Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / Vegetarian Recipes in Hindi: अपने घर में ऐसे बनाएं 12 इंडियन वेजिटेरियन रेसिपीज

12 Vegetarian Recipes in hindi

Vegetarian Recipes in Hindi: अपने घर में ऐसे बनाएं 12 इंडियन वेजिटेरियन रेसिपीज

Marketing Team | मई 19, 2023

भारतीय व्यंजन की लिस्ट ना सिर्फ बड़ी है, बल्कि यह बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी भी है। यहां के खान पान में भारत की संस्कृति और परंपराओं की झलक साफ तौर पर देखाई देती है। पूरे हिंदुस्तान में आप स्ट्रीट फूड से लेकर शाही अंदाज के स्वादिष्ट भारतीय पकवान को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आप बिल्कुल शुद्ध शाकाहारी हैं, तो अपनी डाइट में विभिन्न तरह के स्वादिष्ट शाकाहारी व्यंजन (Vegetarian Recipes) को विकल्प के तौर पर भी शामिल कर सकते हैं।

 

12 Vegetarian Recipes in hindi

 

इसी को ध्यान में रखते हुए हम इस लेख में आपको भारतीय शाकाहारी व्यंजनों (Indian Vegetarian Recipes) के बारे में जानकारी दे रहे हैं। यहां आप इन स्वादिष्ट शाकाहरी भोजन (Vegetarian Meals) और शाकाहारी व्यंजनों (Vegetarian Dishes) की सामग्री और बनाने की विधि को विस्तार से पढ़ सकते हैं। साथ ही ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की रेसिपी के बारे में पूरी जानकारी देंगे जिन्हें अपने किचन में आसानी से बना सकते है।

भारत के 12 शुद्ध शाकाहारी व्यंजन (12 Indian Vegetarian Recipes)

पूरे भारत में शाकाहारी व्यंजन के तौर पर आप यहां चटपटे स्वाद से लेकर खट्टे-मीठे और तीखे स्वाद से भरे विभिन्न तरह के स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों के बारे में पढ़ेंगे। साथ ही आपको तो पता ही होगा कि एक ही तरह के पकवान को भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। अगर आप यहां बताए गए किसी भी रेसिपीज में अपनी पसंद या टेस्ट के अनुसार कोई बदलाव करना चाहते हैं, तो आप ऐसा बेशक कर सकते हैं। यही तो खासियत है हमारी भारतीय शाकाहारी व्यंजनों की।

ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं ये 4 रेसिपीज (4 Breakfast Recipes)

1. पोहा:

मध्य भारत सहित उत्तर भारत में लोगों के बीच चटपटे नमकीन स्वाद वाले पोहे का सुबह के नाश्ते के साथ एक अलग ही गहरा संबंध है। पोहा उत्तर और मध्य भारत में एक प्रसिद्ध नाश्ता माना जाता है। साथ ही मुलायम और चटपटे पोहे के साथ आप कुरकुरी मीठी जलेबी भी सुबह के ब्रेकफास्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां देखें – पोहा की रेसिपी।

2. लिट्टी-चोखा:

लिट्टी चोखा बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश का एक पारंपरिक पकवान है। यह शुद्ध शाकाहारी ब्रेकफास्ट (Vegetarian Breakfast Recipes) रेसिपीज में से एक है, इसके साथ ही ये काफी पौष्टिक भी होता है। क्योंकि इसे गेहूं के आटे, घी और सब्जियों के साथ सर्व किया जाता है। ऐसे में आप क्यों ना यूपी-बिहार और झारखण्ड की शान लिट्टी चोखा को में बनाने की कोशिश कर सकते है। यहां देखें – लिट्टी चोखा की रेसिपी।

3. आलू के परांठे:

आलू के परांठे भी उत्तर भारत सहित पूरे देश में बड़े ही चाव से खाए जाते है। खासतौर पर बच्चों का तो ये काफी फेवरेट फूड आइटम है। साथ ही साथ यह लगभग हर किसी को पसंद आता है। अगर आप हर रोज आधे-अधूरे ब्रेकफास्ट से परेशान हो गए हैं, तो स्वादिष्ट खाने और सेहतमंद रहने के लिए आलू के परांठे को नाश्ते के रूप में सर्व कर सकते है। यहां देखें – आलू के परांठे की रेसिपी।

4. सत्तू का परांठा:

बिहार की बात हो और सत्तू की बात ना हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता है। बिहार में सत्तू का परांठा लगभग लोग बड़े ही चाव से खाते है। झटपट बनने वाला ये सत्तू का परांठा स्कूल और कॉलेजों के साथ अपने ऑफिस में भी लेकर जा सकते है। साथ ही सत्तू एक पौष्टिक खाद्य की श्रेणी में आता है। तो यदि आप मूली के परांठे खाकर बोर हो गए है, तो सत्तू के परांठे को अपने किचन में आसानी से बना सकते है। यहां देखें – सत्तू परांठा की रेसिपी। 

लंच के लिए बनाएं ये 4 रेसिपीज (4 Lunch Recipes)

5. पनीर बटर मसाला:

पूरे भारत में शाकाहारी व्यंजनों (Vegetarian Recipes) में सबसे खाया जाने वाला पनीर बटर मसाला है। इसे अक्सर लोग दोपहर में खाना पसंद करते है, क्योंकि ये पनीर बटर मसाला स्वाद में ऐसा होता है कि शायद ही कोई इसे खाने से मना करे। प्याज, टमाटर, लहसुन और बटर में तैयार की गई इसकी ग्रेवी में पनीर के टुकड़े को मिलाकर बनाया जाता है, आप चाहें तो इसे अपनी रसोई में आसानी से बना सकते है। यहां देखें – पनीर बटर मसाला की रेसिपी।

6. वेजिटेबल पुलाव:

वेजिटेबल पुलाव एक लोकप्रिय डिश है, इसे बनाना बहुत ही आसान है। वेजिटेबल पुलाव लंच के लिए अच्छा विकल्प है। इसे आप चटनी या दही के साथ खा सकते है। दोपहर में यदि सबसे शुद्ध शाकाहारी खाना (Vegetarian Dishes) सर्व करना है, तो आपके लिए वेजिटेबल पुलाव खाने के लिए सही रहेगा। यहां देखें – वेजिटेबल पुलाव की रेसिपी।

7. छोले भटूरे:

अक्सर लोगों को चटपटा और मसालेदार खाना अच्छा लगता है, तो वो लोग वेज इंडियन रेसिपीज (Veg Indian Recipes) में छोले भटूरे की रेसिपी को शामिल कर सकते हैं। वैसे तो छोले भटूरे दिल्ली से लेकर पंजाब और कई क्षेत्रों में काफी फेमस है, लेकिन राजधानी दिल्ली की गलियों में छोले भटूरे सबसे ज्यादा फेमस हैं। इसे दिल्ली का सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड भी कह सकते हैं। साथ ही छोले-भटूरे को अपने घर में आसानी से बना सकते है। यहां देखें – छोले भटूरे की रेसिपी।

8. मेथी के थेपले:

मेथी थेपला एक लोकप्रिय और शाकाहारी डिश (Vegetarian Dishes) डिश है जिसे, कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। मेथी, अदरक, मिर्च, हर्ब और दही के साथ आटा गूंथ लें और इसके क्रिस्पी परांठे की तरह बना लिया जाता है। इस शाकाहारी लंच रेसिपी (Vegetarian Lunch Recipes) को अपने घर में आसानी से बना सकते है, इसे ऑफिस में सर्व करने के अलावा अगर आप सफर पर जा रहे हैं तो भी इसे बनाकर ले जाया जा सकता है। यहां देखें – मेथी के थेपले की रेसिपी।

डिनर के लिए बनाएं ये 4 रेसिपीज (4 Dinner Recipes)

9. दाल मखनी:

उत्तर भारत में दाल मखनी हर घर में पंसद की जाती है। राजमा और उड़द दाल मक्खन का तड़का पंजाबियों के पंसदीदा व्यंजन में से एक है।लेकिन अब विदेशों में कई भारतीय उद्यमियों की वजह से भी इसे पंसद किया जाने लगा है। सबसे पहले सरदार सिंह द्वारा बनाई गई दाल मखनी आज हमारे देश के साथ-साथ विदेशों में कई जगहों पर थोड़े बदलावों के साथ प्रशंसनीय भारतीय व्यंजन बन गई है। यहां देखें – दाल मखनी की रेसिपी।

10. मसाला खिचड़ी:

गुजराती रात्रिभोज में आमतौर पर मसाला खिचड़ी बनाई जाती है। कभी कभी लोग तो रोटी के विकल्प के तौर पर भी मसाला खिचड़ी खाते है। लेकिन आप रोज एक ही डिनर करके बोर हो गए है, तो अपने घर के किचन में आसानी से मसाला खिचड़ी बना सकते है। यहां देखें – मसाला खिचड़ी की रेसिपी।

11. भरवा भिंडी:

यह भरवा का भिंडी शुद्ध शाकाहारी डिनर रेसिपीज (Vegetarian Dinner Recipes) में से एक है। क्योंकि इस भरवा भिंडी को अपने किचन में आसानी से तैयार कर सकते है। यह भरवा भिंडी घर के बड़े बुजुर्ग और बच्चों को खूब पसंद आती है। साथ ही इसे आप डिनर करते समय चावल और दाल के साथ खा सकते है। यहां देखें – भरवा भिंडी की रेसिपी।

12. आलू मटर मसाला:

उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत में आलू मटर मसाला की सब्जी खूब खाई जाती है। इस हेल्दी शाकाहारी व्यंजन (Healthy Vegetarian Recipes) को घर में बड़े बुजुर्ग के साथ बच्चे भी बड़े चाव से खाते है। खासकर इस शाकाहारी व्यंजन को रात में अच्छे से बनाकर चावल या रोटी के साथ खाया जाता है। साथ ही इसे अपनी रसोई में असानी बना सकते है। यहां देखें – आलू मटर मसाला की रेसिपी।

 

 

 

 

प्रिय पाठकों आपको शाकाहारी व्यंजन के बारे में आज हमने लगभग सभी जानकारियां दे दी है। साथ ही ये भी बताने की कोशिश की है कि कैसे अलग-अलग व्यंजनों को आसानी से अपनी रसोई में बना सकते है। अगर आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की रेसिपी के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें और यदि ये आर्टिकल आपको पसंद आया है, तो अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ इसे जरूर शेयर करें ताकि उन्हें भी वेजिटेरियन रेसिपीज के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएं। साथ ही अपनी बात कमेंट बॉक्स में लिख सकते है, जिसका हमें बेसब्री से इंतज़ार रहता है।

 

यह जरूर पढ़ें:

Lunch Recipes In Hindi: 14 वो रेसिपीज़ जो लंच में बनाने के लिए हैं बेस्ट

Kids Recipes In Hindi: 15 हेल्दी और टेस्टी रेसिपीज़ जो आपके बच्चे को उँगलियाँ चाटने पर मजबूर करदें

इन 12 टेस्टी और आसान मैगी रेसिपीज़ को जानने के बाद कभी सिंपल मैगी नहीं बनायेंगे आप!

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Marketing Team

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *