सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या से आज कल विकल्प चुनना एक ट्रेंड सा बन गया है। एक शोध के अनुसार, अधिक मात्रा में चीनी, नमक और रिफाइंड कार्ब्स के सेवन से दिल के रोग का खतरा बढ़ जाता है। हम रोजाना कई ऐसी चीजों का सेवन करते है जो हमारी दिल के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
साथ ही दिल की बीमारियां भी आजकल आम हो गई है, और ये ज्यादातर हमारे गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से है। इसलिए आज हम यहां कुछ फूड्स के बारे में बताएंगे जो आपको इन डेली खाने की आदतों के बारे में जागरूक होने में मदद कर सकती है और आप अपने दिल को नुकसान होने से बचा सकते है। तो आइये जानते है इन फूड्स के बारे में।
Table of Contents
फ्राइड राइस के साथ पकौड़ी और स्वाद वाले मंचूरियन स्वाद में तो अच्छे होते है, लेकिन इसमें भारी मात्रा में नमक, फैट और चीनी होती है, जो आपके हाई ब्लड प्रेशर को बढ़ा देती है और दिल के दौरे के खतरे का कारण बना सकती है।
केचप या टोमैटो सॉस आपके समोसे, फ्रेंच फ्राइज के साथ एक साइड डिप के रूप में बेहद ही स्वादिष्ट तो होते है, लेकिन केचप सोडियम से भरा होता है, इसलिए हमारे दिल के लिए ये हेल्दी नहीं है।
आप अक्सर स्नैक्स में आलू के चिप्स खाते है, लेकिन वे आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छे नहीं है, क्योंकि प्रोसेस्ड आलू के चिप्स आपके हेल्दी खाने में शामिल नहीं हो सकते है। वे कैलोरी, सोडियम और वसा से भरे होते है। साथ ही वे स्वादिष्ट होते है, लेकिन आपके दिल के लिए नहीं।
गर्मी के समय आप उन फ्रेश जूस के लिए तरसते है, और हम में से ज्यादातर अपनी मिठास को शांत करने के लिए इनका सेवन करते है। लेकिन ज्यादातर जूस सेंटर इनमें फ्रेश जूस में रिफाइंड शुगर मिलाते है। ऐसे में आपको इससे बचने के लिए अपने घर का बनाया जूस ही पीना चाहिए।
व्हाइट ब्रेड के सेवन से मोटापा, दिल के रोग और मधुमेह हो सकता है। साथ ही यह स्टार्च से भी भरपूर होता है, जो पेट में सूजन, कब्ज और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं का कारण बन जाता है।
प्रिय पाठकों आप चटपटा स्वाद के चक्कर में अपने दिल की बीमारी को बुलाने का न्योता दे रहे है, इसलिए आज से इन फूड्स को खाना बिल्कुल ही बंद कर दें। क्योंकि इन 5 फूड्स के अधिक सेवन करने से आपको हार्ट अटैक आ सकता है। साथ ही ये बेटरबटर के लेख अगर आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर शेयर करें। ताकि वो भी इस दिल की बीमारी के करीब ना आ पाए। साथ ही हमें कमेंट बॉक्स में अपनी राय दे सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़िए:
Worst Foods for Your Heart: जानिए क्या खाने से पड़ सकता है आपको दिल का दौरा?
Heart Patient Diet in Hindi: क्या खाने से स्वस्थ बना रहेगा आपका हृदय?
दिल का दौरा पड़ने के 9 लक्षण जो सबको पता होने चाहिए
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
हर बीमारी का इलाज हैं “एलोवेरा”, जानें इसके 5 गजब फायदे!
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)