Search

Home / Hair care products / हर बीमारी का इलाज हैं “एलोवेरा”, जानें इसके 5 गजब फायदे!

Dreamstime S 22077971

हर बीमारी का इलाज हैं “एलोवेरा”, जानें इसके 5 गजब फायदे!

Marketing Team | मार्च 1, 2022

1.एलोवेरा के स्वास्थ्य लाभ! Health Benefits of Aloe Vera

एलोवेरा हमारे स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ पहुंचा सकता हैं। आप भी इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो आप रोजाना एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। एलोवेरा को हमारे देश में एक औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, चाहे वह स्किन की बीमारी हो या पेट की। इसमें आयुर्वेदिक औषधि गुण भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बीमारियों को जड़ से ख़त्म करने में सहायता करता है। चलिए आज हम एलोवेरा के स्वास्थ्य लाभ के बारे में बताएंगे, जिससे आप एलोवेरा का रोजाना इस्तेमाल कर अपने स्वास्थ्य को नियंत्रण में हमेशा के लिए रख सकते हैं।

Dreamstime S 22077971

2. एलोवेरा जूस के स्वास्थ्य लाभ Benefits of drinking aloe vera juice

हमारे जीवन में आमतौर पर एलोवेरा का इस्तेमाल खाने-पीने से लेकर बॉडी में लोशन के रूप में लगाने तक का काम आता है। जितना हमें एलोवेरा का जूस पीने के बाद स्वास्थ्य लाभ मिलता है, उतना ही पूरी बॉडी को फुर्तीला भी बनाता हैं। दरअसल लोग इसके अद्भुत गुणों के बारे में अधिक जागरूक होने के साथ इसे किसी न किसी तरह से अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना रहे हैं। अगर आप भी इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहते हैं तो रोजाना एलोवेरा जूस का सेवन कर सकते हैं। वैसे तो एलोवेरा जूस आज कल बाजार में आसानी से मिल जाता हैं।लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं।

एलोवेरा जूस विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। एलोवेरा जूस हाइड्रेटिंग है। ये आपकी त्वचा को अंदर से ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा। इसे नियमित रूप से पीने से मुंहासे दूर होते हैं। एलोवेरा का जूस शरीर को रोग से लड़ने की शक्ति को बढ़ाने में मदद करता है और एलर्जी को दूर रखता है। रोजाना एलोवेरा जूस पीने से खून साफ ​​होता है और जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।

Dreamstime S 101139330

एलोवेरा जूस आंतों में पानी की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है और कब्ज को रोकता है। साथ ही एलोवेरा का पौधा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, सोडियम जैसे विटामिन और मिनरल से भरपूर होता है। एलोवेरा जूस पीना आपके शरीर को इन सभी पोषक तत्वों से भरपूर करने का एक शानदार तरीका है।

एलोवेरा जूस विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी हमारे शरीर के लिए आवश्यक है। ये हमारी इम्युनिटी को मजबूत रखने में मदद करता है, सूजन से लड़ता है, दूसरों के बीच हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है।

3. रूप निखारने के लिए करें एलोवेरा का इस्तेमाल Benefits of aloevera on face

अगर आपके चेहरे से बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगे हैं तो आप जल्दी से एलोवेरा जेल का इस्तेमाल शुरू कर दें। क्योंकि एलोवेरा से चेहरे की चमक बढ़ने लगती हैं। यदि आप भी मुहांसे से परेशान रहते हैं तो आज से ही एलोवेरा जेल का इस्तेमाल शुरू कर दें। साथ ही दाग-धब्बे हो जाने पर, पिंपल्स हो जाने पर, कट जाने पर, सन बर्न हो जाने पर और रिंकल्स हो जाने पर इसका इस्तेमाल बहुत ही कारगार होता हैं।

Dreamstime S 710411

 

1. कील मुहासों की समस्या के लिए-

एलोवेरा में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाया जाता है। इसकी खूबी कील-मंहासों से राहत दिलाने में बहुत कारगर होती है। जब बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन होगा नहीं तो कील-मुहांसों की समस्या भी नियंत्रण में रहेगी।

2. दाग-धब्बों के लिए-

अगर आपके चेहरे पर दाग हैं तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर इसके फायदे उठा सकते हैं। इसे नियमित इस्तेमाल करने से दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं।

3. चेहरे की चमक के लिए-

यह एक बहुत ही अच्छा क्लींजर हैं। ये त्वचा की ऊपरी सतह पर मौजूद गंदगी और डेड सेल्स को साफ करने का काम करता हैं। जिससे चेहरे की चमक और बढ़ जाती हैं। अगर आपके पास एलोवेरा जेल हैं तो अच्छी बात हैं। वरना आप एलोवेरा की एक स्टिक को बीच से काटकर उसके गूदे को भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. स्किन में नमी के लिए-

एलोवेरा हमारे स्किन को पोषण देना का काम करता हैं। यह एक बहुत ही अच्छा मॉइश्चराइजर भी हैं। इसे किसी भी स्किन टाइप के लोग यूज में ला सकते हैं। बशर्ते इससे आपको एलर्जी ना हो।

5. रिंकल्स के लिए-

एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। यह स्किन पर मौजूद महीन रेखाओं को साफ करने का काम करता है। यह एक बेस्ट और नेचुरल एंटी-एजिंग प्रोडेक्ट हैं।

4. एलोवेरा को बालों में लगाने के फायदे Benefits of putting aloe vera on hair

आज कल हेयर फॉल की समस्या से हर कोई परेशान हैं। खासकर बारिश और ठंड के मौसम में यह परेशानी आम हो जाती है। हेयर फॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बहुत से लोग तरह-तरह के क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही विभिन्न प्रकार के घरेलु नुस्खें भी अपनाई जाती हैं। जब से समस्या से समाधान नहीं मिल रहा हैं तो आपके लिए एलोवेरा वरदान साबित हो सकता हैं। एलोवेरा में विटामिन-ए, विटामिन-बी और विटामिन-सी मौजूद होता हैं। जो हमारे बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैं। एलोवेरा में 96 प्रतिशत पानी होता हैं। जो आपके बालों को तेजी से बढ़ाने में मदद करता हैं। इसका इस्तेमाल बालों और स्कैल्प पर करने से बाल जड़ से मजबूत होता हैं। साथ ही डेंड्रफ से भी निजात मिलती हैं। इसलिए एलोवेरा को अपने बालों में लगाकर डेंड्रफ हटा सकते हैं। साथ ही बालों को झड़ने से रोक सकते हैं।

 

1. इची स्कैल्प से राहत-

डैंड्रफ की वजह से स्कैल्प में होने वाली इचिंग से राहत दिलाने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। कई अध्ययनों में यह साबित किया जा चुका है कि एलोवेरा डैंड्रफ के कारकों का सफाया करने में माहिर हैं।

2. बालों को बनाए मजबूत-

एलोवेरा में विटामिन ए, सी और ई काफी मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी हेल्दी सेल ग्रोथ को प्रोमोट करते हैं और बालों को चमकदार बनाते हैं। इसमें मौजूद विटामिन बी 12 और फोलिक एसिड बालों को गिरना रोकने में मददगार होते हैं।

3. हेयर ग्रोथ बढ़ाने में कारगर-

एलोवेरा रक्त संचार बढ़ाने में असरदार होता है। जब आप इसे अपने बालों या स्कैल्प पर इस्तेमाल करते हैं तो यह वहां खून का संचार बढ़ा देता है। इससे बालों की ग्रोथ में वृद्धि होती है। इससे तेजी से नए बाल भी आते हैं।

 

5. खाली पेट में एलोवेरा खाने के फायदे Benefits of eating aloe vera in an empty stomach

गर्मियों में अक्सर कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में तेज सिर दर्द, डिहाइड्रेशन और पेट की समस्या होने लगती हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए आप कई घरेलु उपाय भी आजमा सकते हैं। इनमें से एक हैं एलोवेरा। गर्मियों में एलोवेरा जूस खाली पेट में पीने से कई बीमारियां दूर हो जाती हैं। साथ ही एलोवेरा जूस को गर्मियों में अक्सर हर डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती हैं। ये शरीर को रोगों से दूर करने के अलावा पेट में ठंडक भी प्रदान करता हैं। अगर आप खाली पेट एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं तो कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता हैं।

1. कब्ज को कम करने में करता है मदद –

अगर पेट साफ ना हो तो आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। अगर रोजाना एलोवेरा जूस का सेवन करते हैं तो इस समस्या से आपको निजात मिल सकती हैं।

2. भूख कम करने में करता है मदद-

बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें भूख ना के बराबर ही लगती हैं। खासतौर पर गर्मियों में भूख कम हो जाती हैं। एलोवेरा का जूस पीने से यह समस्या दूर हो सकती हैं। ये स्थिति आमतौर पर पेट की समस्याओं से उत्पन्न होती हैं। और इसे एलोवेरा दूर करने में मदद करता हैं।

3. सिरदर्द में मिलेगी राहत-

खासकर गर्मियों में चिलचिलाती धूप के कारण कई लोगों को सिर दर्द की समस्या हो जाती है। ऐसे में एलोवेरा जूस मदद करता है। एलोवेरा जूस को रोज सुबह खाली पेट पीने से सिर दर्द की हर तरह की समस्या से निजात मिलती हैं।

एलोवेरा के फायदे (aloe vera benefits in hindi)

 

एलोवेरा के सारे गुण जानने के बाद आप एलोवेरा के फायदे जान चुके होंगे। एलोवेरा त्वचा की सुरक्षा, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-वायरल, और घाव भरने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। एलोवेरा जेल को अच्छा माना जाता है तो आप इसका उपयोग बेहिचक कर सकते है। और अपनी बात हमारे कमेंट बॉक्स तक पहुंचा सकते हैं।

 

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

 

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *