Search

Home / News Stories / Ajwain Benefits in Hindi: जानिए अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!

ajwain benefits

Ajwain Benefits in Hindi: जानिए अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!

Marketing Team | मार्च 28, 2023

अजवाइन या अजवायन एक प्रकार से घरेलू मसाला है। अजवाइन एक ऐसी सामग्री है, जो हर किचन में आसानी से उपलब्ध रहता है। जो सौंफ व जीरा की तरह व उन्हीं के परिवार से तालुल्क रखता है। Ajwain ke fayde की बात करें तो अजवाइन स्वाद में थोड़ी कड़वी होती है। लेकिन इसके स्वाद व अनोखे लाभ के कारण इसका प्रयोग हमारे हिंदुस्तान में विभिन्न प्रकार से खाद्य पदार्थों को बनाने में किया जाता है। खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा अजवाइन के फायदे की बात करें तो ये हमारे शरीर की विभिन्न बिमारियों को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।

इसके लिए सबसे ज्यादा (Carom seeds) का प्रयोग होता है। अजवाइन के बीज के अलावा अजवाइन के पानी के फायदे भी बहुत हैं जो आगे लेख में आपको पढ़ने को मिलेगा। अजवाइन में विभिन्न तरह के पौष्टिक तत्व होते है। जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से दूर करने में मदद करता है। इसलिए आज अगर आपको अजवाइन के फायदे व उपयोग के बारे में पूरी जानकारी चाहिए तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़िए।

अजवाइन के फायदे- Benefits of Carom Seeds

सदियों से हमारे हिंदुस्तान में अजवाइन का इस्तेमाल मसाले के साथ-साथ औषधि के रूप में किया जाता रहा है। अजवाइन का उपयोग मसाले के रूप में, चूर्ण, काढ़ा और रस आदि के रूप में करते रहते हैं। और कई तरह कि बीमारियों को ठीक करने में अजवाइन बीज के फायदे बहुत है। तो आइए जानते है कि अजवाइन के फायदे कैसे मिल सकते है।

 

1. पेट गैस:

गैस की समस्या से परेशान है तो अजवाइन के बीज का सेवन करें। अजवाइन गैस, अपच और पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मददगार है। अजवाइन में एंटीस्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण पाए जाते है। जो गैस की समस्या से निजात दिला सकते है।

2. अर्थराइटिसः

अर्थराइटिस और जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान है तो अजवाइन का सेवन करें। अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है। जो अर्थराइटिस से जुड़ी समस्या से राहत दिला सकते है।

3. जुकाम-फ्लूः

सर्दियों के मौसम में जुकाम और फ्लू की समस्या आम समस्या में से एक है। जुकाम-फ्लू से बचने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते है। अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है। जो वायरल से बचाने में मदद कर सकते हैं।

4. वजन घटानेः

अजवाइन के पानी का सेवन करने से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है। अजवाइन में कुछ मात्रा फाइबर की पाई जाती है। जो मेटाबॉलिक की कार्यप्रणाली को बेहतर करने में मदद कर सकता है।

5. स्किनः

अजवाइन को स्किन के लिए फायदेमंद माना जाता है। अजवाइन में एंटीवायरल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है। जो स्किन को कई समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं।

6. कोलेस्ट्रॉलः-

अजवाइन के बीज में एंटी-हाइपरलिपिडेमिक प्रभाव पाया जाता है। जो शरीर के कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड्स और टोटल लिपिड को कम करने में मदद कर सकता है।

7. अनिंद्रा को करें बाय:

रात में खाना खाने के बाद यदि आप अजवाइन का सेवन करते है तो अनिंद्रा से राहत मिलेगी। इसके सेवन से दिमाग शांत होता है। और आप रात में चैन की नींद से सो सकते है।

8. कमर दर्द से राहत:

अगर आपको हमेशा कमर दर्द की समस्या रहती है। तो आप रात में भुनी हुई अजवाइन का सेवन करें। इससे आपको कमर दर्द में आराम मिलेगा।

9. कब्ज से राहत:

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप रात को एक चम्मच अजवाइन को तवे पर भून लें। और इसे चबाकर पूरी तरह खा लें। साथ में एक ग्लास गर्म पानी पी लें। इससे सुबह में आपका पेट पूरी तरह साफ हो जाएगा।

10. जोड़ों में दर्द से राहत:

यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान है। तो आप रात में एक चम्मच अजवाइन को तवे पर भून लें। और गर्म पानी के साथ इसे पी जाएं। इससे जोड़ों में दर्द से आराम मिलेगा।

अजवाइन के पौष्टिक तत्व (Carom Seeds Nutritional Value in Hindi)

अजवाइन के फायदे उसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्वों के कारण ही मिलते है, इसलिए आइये जानते है अजवाइन के पौष्टिक तत्व के बारे में।

अजवाइन में पौष्टिक तत्व की मात्रा प्रति 100 ग्राम में

  • ऊर्जा- 238 kcal
  • प्रोटीन- 23.81 g
  • कार्बोहाइड्रेट- 47. 62 g
  • फाइबर- 47.6 g
  • कैल्शियम, Ca- 667 mg
  • आयरन, Fe- 16.19 mg
  • पोटैशियम, K- 1333 mg
  • फैटी एसिड टोटल सैचुरेटेड- 0.62 g

अजवाइन के उपयोग (Ajwain Uses in Hindi)

अजवाइन को कई तरह से उपयोग में लाया जा सकता है, जो इस प्रकार है:-

 

अजवाइन भूख बढ़ाने का भी काम करती है, इसके लिए आप एक चम्मच अजवाइन गुनगुने पानी के साथ साथ खाएं। इसके बाद आपका भूख तेजी से जागेगा।

अगर किसी को गैस या पेट फूलने की समस्या हो तो, अजवाइन को तवे पर भूनकर नींबू और नमक के साथ चाटने पर आपको राहत मिल जाएगी।

पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए अजवाइन का पानी भी पी सकते है।

अगर किसी को गले में खराश की समस्या हो तो, एक चौथाई अजवाइन और एक चुटकी नमक और दो लौंग लेकर इसे चूसें। इससे कुछ राहत मिलेगी।

इसके अलावा रसोई में खाना बनाते समय दाल या सब्जी में अजवाइन का तड़का लगा सकते है, जिससे आपकी रेसिपी स्वादिष्ट लगेगी।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों हमने इस लेख में अजवाइन के फायदे और उपयोग के बारे में लगभग पूरी जानकारी दे दी है। साथ ही आप अपने आहार में अजवाइन को रोजाना जरूर शामिल करें। जिससे आपकी सेहत पर बुरा असर न पड़े। साथ ही ये लेख अगर आपको पसंद आया है, तो आज ही अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जरूर साझा करें। ताकि वो भी अजवाइन के फायदे (ajwain ke fayde) के बारे में अच्छे से जानकारी हासिल कर सके। साथ ही अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़िए:

अजवाइन के 10 फायदे जो प्रेगनेंसी के बाद आपको रखेंगे एक दम फिट

Quick Home Remedy For Stomach Pain: यह जीरा वॉटर पाचन को बढ़ावा देने में कर सकता है मदद

Black Turmeric Benefits in Hindi: जानें काली हल्दी के 7 बेहतरीन फायदे और उपयोग!

Black Cumin Benefits: काले जीरे के हैं 6 चमत्कारिक फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *