Home / Weight Loss Tips in Hindi / वजन घटाने के इन तरीकों को गलती से भी ना अपनाएं
वजन कम करने के लिए महिलाएं डाइटिंग से लेकर तेल पीने, अपनी नाक को क्लिप करने, खाना पकाने के दौरान मीठे व्यंजन खाने, डाइटिंग पिल्स लेने और अधिक से अधिक एक्सरसाइज करने जैसी कई तकनीक अपनाती हैं। पर कुछ रिसर्च से यह पता चला है कि ये तरीके वजन कम करने के लिए उचित नहीं हैं। वजन कम करना मुश्किल हो सकता है, पर यह असंभव नहीं है इसलिए इन तरीकों का पालन न करें क्योंकि ये फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं!
Table of Contents
स्रोत: https://cdn.pixabay.com/photo/2014/07/28/11/19/diet-403588_960_720.jpg
खाना ना खाना वजन कम करने का एक अच्छा तरीका नहीं है। यदि आप पूरी तरह से खाना बंद करते हैं तो आप कुछ किलोग्राम वजन तो तेजी से घटा सकते हैं, लेकिन जब आप फिर से खाना शुरू करते हैं तो आपका वजन और भी तेजी से बढ़ने लगेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि, जब आप खाना बंद करते हैं, तो आपका शरीर भुखमरी के मोड में चला जाता है और जब आप फिर से खाना शुरू करते हैं, तो शरीर एक और भुखमरी के बारे में सोच कर पहले से ही वसा का भंडार करना शुरू कर देता है। इसके अलावा, यदि आप खाना बंद कर देते हैं, तो आपके बाल और चेहरे बेजान से दिखने लगेंगे।
इसके लिए एक स्मार्ट विकल्प अपनाएं और अपने चयापचय (मेटाबोलिज्म) दर को बनाए रखें और दिन में कम से कम 5-6 छोटे मील्स लें। ऐसा करने से आपका भोजन अच्छे से और तेजी से पचने में सक्षम होगा।
स्रोत: https://pxhere.com/en/photo/598096
आजकल, बहुत से लोग अपने वजन को जल्दी से कम करने के लिए बाजार में उपलब्ध डाइट पिल्स का सेवन कर रहे हैं। लेकिन यदि आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो स्थायी रूप से आपके वज़न को कम करने में मददगार हों तो इन गोलियों का सेवन बिलकुल ना करें। ये हमारी सेहत के लिए हानिकारक हैं क्यूंकि इनके बहुत सारे साइड इफेक्ट्स होते हैं।
वजन कम करने का सबसे अच्छा तरीका समय पर खाना, नियमित रूप से व्यायाम करना, समय पर सोना और जागना और एक स्वस्थ दिनचर्या का पालन करना है।
स्रोत: https://c1.staticflickr.com/1/854/29865011038_8b08f3a4c5_b.jpg
किसी खाद्य पदार्थ के पैकेट पर लो फैट, ज़ीरो फैट या शुगर फ्री लिखा होने का ये मतलब नहीं है की वो आपके स्वस्थ के लिए बिलकुल सही है। यदि आप उस लेबल को सावधानीपूर्वक पढ़ेंगे, तो आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि कभी-कभी इन खाद्य पदार्थों में पर्याप्त चीनी या अन्य कार्ब्स होते हैं।
बहुत दिन से रखे हुए या फ्रोजेन खाने के बजाय, ताजा सब्जियां, ताजे फल और ताजा तैयार की हुए आहार का चयन करना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए, सबकुछ खाना बहुत ज़रूरी है – सिर्फ खाने की मात्रा और प्रकार पर ध्यान देना चाहिए।
स्रोत: https://cdn.pixabay.com/photo/2017/12/10/14/47/piza-3010062_960_720.jpg
यदि आपको पिज्जा, सैंडविच या बर्गर जैसे जंक फूड खाने की इच्छा होती है, तो खुद को ना रोकें। यदि आप कैलोरी के बारे में सोच कर अपने मन के खिलाफ जाएंगे तो नहीं चाहते हुए भी दिन के अंत तक आप कोई और अत्यधिक कैलोरी वाली चीज़ को खा ही लेंगे। इसलिए, यदि आपको किसी चीज़ को खाने की लालसा हो रही है, तो अपनी इच्छाओं को ना मारें और उस खाद्य पदार्थ का एक छोटा सा हिस्सा खा लें।
याद रखें कि पिज्जा या केक का एक टुकड़ा आपके वजन घटाने के लक्ष्यों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर सकता है। यदि आप 7 से 10 दिनों में एक बार सीमित रूप से जंक फ़ूड का सेवन करते हैं, तो आपके वजन घटाने के लक्ष्यों में कोई भी बाधा नहीं आएगी।
वजन कम करने के लिए अपने शरीर को सुन्दर मानना बहुत ज़रूरी है। कई बार मोटे लोगों में पतले लोगों की अपेक्षा में ज्यादा स्टैमिना और अच्छी पाचन शक्ति होती है। अपनी त्वचा को बेहतर मानना ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है!
COMMENTS (0)