Search

Home / health / Nutmeg Benefits: जायफल के 9 फायदे, गुण, स्वास्थ्य लाभ और उपयोग, जानें यहां

Nutmeg Benefits in hindi

Nutmeg Benefits: जायफल के 9 फायदे, गुण, स्वास्थ्य लाभ और उपयोग, जानें यहां

Marketing Team | मई 19, 2023

अगर खाने की बात करें, तो भारतीय व्यंजन के स्वाद का मुकाबला शायद ही कोई कर सकता है। तरह-तरह के मसाले, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होते हैं। उन्हीं मसालों में से एक है जायफल। लगभग हर रसोई में पाया जाने वाला यह मसाला न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ा सकता है बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। बेटर-बटर के इस लेख में हम जायफल के फायदे और जायफल के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस लेख में आप जायफल के फायदे और जायफल के उपयोग के बारे में जान पाएंगे। साथ ही इस आर्टिकल में जायफल का उपयोग कैसे करें इसका तरीका भी बताया गया है। तो आइये जानते है जायफल के फायदे और उपयोग  के बारे में।

 

Nutmeg Benefits

 

जायफल क्या है (What is Nutmeg)

जायफल दुनिया भर में अपने स्वाद के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक लोकप्रिय मसाला है। यह जायफल के पेड़ (जिसका वैज्ञानिक नाम मिरिस्टिका फ्रेग्रेंस है) से मिलता है। जायफल के पेड़ से दो मसाले मिलते हैं जायफल और जावित्री। मिरिस्टिका के बीज को जायफल कहा जाता है। इसलिए आज हम इस लेख में जायफल के फायदे और उपयोग के बारे में बताने वाले है।

जायफल के फायदे (Nutmeg Benefits)

जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा है कि जायफल एक लोकप्रिय मसाला है, जो पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर होता है। साथ ही स्वास्थ्य के लिए जायफल लाभकारी भी माने जाते हैं। इसलिए आज हम नीचे जायफल के फायदे और शरीर के लिए जायफल के फायदे क्या-क्या हो सकते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे है।

1. अनिंद्रा को दूर करे जायफल:

जिन लोगों को अनिद्रा यानी नींद न आने की शिकायत है, उनके लिए जायफल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से नींद अच्छी आती है। साथ ही इसके लिए जायफल पाउडर में शहद मिलाकर रात में सोने से पहले सेवन करना चाहिए।

2. कोलेस्ट्रॉल को कम करता है जायफल:

शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अगर आप जायफल का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

3. इम्युनिटी को बूस्ट करता है जायफल:

जायफल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है, मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता आपके शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षित रखने में मददगार साबित होती है।

4. डायबिटीज को नियंत्रित करता है जायफल:

जायफल का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि जायफल के अर्क में एंटी डायबिटिक प्रभाव मौजूद होता है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है।

5. पिंपप्लस की समस्या को दूर करता है जायफल:

स्किन के लिए जायफल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पिंपल्स की शिकायत होने पर जायफल का पाउडर और शहद का पेस्ट काफी फायदेमंद साबित होता है। साथ ही जायफल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

6. गठिया में लाभकारी है जायफल:

गठिया की बीमारी होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो जाती है। लेकिन गठिया की बीमारी होने पर अगर आप जायफल की चाय (Nutmeg Tea) का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी साबित होता है। क्योंकि जायफल में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

7.  बाल रोग में उपयोगी है जायफल:

जायफल और मायाफल के बराबर-बराबर चूर्ण को धीमी आग पर भून लें। इसमें बारह भाग मिश्री मिला लें। इसे 1-2 ग्राम की मात्रा में प्रतिदिन सुबह दूध के साथ बच्चों को सेवन कराएं। इससे बच्चों के बल की वृद्धि होती है। साथ ही बच्चों के रोग भी ठीक होते हैं।

8. बच्चों को स्तनपान बंद कराता है जायफल:

ऐसा प्रायः देखा जाता है कि माताएं जब छोटे बच्चों को दूध पीना छुड़ाना चाहती हैं तो बच्चे आसानी से दूध नहीं छोड़ते हैं। ऐसी स्थिति में जायफल आपके काम आ सकता है। बच्चों को दूध पीना छुड़ाने के लिए जायफल का प्रयोग करना चाहिए। यह लाभ देता है। उपयोग के बारे में किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से जरूर पूछ लें।

9. मर्दाना ताकत को बढ़ाने में मददगार है जायफल:

कई लोगों को सेक्सुअल पॉवर की कमी होने की शिकायत रहती है। ऐसे लोग मर्दाना ताकत को बढ़ाने के लिए जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जायफल, अकरकरा, जायफल, जावित्री, इलायची, कस्तूरी और केसर को दूध में पका लें। इस दूध में मिश्री मिलाकर पिएं। इससे पौरुष शक्ति (पुरुषत्व) की वृद्धि होती है।

जायफल के उपयोग (Nutmeg Uses)

  • जायफल का उपयोग खाने में मसाले के तौर पर किया जाता है।
  • जायफल पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।
  • जायफल के तेल से जोड़ों की मालिश की जा सकती है।
  • जायफल पाउडर और शहद का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।
  • जायफल पाउडर को दूध में मिलाकर पिया जा सकता है।

जायफल में पोषक तत्व (Nutmeg Nutritions)

जायफल में पोषक तत्व जो इस प्रकार से निम्नलिखित है:

पोषक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में

  • पानी-  6.23 ग्राम
  • कैलोरी-  525 kcal
  • प्रोटीन-  5.84 ग्राम
  • फैट-  36.31 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट-  49.29 ग्राम
  • फाइबर-  20.8 ग्राम
  • शुगर-  2.99 ग्राम
  • कैल्शियम-  184 मिलीग्राम
  • आयरन-  3.04 मिलीग्राम
  • मैग्नीशियम-  183 मिलीग्राम
  • फास्फोरस-  213 मिलीग्राम
  • पोटेशियम-  350 मिलीग्राम
  • सोडियम-  16 मिलीग्राम
  • जिंक-  2.15 मिलीग्राम
  • मैंगनीज-  2.9 मिलीग्राम
  • कॉपर-  1.027 मिलीग्राम
  • सेलेनियम-  1.6 माइक्रोग्राम
  • विटामिन सी-  3 मिलीग्राम
  • थियामिन-  0.346 मिलीग्राम
  • राइबोफ्लेविन-  0.057 मिलीग्राम
  • नियासिन-  1.299 मिलीग्राम
  • विटामिन-बी-  6 0.16 मिलीग्राम
  • फोलेट-  76 माइक्रोग्राम
  • कोलीन-  8.8 मिलीग्राम
  • विटामिन-ए, RAE-  5 माइक्रोग्राम
  • बीटा कैरोटीन-  28 माइक्रोग्राम
  • विटामिन-ए IU-  102 IU
  • फैटी एसिड टोटल सैचुरेटेड-  25.94 ग्राम
  • फैटी एसिड टोटल मोनोअनसैचुरेटेड-  3.22 ग्राम
  • फैटी एसिड टोटल पॉलीअनसैचुरेटेड-  0.35 ग्राम

 

 

 

 

अगर आप भी जायफल के फायदे और उपयोग से अनजान है तो आज ही इस बेटर-बटर के लेख को पढ़कर अपनी जानकारी बढ़ा सकते है। साथ ही जायफल का उपयोग कई विधि से कर सकते है जो आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी हो सकती है। साथ ही यदि आप जायफल का तेल लेकर अलग जोड़ों पर मालिश करते है तो आपको तुरंत दर्द से राहत मिल सकता है। इसलिए हमने इस ब्लॉग में जायफल के पाउडर और जायफल की चाय के फायदे के बारे में पूरे विस्तार से बताया है। जहां से आप अपना ज्ञान और बढ़ा सकते है।

साथ ही ये लेख आपको पसंद आया है तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों सहित अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर सकते है। ताकि उन्हें भी जायफल के फायदों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ ही अपनी बात हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए: 

Guide to Spices: मसालों के लिए गाइड के रूप में इन 6 मसालों का करें उपयोग

Fennel Benefits: सौंफ खाने से सेहत को मिलते हैं ये 12 गज़ब के फायदे, जानें कैसे?

Black Cumin Benefits: काले जीरे के हैं 6 चमत्कारिक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Benefits of Herbal Tea: हर्बल चाय के हैं 10 गज़ब के फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

Ajwain Benefits: जानिये अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!

अजवाइन के 10 फायदे जो प्रेगनेंसी के बाद आपको रखेंगे एक दम फिट

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *