Search

Home / Weight Loss Tips in Hindi / वजन घटाने के लिए काले चिया के बीज का उपयोग कैसे करें?

वजन घटाने के लिए काले चिया के बीज का उपयोग कैसे करें?

Ankita Kumari | जुलाई 16, 2018

चिया के बीज कार्बोहाइड्रेट और फाइबर में समृद्ध हैं। इसलिए अगर आप भी वजन घटाने के लिए हाई फाइबर और कार्ब वाले डाइट चार्ट को फॉलो कर रहे हैं तो अपनी डाइट में दो चम्मच चिया बीज जोड़ सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि चिया के बीज आपके भूख को पूरी तरह से कम करते हैं। इसलिए चिया के बीज को अपने डाइट चार्ट में जोड़ना आपके लिए मददगार साबित हो सकता है।

 

दैनिक आहार योजना में चिया के बीज का उपयोग करने के कुछ बेहतरीन तरीके-

 

फ़ूड ड्रेसिंग –

चिया के बीजों को स्मूथी या सलाद जैसे चिया फ्रूट बाउल या ऐसे अन्य खाद्य पदार्थों के साथ डालें! यह आपके वजन घटाने में बहुत लाभदायक साबित होगा।

 

डिटॉक्स वाटर –

क्या आप पहले से ही डिटॉक्स वॉटर रूटीन का पालन कर रहे हैं? फिर वजन घटाने के लिए दैनिक खुराक के रूप में अपने डिटॉक्स वाटर में कुछ चिया बीज जोड़ें। इसके अतिरिक्त, आप दो-दो चम्मच नींबू का रस, शहद और पानी के साथ एक बड़े चम्मच चिया के बीज को मिलाएं और पीस कर उसका सेवन भी कर सकते हैं।

 

सलाद –

हरी सब्जियों और फलों को एक साथ खाना वेट लॉस का एक शानदार तरीका है। चिया के बीजों को सलाद में शामिल करने से ये आपको लंच के वक़्त तक फ्रेश रखने में मददगार होंगे। आप इससे स्मूथी के रूप में भी उपयोग कर सकते है इसके अलावा, चिया के बीज के उपयोग से आपकी खाने की इच्छा भी कम हो जाती है।

 

ग्रीक दही –

यूं तो ग्रीक दही या पुडिंग में मिलाने के लिए कई विकल्प हैं जैसे फल, नट्स, दालचीनी पाउडर या अन्य मीठे फ्लेक्स। पर क्या आपने कभी दही में चिया बीज को जोड़ा है? इसे आज़माएं और देखें की किस तरह ये आपकी ऊर्जा को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

 

दलिया –

ऐसे तो मीठे सिरप और फलों के साथ दलिया के कटोरे को भरने के कई तरीके हैं, पर चिया बीज और कद्दू के बीज को दलीया में मिलाना आपके वजन को घटाने में मददगार साबित होगा। इसके अलावा, आप चाहें तो इसमें फल, दालचीनी, वेनिला एस्सेंस और यहां तक ​​कि भांग के बीज भी जोड़ सकते हैं।

 

सूप –

जब आप वजन घटाने की योजना पर हों तो एक उच्च प्रोटीन सूप डाइट का पालन करें। आप किसी भी तरह के शोरबा में कुछ चिया बीज जोड़ सकते हैं क्योंकि इससे आपके सूप का स्वाद बढ़ जाएगा और आपका वजन भी कम होगा। हाँ! और इससे आपको अधिक आत्मविश्वास भी मिलेगा।

 

इसके अतिरिक्त, चिया के बीज को निचे लिखे खानों में भी जोड़ा जा सकता है –

 

चित्र श्रोत- Pixabay, pulse

Ankita Kumari

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *