Search

Home / hindi recipe / Kathal ki Sabji: कुकर में झटपट बनाएं ये सब्जी, ढाबे वाली रेसिपी को कर देगी फेल

kathal ki sabji ki recipe

Kathal ki Sabji: कुकर में झटपट बनाएं ये सब्जी, ढाबे वाली रेसिपी को कर देगी फेल

Marketing Team | मई 19, 2023

कटहल एक ऐसी सब्जी है जिसे अगर ठीक से बनाया जाए तो ये ढाबे वाली सब्जी को भी फेल कर देती है। कई लोगों के हिसाब से तो कटहल की सब्जी मीट जैसी लगती है। कटहल की सब्जी (Kathal ki Sabji) खाने में स्वादिष्ट और एकदम अलग लगती है।

 

कटहल की सब्जी रेसिपी

 

लेकिन इसके साथ एक दिक्क्त ये होती है कि अगर इसे ठीक से ना बनाया जाए तो ये खाने में अच्छी नहीं लगती है। उसी के साथ इसे बनाना भी झंझट जैसा लगता है। लेकिन अगर आपसे ये कहा जाए कि आप बहुत ही आसानी से कटहल की सब्जी बना सकते है। तो चलिए आज आपको ऐसी ही सब्जी की रेसिपी के बारे में बताते है जो आसानी से प्रेशर कुकर में बना सकते है।

कुकर में बनी ये कटहल की सब्ज़ी मीट को कर देगी फेल- Kathal ki Sabji ki Recipe:

बनाने की सामग्री

  • 500 ग्राम कटहल
  • 2 इंच का अदरक का टुकड़ा
  • 10-12 लहसुन की कलियां
  • 2 बड़ी इलायची
  • 2 तेजपत्ता
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 3 बड़े प्याज लंबाई में कटे हुए
  • 4 हरी मिर्च
  • 1 इंच का दालचीनी का टुकड़ा
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच घी
  • 1/4 कप तेल
  • धनिया पत्ता कटा हुआ

बनाने की विधि:

  • सबसे पहले कुकर में थोड़ा सा पानी और नमक डालकर कटहल को उबाल लीजिए। सिर्फ इसे सॉफ्ट करना है ज्यादा नहीं पकाना।
  • इसके बाद कटहल को अलग निकाल लीजिए, एक बर्तन में वो पानी भी अलग निकाल कर रख लीजिए।
  • अब अदरक और लहसुन को एक साथ कूट लीजिए और प्याज को लंबाई में काट लीजिए।
  • कुकर में थोड़ा सा तेल डालकर कटहल को फ्राई कर लें और इसे ज्यादा नहीं पकाना है।
  • अब इसे भी अलग निकाल कर रख लें। उसी कुकर में थोड़ा और तेल डालकर पहले खड़े मसालों को फ्राई कर लें।
  • इसके बाद इसमें कुटा हुआ अदरक और लहसुन डालें।
  • फिर इसमें प्याज डालकर अच्छे से भून लें ताकि प्याज पूरी तरह से पक जाए।
  • इसके बाद इसमें पानी में भीगे हुए सूखे मसाले डालें।
  • मसाले जब 2 मिनट भुन जाएं तो इसमें कटहल डालकर भून लें और फिर बचा हुआ पानी और थोड़ा सा नमक डालकर एक सीटी आने तक और कुकर में पका लें।
  • इसके बाद इसे धनिया और घी के साथ गार्निश करें।
  • आपकी कटहल की सब्जी पूरी तरह से तैयार है और इसे सर्व कर सकते है।

 

 

 

प्रिय पाठकों कटहल की सब्ज़ी तो आपने कई बार खाई होगी। यदि आप आज ही प्रेशर कुकर में इस सब्जी को बनाएंगे तो ढाबे वाली मीट को भी ये सब्जी फेल कर देगी। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर साझा करें ताकि वो भी अपने घर में इस सब्जी को आसानी से बना सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

Kathal Ka Paratha Recipe: बिरयानी तो कई बार खाई होगी, अब खाइये कटहल का मसाला परांठा

Don’t Eat these things after eating Jackfruit: क्यों नहीं खाना चाहिए कटहल के बाद ये चीजें?

Kathal ki Sabji: कुकर में झटपट बनाएं ये सब्जी, ढाबे वाली रेसिपी को कर देगी फेल

Vitamin C Benefits in Hindi: जानिए विटामिन सी के फायदे व नुकसान और इसके स्रोत!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *