आमतौर पर सौंफ का इस्तेमाल माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। साथ ही सौंफ का आयुर्वेद में भी औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। हालांकि सौंफ खाने के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits of Fennel) तो कई हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि आपकी रसोई की छोटी से चीज आपको सेहतमंद बनाए रखने के लिए कितनी बड़ी भूमिका निभाती है? साथ ही कभी आपने सोचा है कि सौंफ खाने के कितने फायदे है? अगर नहीं, तो चलिए जानते है। सौंफ को सबसे ज्यादा आचार बनाने में इस्तेमाल किया जाता है।
सौंफ खाने के स्वाद को ही बढ़ाने का काम नहीं करती है बल्कि, हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है। साथ ही यह पाचन संबंधी समस्याओं से लेकर वजन कम करने, कैंसर के खतरे को कम करने और अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार साबित होती है। बेटर-बटर के इस लेख में हम सौंफ के फायदे (Fennel Benefits) के बारे में बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि सौंफ आपकी सेहत को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में किस प्रकार से सहायता करती है। इतना ही नहीं सौंफ के इस्तेमाल से याददाश्त को बढ़ाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको सौंफ के लाभ (Saunf Benefits) और सौंफ खाने के फायदे (Benefits of Eating Fennel Seeds) के बारे में पूरे विस्तार से बताते है।
Table of Contents
सेहत के मामले में सौंफ खाने के फायदे एक नहीं, बल्कि अनेक हैं। चलिए आगे इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि क्या कुछ हैं सौंफ के फायदे और सौंफ के पौष्टिक लाभ (Nutritional Benefits of Fennel) जो इस प्रकार निम्नलिखित है।
सौंफ का इस्तेमाल आमतौर पर सांसों की ताजगी बनाए रखने के लिए किया जाता है। सौंफ के कुछ दानों को चबाने मात्र से ही सांसों की दुर्गंध दूर हो जाती है। सौंफ चबाने से मुंह में लार अधिक मात्रा में बनती है, जो बैक्टीरिया को दूर करने में मददगार साबित हो सकती हैं। इसके अलावा सौंफ के गुण ये भी हैं कि यह मुंह के संक्रमणों से भी बचा सकती है।
कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि मासिक धर्म के दौरान सौंफ के तेल या सौंफ के पौधे का रस निकालकर उसका सेवन करने से दर्द को कम किया जा सकता है। हालांकि जिन महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान अधिक दर्द होता है, वे अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लेकर सौंफ का उपयोग कर सकती हैं।
फाइबर से भरपूर सौंफ बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में भी लाभदायक हो सकती है। यह ना सिर्फ वजन कम करने में सहायक होती है, बल्कि बॉडी में एक्स्ट्रा फैट को बनने से भी रोकती है। एक शोध के मुताबिक सौंफ के पानी पीने से (Fennel Water Benefits) बढ़ते वजन को आसानी से रोका जा सकता है।
सौंफ में सेलिनियम नामक एक विशेष मिनरल पाया जाता है, जो बहुत ही कम फलों व सब्जियों में पाया जाता है। सेलिनियम लीवर की एंजाइम गतिविधियों को बढ़ाता है, जिसकी मदद से कई कैंसर कारक यौगिकों को शरीर से निकालने में मदद मिलती है। सेलेनियम सूजन कम करने और ट्यूमर को रोकने में भी मदद करता है।
यदि आप रात भर पानी में भिगोई हुई सौंफ खाना (Fennel Seeds Soaked in Water Overnight Benefits) चाहते है, तो अपनी जीवनशैली में बदलाव लाएं। क्योंकि भिगोई हुई सौंफ खाने से कब्ज को आसानी से दूर कर सकते है। हालांकि आज कल अनियमित दिनचर्या और खान-पान के कारण भी कब्ज की समस्या अब आम बात हो गई है। इसलिए एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर सौंफ कब्ज को छूमंतर करने में आपकी मदद कर सकती है। साथ ही सौंफ का काढ़ा बनाकर पीने से भी बहुत हद तक कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।
यदि आपको अच्छी नींद नहीं आती है तो आप सौंफ का सेवन कर सकते है। सौंफ के अनेक गुणों में से एक गुण यह भी है कि यह अच्छी नींद लाने में मदद कर सकती है। सौंफ में मैग्नीशियम पाया जाता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह अच्छी नींद और नींद के समय को बढ़ा सकती है। साथ ही यह भी कहा जाता है कि मैग्नीशियम अनिद्रा दूर भगाने में भी मददगार हो सकती है।
सौंफ के गुण में त्वचा का ध्यान रखना भी शामिल है। इसलिए त्वचा के लिए सौंफ के पानी के लाभ (Fennel Water Benefits for Skin) भी ले सकते है। क्योंकि इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीएलर्जिक गुण त्वचा की सुंदरता बनाए रखने में मददगार साबित हो सकते हैं। साथ ही सौंफ की भाप लेने से भी चेहरे के स्किन टैक्सचर को बनाए रख सकती है। इसके लिए एक लीटर उबलते पानी में एक चम्मच सौंफ डालें। उसके बाद तौलिये से अपने सिर को गले तक कवर करके पांच मिनट तक भाप लें। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करने से त्वचा की चमक बढ़ जाएगी।
सौंफ या सौंफ के बीज में पोषण (Fennel Seeds Nutrition) के बारे में हम सब अच्छी तरह से जानते हैं, पर उसके पौधों को नज़रअंदाज़ कर जाते हैं, हालांकि ऐसा नहीं होना चाहिए। कम कैलोरी और पोषण से भरपूर सौंफ के पौधे का हर भाग खाने योग्य होता है और इसे अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं। इस पौधे के लंबे हरे डंठल, उसकी पत्तियां और तने फ़ाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन स्वास्थ्य और मेटाबॉलिज़म को बढ़ाने में सक्षम होते हैं। सौंफ के पौधे में कई ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी कम्पाउंड पाए जाते हैं, जो कई प्रकार के कैंसर के रोकथाम में सहायक होते हैं।
बरसात हो या सर्दी कफ की समस्या आम हो जाती है और आमतौर पर छोटे बच्चों को इससे कुछ ज्यादा ही परेशानी होती है। ऐसे में किचन में रखी सौंफ इस समस्या से आसानी से छुटकारा दिला सकती है। सौंफ में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो कफ जैसी छोटी-मोटी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
बालों को साफ करने और मजबूत बनाने के लिए सौंफ के पानी फायदेमंद (Fennel Seeds Benefits) हो सकते है। क्योंकि सौंफ के बीज में एक हार्मोन पाया जाता है जो बालों के झड़ने को रोकने में मदद करता है। इनमें एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्व होते हैं जो आपके बालों को मजबूत करते हैं। साथ ही सौंफ के बीजों और नारियल के तेल का मिश्रण आपके बालों के फॉलिकल्स को मजबूत करने में मदद करता है। जिससे बालों का झड़ना रुकता है। साथ ही 4 बड़े चम्मच नारियल के तेल में 2 चम्मच सौंफ के बीज मिलाएं और इसे एक हफ्ते के लिए छोड़ दें। इस मिश्रण को अपनी स्कैल्प पर लगाएं। इसे कम से कम एक घंटे के लिए छोड़ दें और फिर बाल धो लें।
महिलाओं के लिए सौंफ खाने के फायदे (Fennel Benefits) कई प्रकार से हैं। ऐसा कहा जाता है कि सौंफ खाने से स्तनों के आकार में वृद्धि हो सकती है, लेकिन इस संबंध में नजदीकी डॉक्टर की सलाह लेना ही उचित रहेगा। साथ ही इस संबंध में अभी तक कोई शोध भी उपलब्ध नहीं है।
सौंफ का इस्तेमाल सदियों से चिकित्सा के रूप में किया जा रहा है। लिवर की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी सौंफ का यूज किया जा सकता है। साथ ही सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य मिनरल्स पाए भी जाते हैं, जो लीवर को सेहतमंद बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। सौंफ में सेलेनियम की मात्रा भी पाई जाती है, जो लीवर की क्षमता को बढ़ाता है और बॉडी से हानिकारक पदार्थ को निकालने में मदद करता है।
प्रिय पाठकों हमने इस ब्लॉग में आज सौंफ खाने के फायदे और सौंफ के पानी के फायदे के बारे में लगभग पूरी जानकारियां दी है। जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। इसलिए आज ही इस लेख को अपने स्वास्थ्य को सही रखने के लिए पूरा पढ़ें। साथ ही अपने दोस्तों और परिवालों के साथ भी इस लेख को शेयर करें ताकि उन्हें भी सौंफ के फायदे के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ ही ये आर्टिकल अगर आपको पसंद आया है, तो अपनी राय हमें कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।
यह जरूर पढ़ें:
Ajwain Benefits: जानिये अजवाइन खाने के 7 कमाल के फायदे!
Quick Home Remedy For Stomach Pain: यह जीरा वॉटर पाचन को बढ़ावा देने में कर सकता है मदद
अजवाइन के 10 फायदे जो प्रेगनेंसी के बाद आपको रखेंगे एक दम फिट
15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi
Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?
Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।
COMMENTS (0)