Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / IPL 2023 Match का लुत्फ़ उठाइए देश के कोने-कोने से चुने गए इन 20 स्नैक्स के साथ!

IPL Snacks in Hindi

IPL 2023 Match का लुत्फ़ उठाइए देश के कोने-कोने से चुने गए इन 20 स्नैक्स के साथ!

Himanshu Pareek | अप्रैल 12, 2023

क्रिकेट भारत में एक धर्म की तरह है। जैसे हर धर्म के अपने त्यौहार होते हैं, वैसे ही क्रिकेट का त्याहौर है इंडियन प्रीमियर लीग, यानि कि आईपीएल। आईपीएल साल में एक बार आता है और पूरे देश में किसी त्याहौर सा छा जाता है। ये त्यौहार लगभग डेढ़ से दो महीने तक चलता है, और इस दौरान रोज देखने को मिलती है मैदान पर चौके-छक्कों की फुलझड़ियां। अब किस पर चढ़ता है हार-जीत का रंग, ये तो वक़्त के साथ पता चल जाता है, पर इतना बड़ा त्यौहार हो और हम उसे बिना खाये-पीए जाने दें, ऐसा कैसे हो सकता है?

इसलिए इस आईपीएल स्पेशल आर्टिकल 2023 में हम आपके लिए लेकर आये हैं आईपीएल के टाइम का स्पेशल खाना, वो भी आपकी पसंद की टीम के हिसाब से। अब हैदराबाद की बिरयानी पर कोलकाता का रसगुल्ला भारी पड़ेगा या फिर राजस्थान का दाल बाटी चूरमा बन जायेगा असली सूरमा, ये तो वक़्त बताएगा, पर हम तो फैन्स हैं, जीते कोई भी, हमें तो मैच में मज़ा और खाने में स्वाद आना चाहिए। और असली फैन को तो टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए, इसलिए हम बता रहे है आपको आपकी पसंदीदा आईपीएल टीम के राज्यों के पसंदीदा स्नैकस (IPL Snacks) से बारे में। तो मैच के मज़े उठाइये इन बेहतरीन स्नैक्स के साथ और समर्थन करते रहिए अपनी टीम का। आइये जानते हैं विस्तार से।

आईपीएल का मजा बढ़ाने के लिए स्नैक्स (IPL Snacks in Hindi)

आईपीएल के हर मैच बड़ा ही रोमांचक होता है, पर सोचिए अगर इस रोमांचक मैच के साथ अगर स्वादिष्ट स्नैक्स भी मिल जाये तो बात ही कुछ और होगी। अब अगर आप आईपीएल के फैन हैं तो आपकी कोई न कोई फेवरेट टीम भी ज़रूर होगी। आईपीएल की ख़ास बात ये है कि इसमें खेलने के लिए भारत के अलग-अलग हिस्सों की टीम चुनी जाती है।

यानि कि आपको किस दिन कौनसा स्नैक खाना है, उसके लिए कन्फ्यूज़ होना ही नही है। बस चुनिए अपनी पसंद की टीम और हमारे इस अनोखे आर्टिकल में से छांट लीजिये उस टीम के गृह राज्य का सबसे पसंदीदा स्नैक। जिस दिन जिसका मैच, उस दिन वैसा ही स्वाद। इस तरह आईपीएल में इस बार आएगा आपके घर पूरे हिंदुस्तान का ज़ायका। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

चेन्नई सुपर किंग्स Chennai Super Kings- CSK

चेन्नई की टीम का जादू तो फैन्स के सिर पर सवार रहता है, और कुछ ऐसा ही जादू हैं वहाँ के चटपटे खाने का भी:

1. भज्जी:

भज्जी

 

अगर चेन्नई का कोई बहुत ज़्यादा रोमांचक मैच चल रहा है, तो अपने नाखून की जगह चटपटी भजिया चबाइए। प्याज़ के पकौड़ों की तरह ये बेहतरीन स्नैक कभी भी आसानी से बनाया जा सकता है। बस प्याज़ के लंबे लंबे टुकड़े काटकर उन्हें बेसन की भज्जी के घोल में मिलाइए, और कुरकुरी होने तक तल लीजिये। साथ में चटनी के साथ बढ़ाइए स्वाद और दुआ कीजिये कि देखने को मिल जाये धोनी का एक और हेलीकॉप्टर शॉट।

 

Must Read: भज्जी की रेसिपी

 

2. पनियारम:

पनियारम

 

चाहे इडली का घोल बच गया है या तलाश है येल्लो आर्मी को सपोर्ट करने के लिए एक तमिल स्नैक की, तो बना लीजिए पनियारम। इडली के घोल में नमक, मिर्च, प्याज़, हरी मिर्च, करी पत्ते आदि मिलाकर और फिर पकौड़ी की तरह उन्हें कुरकरा तलकर स्वादिष्ट और पौष्टिक पनियारम बनाया जा सकता है। अगर कुछ मीठा खाने का मन हो तो इस घोल में मसालों की जगह चीनी या गुड़ मिला दें।

 

Must Read: पनियारम की रेसिपी

 

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians- MI)

मुंबई आईपीएल की सबसे पसंदीदा टीमों में से एक है। और साथ ही पूरे भारत में पसंद किए जाते हैं मुंबई के ये प्रसिद्ध स्नैक्स (IPL Snacks)

1. पाव भाजी:

पाव भाजी

 

पाव भाजी पूरे भारत में बड़े चाव से खाई जाती है, पर हम सभी जानते हैं कि मुंबई की पाव भाजी की बात ही कुछ और है। भाजी तैयार करने के लिए हमें चाहिए होती हैं विभिन्न तरह की सब्जियां और उनमें चटपटे मसाले मिलाकर तैयार हो जाती है स्वादिष्ट और पौष्टिक भाजी। इस भाजी को खाइये घी में अच्छे से सिके हुए ब्रेड पाव के साथ और मैच के मज़े को कर दीजिए दुगुना।

 

Must Read: चटपटी पाव भाजी रेसिपी

 

2. वड़ा पाव: 

वड़ा पाव

 

पाव भाजी के अलावा मुंबई में वड़ा पाव भी बड़े चाव से खाया जाता है। मुंबई के इस लोकप्रिय स्ट्रीट फूड को बनाना भी बहुत आसान होता है। सबसे पहले उबले आलू में मसाला डालकर और इसे बेसन में लपेटकर वड़ा तैयार कीजिये, और फिर दो ताज़े ब्रेड बन के बीच में वड़े को रखकर स्वादिष्ट वड़ा पाव खाइये। वड़ा पाव चटपटी हरी चटनी के साथ अधिक स्वादिष्ट लगता है।

 

Must Read: वड़ा पाव रेसिपी

 

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals- DC)

देश की राजधानी दिल्ली, और यहां का स्ट्रीट फूड है स्वाद की राजधानी। दिल्ली को तो अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी का अभी तक इंतजार है, पर आपको दिल्ली के ये बेहतरीन IPL Snacks ट्राई करने के लिए इंतजार करने की ज़रूरत नही।

1. पपड़ी चाट:

 

पपड़ी चाट

 

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals- DC) की टीम जब-जब मैदान पर होती है, ऋषभ पंत की धमाकेदार पारी मैच को चटपटा बना देती है, इसलिए आपको दिल्ली के मैच के लिए ज़रूरत पड़ेगी कुछ चटपटे स्नैक्स की। तो ट्राई कीजिए बेहतरीन पपड़ी चाट। क्रिस्पी पपड़ियों को उबले आलू, चने और बेहतरीन मसालों के साथ मिलाकर तैयार कीजिये मैच स्पेशल पपड़ी चाट। ऊपर से इसमें डालिये मीठी और हरी चटनी और तैयार हो जाइए एक रोमांचक मैच के लिए।

 

Must Read: चटपटी पपड़ी चाट रेसिपी

 

2. समोसा चाट:

समोसा चाट

 

समोसा दिल्ली के प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड में से एक है। अगर आईपीएल में दिल्ली को सपोर्ट कर रहे हैं आप, तो चटपटे समोसे में छोले, प्याज़ और चटनी मिलाकर बनाइये स्वादिष्ट समोसा चाट।

 

Must Read: स्वादिष्ट समोसा चाट रेसिपी

 

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders- KKR)

कोलकाता की टीम है अपनी धमाकेदार बैटिंग के लिए फैंस की फेवरेट और कोलकाता का स्ट्रीट फूड स्वाद के लिए हम सभी का पसंदीदा।

1. काठी रोल:

काठी रोल

 

कुरकुरे क़बाब, तीखे प्याज़ और चटपटी चटनी को रोटी में अच्छे से लपेटकर जब काठी रोल बनाकर खाया जाता है, तो भूख और स्वाद दोनों संतुष्ट हो जाते हैं। तो कोलकाता के मैच के लिए हो जाइए तैयार चटपटे काठी रोल के साथ।

 

Must Read: काठी रोल बनाने की विधि

 

2. झालमुरी:

झालमुरी

 

कुरकुरे मुरमुरों में बारीक कटे प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, आलू, खीरा और ऊपर से चटपटे मसलों के बारे में सोचकर अगर आपमें मुंह में पानी आ रहा है तो ये वक़्त है कोलकाता की प्रसिद्ध झालमुरी ट्राई करने का। झालमुरी मैच के लिहाज़ से एक बेहतरीन व्यंजन है, क्योंकि यह फटाफट से कई लोगों के लिए तैयार हो जाता है और खाने में स्वादिष्ट लगता है।

Must Read: झालमुरी बनाने का तरीक़ा

 

पंजाब किंग्स (Punjab Kings- PBKS)

दिल्ली की तरह ही पंजाब को भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। पर आपको पंजाब के खाने के लिए लंबा इंतजार नही करना है।

1. पनीर टिक्का:

 

पनीर टिक्का

 

स्वाद और पोषण का खजाना है पनीर टिक्का। बस पनीर के टुकड़ों को अच्छे से मैरीनेट कीजिये और फिर कुरकरा होने तक ग्रिल करके चटनी के साथ परोसिये। बेहतरीन पनीर टिक्का तैयार हो जाएगा।

 

Must Read: पनीर टिक्का की रेसिपी

 

2. आलू टिक्की:

आलू टिक्की

 

जैसे पंजाब के केएल राहुल पूरे भारत को पसंद है, वैसे ही पंजाब की आलू टिक्की भी। उबले आलू की टिकिया बनाकर और उसपे चटपटे छोले डालकर जब तीखी और मीठी चटनी के साथ खाया जाता है तो हर किसी के मुँह से ‘सब चंगा सी’ अपने आप निकल जाता है। आलू टिक्की का स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से प्याज़ भी डाल सकते हैं।

 

Must Read: आलू टिक्की की विधि

 

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals- RR)

दाल-बाटी-चूरमा, राजस्थानी क्या साबित होंगे इस बार के सूरमा? यही देखते हुए ज़रूर ट्राई कीजिए राजस्थान के ये लोकप्रिय स्नैक्स।

1. प्याज़ कचौरी:

प्याज़ कचौरी

 

कचौरी तो भारत में सब जगह मिलती है, पर राजस्थान की प्याज़ कचौरी की बात ही निराली है। बारीक कटे प्याज़ में चटपटे मसाले मिलाकर और उन्हें मैदा की लोई में तलकर प्याज़ की कचौरी आसानी से बनाई जा सकती है। प्याज़ की कचौरी खट्टी-मीठी चटनी के साथ स्वादिष्ट लगती है।

 

Must Read: प्याज़ कचौरी की विधि

 

2. कांजी वड़ा:

कांजी वड़ा

 

अगर राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना समर्थन दिखाना है, तो क्यों न कुछ परंपरागत स्नैक (IPL Snacks) के साथ दिखाया जाए? ऐसा ही एक स्नैक है कांजी वड़ा। मूंग दाल की कुरकुरी पकौड़ियाँ को खट्टे-मीठे इमली के पानी में डुबोकर मुलायम होने दें, और फिर कुछ देर बाद खाएं, और तैयार हो जाइये इस तीखी सी प्रतियोगिता के लिए।

 

Must Read: कांजी वड़े की रेसिपी

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore- RCB)

कर्नाटक का खाना पूरे भारत में ऐसे ही फेमस है जैसे बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली।

1. उत्तपम:

 

उत्तपम

 

उत्तपम साउथ इंडिया और ख़ासतौर पर कर्नाटक के लोकप्रिय नाश्ता है। इसे सूजी के घोल में तरह-तरह की सब्जियां मिलाकर बनाया जाता है। उत्तपम खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है।

 

Must Read: उत्तपम की रेसिपी

 

2. दाल ओब्बट्टू:

 

दाल ओब्बट्टू

 

अगर चटपटे पकवानों के बीच कुछ मीठा खाना चाहते हैं तो मशहूर दाल ओब्बट्टू ट्राई कीजिए। इसे चना दाल, और गुड़ के साथ तैयार किया जाता है। तो बैंगलोर की पहली जीत से पहले कुछ मीठा हो जाये?

 

Must Read: दाल ओब्बट्टू की विधि

 

सनराईज़र्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad- SRH)

आईपीएल की एक और धमाकेदार टीम है हैदराबाद, यानि लज़ीज़ स्नैक्स खाने का एक और बहाना।

1. कीमा समोसा:

 

कीमा समोसा

 

अगर सनराईज़र्स हैदराबाद के मैच में ट्राई करना है कुछ हैदराबादी स्पेशल, तो कीमा समोसा है बेहतरीन विकल्प। समोसे में आलू को रिप्लेस कीजिए गुंथे हुए मांस से, मिलाइए चटपटे मसाले और आनंद उठाइए इस लाजवाब स्नैक (IPL Snacks) का पूरे मैच के दौरान।

Must Read: कीमा समोसा की विधि

 

2. फ़्राइड इडली:

 

फ़्राइड इडली

 

हैदराबाद के हर मैच का मज़ा उठाइए खट्टी-मीठी और चटपटी फ़्राइड इडली के साथ! फ़्राइड इडली बनाने के लिए सबसे पहले तैयार इडली के चाक़ू की सहायता से छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसके बाद कढ़ाही में तेल गरम होने रखें और उसमें राई, जीरा व कढ़ी पत्ते का तड़का लगाकर इडली के टुकड़ों को छौंक लें। फ़्राइड इडली तैयार हो जाएगी।

 

Must Read: फ़्राइड इडली रेसिपी

 

लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants LSG)

1. गलावटी कबाब:

 

Galouti Kebab Recipe

 

नवाबों का शहर लखनऊ वाली गलावटी कबाब खाने को मिल जाए तो क्या कहना। यदि आप लखनऊ सुपर जायंट्स के समर्थक है और हर मैच देख रहे है, तो गलावटी कबाब का स्वाद जरूर चखें।

2. कबाब पराठा:

अगर आप परांठे खाने के शौक़ीन है और लखनऊ सुपर जायंट्स का मैच देख रहे है, तो अपने शहर की मशहूर कबाब पराठा का टेस्ट जरूर लें। अपने टीम को सपोर्ट करते समय कबाब पराठा का आनंद उठा सकते है। क्योंकि इसे बनाना भी काफी आसान है।

 

Kabab Paratha

गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans- GT)

1. गुजराती फरसन:

 

Gujrati Farsan

 

गुजरात टाइटन्स के हर मैच का मज़ा उठाएं टेस्टी फरसन स्नैक्स के साथ। क्योंकि गुजरात के लोग खाने से भी ज्यादा इस तरह के स्नैक्स खाना पसंद बहुत करते हैं। वैसे आपको ये बता दें कि ये फरसन स्नैक्स आपको ना सिर्फ गुजरात में बल्कि पूरे भारत में आसानी से मिल जाएंगें क्योंकि गुजराती खाना पूरे भारत में लोगों को पसंद है।

 

2. चना दाल ढोकला:

 

Dhokla recipe

 

अगर गुजरात टाइटन्स के मैच के दौरान कुछ खाना है स्पेशल तो चना दाल ढोकला एक अच्छा विकल्प हो सकता है। साथ ही इस गुजराती ढोकला को देश के कोने कोने में लोगों द्वारा पसंद भी किया जाता है। इसलिए इस स्वादिष्ट ढोकला को जरूर खाएं।

 

 

 

 

आईपीएल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट इवेंट में से एक है। इस आर्टिकल में हमने आपसे साझा किए इस बड़ी लीग की सभी टीमों के गृह राज्यों के पसंदीदा स्नैक्स ((IPL Snacks) कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल, हमें बताइए, साथ ही इसे साझा कीजिए अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। ऐसी ही बेहतरीन जानकारी, और नई-नई रेसिपीज़ के लिए जुड़े रहिए BetterButter के साथ!

 

यह जरूर पढ़िए:

Match Day Platter Ideas for IPL 2023 Viewing Parties: आईपीएल देखने वालों के लिए मैच के दिन का प्लेटर प्लान

Enjoy This IPL Season With These 10 Refreshing Drinks!

Gear Up The IPL Excitement With Delicious Snacks!

Root for your favourite IPL team with our delicious snacks

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किए गए किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *