Search

Home / Top Cooking Recipes in Hindi / इन 12 टेस्टी और आसान मैगी रेसिपीज़ को जानने के बाद कभी सिंपल मैगी नहीं बनायेंगे आप!

Maggi Recipes in Hindi

इन 12 टेस्टी और आसान मैगी रेसिपीज़ को जानने के बाद कभी सिंपल मैगी नहीं बनायेंगे आप!

Himanshu Pareek | मई 15, 2023

मैगी बच्चे, बूढ़े, और जवान सभी के बीच में एक लोकप्रिय नाश्ता है। मैगी को बनाना बहुत आसान होता है, और यही कारण है कि इसे सुबह-शाम या फिर कभी भी खाया जा सकता है। बस एक मैगी का पैकेट लिया, पानी उबालकर मैगी को उस में डाला और ऊपर से मैगी मसाला मिलाकर बस 2 मिनट में हो गई मैगी तैयार (Recipe of Maggi)

पर अगर आप एक ही एक तरीके से मैगी खा-खाकर बोर हो चुके हैं तो ज़रूरत है कुछ नया ट्राई करने की। इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं अनोखी और बेहतरीन मैगी रेसिपीज (Maggi Recipes)। ये रेसिपीज है स्वाद और पोषण से भरपूर और इन्हें बनाने में लगी है गजब की क्रिएटिविटी। आइये विस्तार से जानते हैं इन मैगी रेसिपीज़ के बारे में। 

अनोखी मैगी रेसिपीज़- Maggi Recipes in Hindi:

Maggi Recipes

 

आमतौर पर सिंपल तरीके से बनी मैगी तो हम सभी खाते हैं। बस पैकेट खोलकर मैगी को पानी में उबाला, मैगी मसाला मिलाया और हो गयी मैगी तैयार (Simple Maggi Recipe)। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आप थोड़ी सी मेहनत और थोड़ी सी क्रिएटिविटी लगाएं तो आप मैगी के स्वाद को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी-ऐसी मैगी रेसिपीज़, जिनमें किसी में इस्तेमाल किया गया है चटपटे मसालों का, तो किसी में मैगी को टेस्टी बनाया गया है चीज़ डालकर। कोई मैगी है अंडे के पोषण से भरपूर, तो किसी में लगा है सब्जियों का तड़का (Veg Maggi Recipes)। आइए जानते हैं कौन सी मैगी रहेगी आपके टेस्ट और सेहत के लिए बेस्ट।

1. चीज़ी मैगी कोन:

Cheesy Maggi Cone

 

अगर आपके बच्चे साधारण रोटी-सब्जी खाने में नखरे दिखाते हैं तो आप रोटी के साथ मैगी को जोड़कर पोषण की आपूर्ति कर सकती हैं। अनोखी चीज़ी मैगी कोन रेसिपी को मुख्य रूप से मैदा, मैगी, मकई के आटे, और तेल से बनाया जाता है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें चटपटे मसालों के साथ सोया सॉस, रेड चिली सॉस व मंचूरियन मसाले का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही इस रेसिपी में शामिल है शिमला मिर्च, प्याज और चीज़ का पोषण भी। चीज़ी मैगी कोन बनाने की सम्पूर्ण विधि आप यहां से देख सकते हैं, और इस आसान सी रेसिपी को ट्राई करके कर सकते हैं बच्चों को सरप्राइज। 

2. मैगी कटलेट्स:

Maggi Cutlet

 

अगर आपके बच्चे एक ही तरीके से मैगी खाकर बोर हो चुके हैं तो आप उन्हें मैगी कटलेट बनाकर दे सकते हैं। इसके लिए आपको बनी हुई मैगी के अलावा लाल मिर्च, मटर, गाजर, शिमला मिर्च, तेल और कॉर्नफ्लोर की आवश्यकता होती है। बस सभी चीजों को आपस में मिलाकर कुरकरा होने तक तल लीजिए, और हो जाएंगे बेहतरीन मैगी कटलेट्स तैयार। 

3. मैगी समोसा:

Maggi Samosa

 

मैगी समोसा एक अनोखी रेसिपी है जिसे बनाने में ज्यादा मेहनत की आवश्यकता नहीं होती। इस स्वादिष्ट स्नैक को बनाने के लिए आपको सामान्य समोसे बनाने की विधि अपनानी होती है। अंतर बस इतना है कि मैगी समोसा बनाते हुए समोसे में आलू की जगह बनी हुई मैगी भरी जाती है। चाय के साथ खाने के लिए मैगी समोसा एक बेहतरीन स्नैक है जिसे आप कभी भी ट्राई कर सकते हैं। 

4. मैगी रोल:

Maggi Roll

 

मैगी रोल पोषण और स्वाद से भरपूर स्नैक है। इसे बनाने में मैगी को मसाले के साथ-साथ विभिन्न सब्जियों जैसे प्याज, शिमला मिर्च, टमाटर व हरी मिर्च डालकर बनाया जाता है। जब मैगी तैयार हो जाये, उसके बाद मैदा के घोल से रोल तैयार कीजिये और इसमें तैयार मैगी को भरकर सॉस के साथ सर्व कीजिये। मैगी रोल बनाने की सम्पूर्ण विधि व आवश्यक सामग्री आप यहाँ से देख सकते हैं।

5. अंडा मैगी- Maggi Recipes with Egg

Egg Maggi

 

अंडा मैगी से सिंपल मैगी का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं। अंडा मैगी को बनाने के लिए मैगी को सोया सॉस, चिली सॉस, सिरका, टोमैटो सॉस व विभिन्न सब्जियों जैसे प्याज, गाजर, पत्तागोभी इत्यादि मिलाकर बनाया जाता है और फिर उबले अंडे के साथ परोसा जाता है। अंडा मैगी बच्चों के लंच बॉक्स में रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है।

6. चीज़ मैगी ब्रेड पॉकेट्स (Cheese Maggi Recipe)

Cheese Maggi Bread Pockets

 

चीज़ मैगी ब्रेड पॉकेट्स मैगी की सबसे अनोखी और स्वादिष्ट रेसिपीज़ में से एक है। इसे बनाने के लिए आपको बनी हुई मैगी के साथ-साथ ब्रेड, चीज़ और मैदा की आवश्यकता होती है। तैयार मैगी को जब ब्रेड में चीज़ के साथ फिल किया जाता है और कढ़ाई में तलने के बाद परोसा जाता है, तो मैगी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। चटपटे चीज़ मैगी ब्रेड पॉकेट्स बनाने के लिए आवश्यक सामग्री और इसकी सम्पूर्ण विधि आप यहाँ से देख सकते हैं।

7. चिली पनीर मैगी स्ट्रीट स्टाइल:

Chilli Paneer Maggi

 

चिली पनीर स्ट्रीट स्टाइल मैगी सामान्य मैगी की तुलना में कई गुना स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने में मैगी के अलावा मैदा, पनीर और विभिन्न सब्जियों की आवश्यकता होती है। चूंकि इसमें मैगी के अलावा कई सब्जियां और मसाले भी मौजूद होते हैं, इसलिए यह अधिक पौष्टिक भी होती है। आमतौर पर ये एक स्ट्रीट फूड रेसिपी है। चिली पनीर मैगी स्ट्रीट स्टाइल बनाने की विधि आप यहाँ से देख सकते हैं।

8. मैगी वड़ा:

Maggi Vada

 

मैगी वड़ा बनाना बेहद आसान है और ये रेसिपी खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाने के लिए आपको तैयार मैगी को उबले आलू, नमक, मिर्च, हल्दी, गर्म मसाले और मैदा के साथ मिलाकर मिक्सर में चलाकर अच्छे से मिक्स करना होता है। इसके बाद तैयार मिश्रण को गर्म तेल में तलकर वड़े तैयार कर लीजिए और चाय व केचअप के साथ आंनद उठाइये। 

9. मैगी वाला परांठा:

Maggi Paratha

 

मैगी परांठा बच्चों को पौष्टिक भोजन खिलाने के लिए बेहतरीन विकल्प है। इसके लिए सबसे पहले मैगी को सामान्य प्रक्रिया से बना लीजिए। इज़के बाद आटा लगाइए और लोई में तैयार मैगी को भरकर परांठे बना लीजिये। इसे आप किसी सब्जी या बच्चों की मनपसंद चटनी के साथ परोस सकते हैं। 

10. मैगी पकौड़ा- Maggi Masala Recipe 

Maggi Pakoda

 

मैगी पकौड़ा बच्चों के स्नैक टाइम के लिए बेहतरीन व्यंजन है। इसे बनाने के लिए मैगी को बेसन के पकौड़े के घोल में मिलाइये। इस घोल में नमक, मिर्च, धनिया, सौंफ आदि मसाले मिलाइये। इसके बाद एक कढ़ाही में तेल डालकर मैगी पकौड़े तलते जाइये। चटनी या चाय के साथ मैगी पकौड़े का स्वाद दोगुना हो जाता है।

11. मैगी पिज़्ज़ा:

Maggi Pizza

 

मैगी और पिज़्जा दोनों ही बच्चों को काफी पसन्द आते हैं और अगर दोनों स्वाद एक साथ मिल जाये तो क्या ही कहने। मैगी पिज़्जा बनाने के लिए आपको बनी हुई मैगी के अलावा पिज़्ज़ा बेस, पिज़्ज़ा सॉस, टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज़, चीज़, मकई के दाने, ऑर्गेनो, चिली फ्लेक्स आदि की आवश्यकता होती है। मैगी पिज़्ज़ा को बनाना जितना आसान है, यह स्वादिष्ट भी उतना ही अधिक लगता है। मैगी पिज़्जा बनाने की रेसिपी आप यहाँ से देख सकते हैं।

12. मैगी बॉल:

Maggi Balls

 

मैगी बॉल एक बेहतरीन चटपटी रेसिपी है। इसे मैगी के अलावा विभिन्न सब्जियों, चावल के आटे, सूजी और बेसन के मिश्रण से तैयार किया जाता है। साथ ही इसमें तरह-तरह के मसाले मिलाएं जाते हैं, जिससे इसका स्वाद साधारण मैगी से कई गुना अधिक बेहतर हो जाता है। मैगी बॉल बनाने की पूरी विधि आप यहाँ से देख सकते हैं।

 

 

 

 

एक मैगी को कई तरीकों से तैयार किया जा सकता है। इस लेख में हमने आपसे तरह-तरह की मैगी रेसिपीज (Different Maggi Recipes) साझा की। कैसा लगा आपको हमारा ये आर्टिकल हमें बताइए, साथ ही शेयर कीजिए इसे अपने दोस्तों और परिवार जनों के साथ। कमेंट्स में हमसे शेयर कीजिये अपनी पसंदीदा मैगी रेसिपीज़। ऐसी ही बेहतरीन रेसिपीज़ और नई-नई जानकारी के लिए जुड़े रहिये BetterButter के साथ। 

 

यह जरूर पढ़िए:

आपके बच्चे के टिफ़िन बॉक्स के लिए 7 आसान व्यंजन

Banarasi Tamatar Chat Recipe: अपने घर में आसानी से बनाएं बनारसी टमाटर चाट की रेसिपी

Fruit Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में बनाएं ये फ्रूट सैंडविच रेसिपी, मिलेगा भरपूर पोषण

Chocolate Maggi: फूड ब्लॉगर चाहत आनंद ने कैसे बनाई “चॉकलेट मैगी”? कितनी अजीब और कितनी टेस्टी है ये रेसिपी?

15 स्वादिष्ट और झटपट डिनर रेसिपी, रात के खाने में क्या बनाएं – Dinner Recipes in Hindi

 

 

 

 

Image Source: Google Images (https://www.google.com/imghp?hl=en)

Disclaimer-: BetterButter इस ब्लॉग में प्रकाशित किसी भी चित्र अथवा वीडियो का आधिकारिक दावा नहीं करता है। इस ब्लॉग में सम्मिलित दृश्य-श्रव्य सामग्री पर मूल रचनाकार के अधिकार का हम पूरा सम्मान करते है तथा प्रकाशित रचना का उचित श्रेय रचनाकार को देने का पूर्ण प्रयास करते है। अगर इस ब्लॉग में सम्मिलित किसी भी चित्र या वीडियो पर आपका कॉपीराइट है और आप उसे BetterButter पर नहीं देखना चाहते तो हमसे संपर्क करें। उक्त सामग्री को ब्लॉग से हटा दिया जायेगा। हम किसी भी सामग्री के लेखक, फोटोग्राफर एवं रचनाकार को उसका पूरा श्रेय देने में विश्वास करते है।

Himanshu Pareek

हिमांशु एक लेखक हैं और उन्हें खान-पान, आयुर्वेद, अध्यात्म एवं राजनीति से सम्बंधित विषयों पर लिखने का अनुभव है। इसके अलावा हिमांशु को घूमना, कविताएँ लिखना-पढ़ना और क्रिकेट देखना व खेलना पसंद है।

COMMENTS (0)

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *