमर की चर्बी कम करना उतना आसान नहीं हैं, अगर आप भी कमर की चर्बी को कम करने के लिए कुछ तलाश रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। इसलिए आज हम आपको डाइटिंग, व्यायाम नहीं बल्कि, कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें पीकर आप आसानी से वजन कम कर सकते है।

कमर की चर्बी कम करने के लिए पीएं ये ड्रिंक्स (Drinks to Lose Belly Fat)

1. केला ड्रिंक्स:

केला सेहत और स्वाद से भरपूर फल है, साथ ही केले को पोषक तत्वों का भंडार भी कहा जाता है। सुबह में केले का सेवन करने से पाचन को मजबूत और वजन के साथ साथ कमर की चर्बी भी कम कर सकते है।

2. दालचीनी ड्रिंक्स:

दालचीनी को सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद माना गया है, कमर की चर्बी कम करने के लिए आप प्रतिदिन दालचीनी और शहद का सेवन कर सकते हैं। सुबह में खाली पेट दालचीनी पाउडर में शहद मिलाकर पीने से वजन और कमर की चर्बी को तेजी से घटाया जा सकता है।

3. नींबू ड्रिंक्स:

रोजाना खाली पेट सुबह में नींबू पानी का सेवन करके कमर की चर्बी और वजन को कम किया जा सकता है। नींबू में पाए जाने वाले तत्व हमारी बॉडी से खराब पदार्थों को बाहर पसीने के जरिए निकालने में मदद करता है।

4. ग्रीन टी:

कमर की चर्बी कम करने के लिए आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। सुबह खाली पेट चाय और कॉफी पीने की जगह ग्रीन टी पीएं, इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होगा और बेली फैट को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

 

प्रिय पाठकों यदि आप भी बेली फैट कम करना चाहते है, तो इन 4 ड्रिंक्स का सेवन कर सकते है। इसके साथ ही कमर की चर्बी और वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये आर्टिकल आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ साझा जरूर करें ताकि उनकी भी बेली फैट कम हो जाए। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में दे सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

         

         यह जरूर पढ़ें:

Pudina For Weight Loss: वजन को तेजी से करना है कम तो ऐसे करें पुदीने का सेवन

वजन घटाने के इन तरीकों को गलती से भी ना अपनाएं

वजन घटाने से सम्बंधित मन में आने वाले 5 आम सवाल

वजन कम करने वाली शेफ़ अमृता रायचंद की ग्रीन स्मूदी रेसिपी

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *